By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: एससीओ बैठक में रुस-पाकिस्तान के रिश्ते हुए मजबूत, कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने बनी सहमति
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > World News > एससीओ बैठक में रुस-पाकिस्तान के रिश्ते हुए मजबूत, कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने बनी सहमति
World News

एससीओ बैठक में रुस-पाकिस्तान के रिश्ते हुए मजबूत, कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने बनी सहमति

News Desk
Last updated: October 18, 2024 4:30 pm
News Desk Published October 18, 2024
Share
SHARE

इस्‍लामाबाद। पाकिस्‍तान और रूस के बीच रिश्‍ते और मजबूत होते दिख रहे हैं। शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की इस्‍लामाबाद में हुई बैठक में पाकिस्‍तान और रूस के बीच व्‍यापार, उद्योग, ऊर्जा, रक्षा, कनेक्‍टविटी, साइंस, तकनीक और शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनी है। इस बैठक के बीच में ही पाकिस्‍तान-रूस सेना ने सैन्‍य अभ्‍यास भी किया। यही नहीं पाकिस्‍तान के पीएम शहबाज शरीफ ने चीन के बीआरआई के साथ-साथ रूस के इंटरनैशनल नॉर्थ साउथ ट्रांसपोर्ट कॉरिडोर के विस्तार का भी खुलकर समर्थन किया। 

आईएनएसटीसी कॉरिडोर व्‍लादिमीर पुतिन का एक ड्रीम प्रॉजेक्‍ट है जो मुंबई को रूस की राजधानी मास्‍को और अन्‍य शहरों से सीधे जोड़ता है। पाकिस्‍तान के रूस के साथ दोस्‍ती बढ़ाने के पीछे उसकी छिपी हुई मंशा है और इसमें उसे चीन का भी समर्थन मिल रहा है। एससीओ बैठक में हिस्‍सा लेने के लिए रूस के पीएम मिखाइल मिशूस्‍टीन 300 सदस्‍यों का भारी भरकम दल लेकर इस्‍लामाबाद पहुंचे थे। पाकिस्‍तान और रूस ने पिछले 2 दशक से मजबूत हो रहे रिश्‍तों को और बेहतर बनाने सहयोग पर जोर दिया। रूस और पाकिस्‍तान ने संयुक्‍त राष्‍ट्र जैसे बहुपक्षीय मंचों पर एक-दूसरे का सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई। 

शहबाज शरीफ ने कहा कि पाकिस्‍तान रूस के साथ राजनीतिक, आर्थिक और रक्षा संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। रूस के पीएम ने कहा कि दोनों देशों के बीच रिश्‍तों को नई ऊंचाई पर ले जाया जाएगा। रूसी नेता ने कहा कि उनका देश पाकिस्‍तान के साथ व्‍यापार बढ़ाना चाहता है। दोनों देशों के बीच व्‍यापार में इस साल 13 फीसदी की तेजी आई है। रूस ने कहा कि उसने पाकिस्‍तान को ऊर्जा की सप्‍लाई बढ़ा दी है। रूसी कंपनियां पाकिस्‍तान में गैस उद्योग का विकास कर रही हैं। 

उन्‍होंने कहा कि रूस का मानना है कि पाकिस्‍तान की भौगोलिक स्थिति बेहद फायदेमंद है। विश्‍लेषकों का कहना है कि पाकिस्‍तान रूस एक तीर से कई शिकार करने की कोशिश कर रहा है। पाकिस्‍तान चाहता है कि उसे ब्रिक्‍स की सदस्‍यता मिल जाए। रूस के कजान में ब्रिक्‍स की शिखर बैठक होने जा रही है और इसमें 10 नए सदस्‍यों को शामिल करने पर फैसला होगा। पाकिस्‍तान समेत 34 देशों ने ब्रिक्‍स में सदस्‍यता के लिए आवेदन किया है। पाकिस्‍तान चाहता है कि रूस अपना दबाव डालकर भारत का विरोध खत्‍म कराए ताकि ब्रिक्‍स की सदस्‍यता का रास्‍ता साफ हो जाए। 

You Might Also Like

ईरान-इजरायल तनाव के बीच उत्तराखंड सरकार सतर्क, पश्चिम एशिया में रह रहे प्रवासियों का जुटाया जा रहा विवरण

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

स्वीडन में गोलीबारी से 11 की मौत, हमलावर ने हमले के बाद आत्महत्या की

इंडोनेशिया में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
National

जम्मू-कश्मीर के अखनूर में आतंकियों का हमला, सेना पर फायरिंग; जवाबी कार्रवाई में तीन जवान शहीद

News Desk News Desk October 28, 2024
Roulette ohne Einzahlung Deutschland: Alles, was Sie wissen müssen
a16z generative ai
देशभर में सर्दी का प्रकोप, मौसम विभाग ने बर्फबारी और बारिश की चेतावनी दी
रिश्ता खत्म करने पर भड़का बचपन का दोस्त, लड़की को जिंदा जलाकर हुआ फरार

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?