By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: मौसम विभाग द्वारा जारी रेड अलर्ट को लेकर सचिव आपदा प्रबंधन ने जिलाधिकारियों से की चर्चा 
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Blog > Uttarakhand > मौसम विभाग द्वारा जारी रेड अलर्ट को लेकर सचिव आपदा प्रबंधन ने जिलाधिकारियों से की चर्चा 
ऑरेंज अलर्ट को लेकर सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास श्री विनोद कुमार सुमन ने संबंधित जनपदों के जिलाधिकारियों से वार्ता कर एलर्ट पर रहने को कहा। 
Uttarakhand

मौसम विभाग द्वारा जारी रेड अलर्ट को लेकर सचिव आपदा प्रबंधन ने जिलाधिकारियों से की चर्चा 

ऑरेंज अलर्ट को लेकर सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास श्री विनोद कुमार सुमन ने संबंधित जनपदों के जिलाधिकारियों से वार्ता कर एलर्ट पर रहने को कहा। 

Khabar 360 India
Last updated: July 21, 2024 4:31 pm
Khabar 360 India Published July 21, 2024
Share
ऑरेंज अलर्ट को लेकर सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास श्री विनोद कुमार सुमन ने संबंधित जनपदों के जिलाधिकारियों से वार्ता कर एलर्ट पर रहने को कहा। 
SHARE
देहरादून। मौसम विभाग द्वारा दिनांक 21 तथा 22 जुलाई को चंपावत, नैनीताल और ऊधमसिंहनगर जनपद के लिए जारी रेड तथा पौड़ी और अल्मोड़ा जनपद के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट को लेकर सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास श्री विनोद कुमार सुमन ने संबंधित जनपदों के जिलाधिकारियों से वार्ता कर एलर्ट पर रहने को कहा।
शनिवार को उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र में सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास श्री विनोद कुमार सुमन ने मानसून के चलते प्रदेशभर की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि मौसम विभाग ने चंपावत, नैनीताल और ऊधमसिंहनगर में रविवार और सोमवार को बहुत भारी से अत्यंत भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है। वहीं पौड़ी और अल्मोड़ा में भारी से बहुत भारी वर्षा का पूर्वानुमान जताया है। उन्होंने संबंधित जनपदों के जिलाधिकारियों से वार्ता कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
सचिव श्री विनोद कुमार सुमन ने भारी बारिश के दौरान रिहायशी इलाकों में जलभराव की समस्या से प्रभावी तरीके से निपटने के लिए ठोस रणनीति के तहत कार्य करने को कहा। उन्होंने कहा कि जलभराव एक बड़ी समस्या है और बरसात के दौरान बड़ी संख्या में लोगों के इससे प्रभावित होने की संभावना बनी रहती है। उन्होंने कहा कि ऐसे स्थानों को चिन्हित किया जाए, जहां से बारिश का पानी आबादी वाले क्षेत्रों में प्रवेश करता है और वहीं से पानी को किसी नाले या नदी की तरफ डायवर्ट कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से वनाग्नि के दौरान फायर लाइन बनाई जाती है, उसी तरह से जलभराव से निपटने तथा पानी को आबादी क्षेत्र में प्रवेश करने से रोकने के लिए वाटर लाइन बनाई जाएं।
उन्होंने कहा कि यदि नालों में ब्लॉकेज के कारण जलभराव हो रहा है तो चौबीस घंटे के भीतर नालों की सफाई करना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में शासन ने प्रत्येक जनपद के लिए दस-दस करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत कर दी है। सोमवार तक यह धनराशि जनपदों को प्राप्त हो जाएगी। उन्होंने कहा कि इसे तुरंत आपदा संबंधी कार्यों में खर्च किया जाए। माननीय मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा है कि यदि और धनराशि की जरूरत होगी तो वह भी जारी की जाएगी। इसलिए आपदा संबंधी कार्यों को तत्परता से किया जाए।
बैठक में अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी क्रियान्वयन/डीआईजी श्री राजकुमार नेगी, संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी मो0 ओबैदुल्लाह अंसारी, बीआरओ के कर्नल पी शर्मा, एसईओसी के दिवस प्रभारी देवीदत्त डालाकोटी, मनीष भगत, रोहित कुमार, डॉ0 पूजा राणा, हेमंत बिष्ट, जेसिका टेरोन, तंद्रीला सरकार आदि मौजूद थे।
बनबसा में तैनात होगी एसडीआरएफ की अतिरिक्त टीम
देहरादून। बनबसा में मानसून सीजन में किसी भी तरह की आपदा से प्रभावी तरीके से निपटने के लिए एसडीआरएफ की अतिरिक्त टीम तैनात की जाएगी। सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास श्री विनोद कुमार सुमन ने शनिवार को इसके निर्देश दिए।
रिकार्ड समय में प्रभावितों को दी राहत राशि
देहरादून। सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास श्री विनोद कुमार सुमन ने कहा कि ऊधमसिंह नगर में भारी बारिश के चलते प्रभावित हुए लोगों को रिकार्ड समय में राहत राशि बांटी गई। इसके लिए उन्होंने जिला प्रशासन तथा आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि जनपद में दस हजार लोगों को एक सप्ताह के भीतर राहत राशि वितरित की गई। इससे प्रभावित लोगों को फौरी तौर पर काफी मदद मिली। उन्होंने सभी जनपदों को राहत राशि वितरण के लिए और अधिक टीमें गठित करने के निर्देश दिए।
पौड़ी के आमसौड़ में भूस्खलन को होगा ट्रीटमेंट
देहरादून। नेशनल हाइवे 534 में पौड़ी जनपद के अंतर्गत आमसौड़ में हो रहे भूस्खलन के उपचार के लिए उत्तराखंड भूस्खलन न्यूनीकरण एवं प्रबंधन केंद्र की टीम मौके पर जाकर भूगर्भीय सर्वेक्षण करेगी। शनिवार को जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी पौड़ी दीपेश चंद्र काला ने बैठक में बताया कि जिन परिवारों को भूस्खलन से खतरा है, उन्हें अन्यत्र शिफ्ट कर दिया गया है। खतरे को देखते हुए सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास श्री विनोद कुमार सुमन ने जल्द भूगर्भीय अध्ययन कर उक्त भूस्खलन क्षेत्र में उपचार के कार्य शीघ्र करने के निर्देश दिए।

You Might Also Like

नवरात्र पर DM की पहल, 136 से अधिक बालिकाओं की शिक्षा को मिला नया जीवन

नाबालिग को बहलाने और पहचान बदलने के आरोप, पुलिस जांच शुरू

विकास और विरासत का संगम, निवेश और पर्यटन में उत्तराखंड ने रचा नया इतिहास

चार साल में बदला उत्तराखंड, ऐतिहासिक फैसलों से विकास को नई दिशा

CM ने कुंभ 2027 और विकास योजनाओं के लिए दी वित्तीय मंजूरी

TAGGED:ऊधमसिंह नगरऑरेंज अलर्टचंपावतनैनीतालभारी वर्षाभूस्खलनमौसम विभाग
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
World News

यूक्रेन का नया दावा: रूस के कुर्स्क क्षेत्र में दो किलोमीटर तक पहुंची सेना

News Desk News Desk August 31, 2024
पटाखों से लगी 57 स्थानों पर आग, 8 झुलसे, लाखों की संपत्ति हुई खाक
जमानत देना और फिर भारी शर्तें लगाना दाएं हाथ से दी गई चीज बाएं हाथ से छीनने जैसा: सुप्रीम कोर्ट…
 श्रीलंका में भारी बारिश……तीन लोगों की मौत 
अपने राजकीय मेहमान भगौड़े जाकिर नाइक को गाली दे रहे पाकिस्तानी 

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?