By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट्स; 23 राज्यों ने नए शहरों के विकास को दिए प्रस्ताव
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Blog > National > स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट्स; 23 राज्यों ने नए शहरों के विकास को दिए प्रस्ताव
National

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट्स; 23 राज्यों ने नए शहरों के विकास को दिए प्रस्ताव

News Desk
Last updated: November 29, 2024 11:34 am
News Desk Published November 29, 2024
Share
SHARE

देश के 100 में से 13 स्मार्ट सिटी ने अपनी सभी परियोजनाएं पूरी कर ली हैं। जबकि 48 स्मार्ट शहरों ने 90 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया है। वहीं, 23 अन्य शहरों का 75 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। यह जानकारी केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने गुरुवार को लोकसभा में दी।

उन्होंने बताया कि इनकी 17,303 करोड़ रुपये की 714 परियोजनाओं का कार्य क्रियान्वयन के दौर में है। केंद्र सरकार ने स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत 100 शहरों को विकसित करने के लिए 48,000 करोड़ रुपये की रकम खर्च करने का लक्ष्य रखा है। 15 नवंबर तक सरकार 47,225 करोड़ रुपये जारी कर चुकी है और इसमें से 44,626 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं।

152 हेल्थ एटीएम भी स्थापित किए गए
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि इन 100 स्मार्ट शहरों में 1,704 किलोमीटर लंबी स्मार्ट सड़कें बनाई या बेहतर की गई हैं। इनमें 84,000 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और 713 किलोमीटर लंबा साइकिल ट्रैक विकसित किया गया है। इनके 2,398 सरकारी स्कूलों में 9,433 स्मार्ट क्लासरूम विकसित की गई हैं। जबकि 4,809 लोगों की बैठक क्षमता वाली 41 लाइब्रेरी, 172 ई-हेल्थ सेंटर और क्लीनिक, 152 हेल्थ एटीएम भी स्थापित किए गए हैं।

बेहतर तकनीक के इस्तेमाल के साथ 66 से ज्यादा शहर सालिड वेस्ट मैनेजमेंट का प्रबंधन कर रहे हैं। इसके लिए 9,194 वाहनों को आरएफआइडी से लैस किया गया है, ताकि वाहन की लोकेशन स्वचालित रूप से मिलती रहे।

23 राज्यों ने नए शहर विकसित करने के दिए प्रस्ताव
उन्होंने बताया कि 23 प्रदेशों ने 28 नए शहर विकसित करने के लिए मंत्रालय को प्रस्ताव भेजे हैं और फिलहाल इनका निरीक्षण किया जा रहा है। फरवरी 2021 में मंत्रालय ने घोषणा की थी कि केंद्र सरकार शहरी इलाकों की बढ़ोतरी की मांग पूरा करने के लिए आठ नए शहर विकसित करेगी। आठ प्रदेशों में आठ शहर विकसित करने के लिए 8,000 करोड़ रुपये का प्रावधान रखा गया था। इस रकम में एक राज्य में केवल शहर ही विकसित किया जा सकता है।
 

You Might Also Like

दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे पर 19 किमी एलिवेटेड रोड: इंजीनियरिंग का विश्व रिकॉर्ड, विकास और पर्यावरण का अनोखा संगम

फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

बेंगलुरु: ₹145 के वेज सैंडविच में मिला झींगा, स्विगी-रेस्टोरेंट पर ₹1 लाख का मुआवजा

SC की चेतावनी: आरक्षण 50% से ज्यादा हुआ तो चुनाव रोकने तक जा सकते हैं कदम

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
National

चक्रवात के चलते दिल्ली और यूपी में बढ़ी ठंड, तमिलनाडु में जारी हुआ अलर्ट

News Desk News Desk November 27, 2024
स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के लिए भूमि को मिली केंद्र की मंजूरी
मौसम का डबल अटैक: 17–19 नवंबर तक बारिश और शीतलहर का बड़ा अलर्ट!
चूहों ने किया शरीफ सरकार की नाक में दम, पाकिस्तान की संसद में चला रहे ‘विशेष सत्र’; निपटने के लिए पास हुआ बजट…
शेख हसीना के बाद अब राष्ट्रपति को हटाने की योजना? मुहम्मद यूनुस के सलाहकार ने किया खुलासा…

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?