By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: ट्रेन और रेल पटरियों पर रील बनाने पर होगी सख्त कार्रवाई, नए दिशानिर्देश जारी
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > National > ट्रेन और रेल पटरियों पर रील बनाने पर होगी सख्त कार्रवाई, नए दिशानिर्देश जारी
National

ट्रेन और रेल पटरियों पर रील बनाने पर होगी सख्त कार्रवाई, नए दिशानिर्देश जारी

News Desk
Last updated: November 16, 2024 3:00 pm
News Desk Published November 16, 2024
Share
SHARE

रेल पटरियों और चलती ट्रेनों में रील बनाने वाले सचेत हो जाएं। अगर इन जगहों पर रील बनाने में सुरक्षा के लिए खतरा पैदा किया तो प्राथमिकी होगी। रेलवे बोर्ड ने इस संदर्भ में अपने सभी जोन को निर्देश दिया है। इसमें कहा गया है कि अगर रील बनाने वाले सुरक्षित रेल परिचालन के लिए खतरा उत्पन्न करते हैं या कोचों या रेल परिसरों में यात्रियों के लिए असुविधा का कारण बनते हैं तो उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाए।

रील बनाने में लोगों ने सारी हदें पार कर दी हैं
रेलवे बोर्ड का यह निर्देश हालिया कुछ मामलों के सामने आने के बाद आया है, जिसमें खासतौर पर युवकों ने अपने मोबाइल फोन से रेल पटरियों और चलती ट्रेनों में स्टंट करते वीडियो बनाने में रेल सुरक्षा के साथ समझौता किया।

बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'रील बनाने में लोगों ने सारी हदें पार कर दी हैं। वे न केवल अपनी जान को जोखिम में डालते हैं बल्कि रेल पटरियों पर वस्तुओं को रखकर या वाहन चलाकर या चलती ट्रेनों में खतरनाक स्टंट करके सैकड़ों यात्रियों की सुरक्षा को भी खतरे में डालते हैं।'

उन्होंने कहा, 'ऐसे कई वीडियो प्रसारित हुए हैं, जिसमें दिखा कि सेल्फी लेने में लोग ट्रेन के समीप चले गए, जिससे उनकी मौत हो गई। ट्रेन की चपेट में आने से कई लोगों की मौके पर ही जान चली गई।'
रेलवे बोर्ड अधिकारियों के अनुसार, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) को नियमों का उल्लंघन करके रील बनाने वालों के प्रति जीरो टालरेंस की नीति अपनाने को कहा गया है।

रेलवे प्रमुख रूटों पर कवच 4.0 को तेजी से करेगा स्थापित
भारतीय रेलवे ने कहा कि वह देश भर में दस हजार रेल इंजनों और 14,375 से अधिक रूट किलोमीटर (आरकेएम) पटरियों पर उन्नत कवच 4.0 स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली की तैनाती में तेजी ला रहा है। भारतीय रेलवे का लक्ष्य 2030 तक सभी प्रमुख मार्गों पर कवच को तेजी से लागू करना है। असम के मालीगांव के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी की एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कवच प्रणाली की स्थापना के लिए बोलियाँ पहले ही आमंत्रित की जा चुकी हैं।

विज्ञप्ति में कहा गया है, कुल 14,735 आरकेएम में से 1,105 आरकेएम पर स्थापना के लिए बोलियां खोली गई हैं। शेष बोलियां नवंबर 2024 के अंत तक खोली जाएंगी। इसके अतिरिक्त, भारतीय रेलवे ने 10 हजार रेल इंजनों पर कवच प्रणाली की स्थापना के लिए निविदाएं आमंत्रित की हैं। इन वित्तीय बोलियाँ वर्तमान में मूल्यांकन के अधीन हैं।

कवच के पुराने संस्करणों से लैस सभी इंजनों को नवीनतम कवच 4.0 प्रणाली में अपग्रेड किया जाएगा। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे क्षेत्र में, मालदा टाउन से डिब्रूगढ़ तक लगभग 1,966 आरकेएम को कवच के कार्यान्वयन के लिए चिह्नित किया गया है।

कवच 4.0 को लागू करके रेलवे यात्रियों
हाल के वर्षों में भारतीय रेलवे ने रेल दुर्घटनाओं को कम करने के लिए कई पहल की हैं। कवच 4.0 को लागू करके रेलवे यात्रियों के लिए यात्रा को सुरक्षित बनाने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है। यह पहल देश भर में रेलवे नेटवर्क को मजबूत करने और सुरक्षा उपायों को बढ़ाने की व्यापक योजना का हिस्सा है।

You Might Also Like

न्याय प्रणाली को सरल बनाने की पहल, ‘प्ली बार्गेनिंग’ प्रावधान से कम होगा अदालतों का बोझ

दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे पर 19 किमी एलिवेटेड रोड: इंजीनियरिंग का विश्व रिकॉर्ड, विकास और पर्यावरण का अनोखा संगम

फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

बेंगलुरु: ₹145 के वेज सैंडविच में मिला झींगा, स्विगी-रेस्टोरेंट पर ₹1 लाख का मुआवजा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
World News

रूस और ईरान के बीच सीक्रेट डील का खुलासा, व्लादिमीर पुतिन के इरादों से अमेरिका-ब्रिटेन को टेंशन…

News Desk News Desk September 15, 2024
उत्तराखंड की जल विद्युत परियोजनाओं के विकास के लिए सीएम धामी की केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से मांग
एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में हाइड्रोलिक सिस्टम में खराबी, केरल में इमरजेंसी लैंडिंग
सीएम नायडू तिरुपति भगदड़ में घायल श्रद्धालुओं से मिले, जांच और मुआवजे का किया एलान
AI के जमाने में पेजर हैक कर सीरियल ब्लास्ट करा रहा इजरायल, हिजबुल्लाह पर कैसे बरपाया कहर…

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?