By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: लालकुआँ में स्वच्छ भारत मिशन की उड़ रही धज्जियां
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > Uttarakhand > लालकुआँ में स्वच्छ भारत मिशन की उड़ रही धज्जियां
Uttarakhand

लालकुआँ में स्वच्छ भारत मिशन की उड़ रही धज्जियां

Khabar 360 India
Last updated: December 13, 2025 3:50 pm
Khabar 360 India Published December 13, 2025
Share
SHARE

लालकुआँ में स्वच्छ भारत मिशन की उड़ रही धज्जियां ,नगर पंचायत कर्मियों ने आरक्षित वन क्षेत्र को बना दिया कूड़ाघर, अफसर बेखबर।

रिपोर्टर गौरव गुप्ता।

लालकुआँ। स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहरों को साफ-सुथरा रखने के दावे लालकुआँ में खोखले साबित हो रहे हैं। नगर पंचायत के ही सफाई कर्मचारी अपने अधिकारियों के आदेशों को खुलेआम ठेंगा दिखाते हुए आरक्षित वन क्षेत्र में कूड़ा डाल रहे हैं। स्थिति यह है कि चेतावनी बोर्ड लगे होने के बावजूद वहां लगातार कचरे के ढेर लगाए जा रहे हैं।

 

मामला वार्ड नंबर एक के समीप वन क्षेत्र का है। जहां कूड़ा फेंकने पर रोक संबंधी चेतावनी बोर्ड स्पष्ट रूप से लगा हुआ है। यह बोर्ड पूर्व अधिशासी अधिकारी राहुल सिंह द्वारा लगाया गया था, ताकि आरक्षित वन क्षेत्र को कूड़ाघर बनने से बचाया जा सके। इसके बावजूद नगर पंचायत के सफाई कर्मचारियों द्वारा उसी स्थान पर रोजाना कूड़ा डाला जा रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कचरे के ढेर से बदबू और गंदगी फैल रही है, जिससे क्षेत्र में संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारी इस गंभीर मामले में गहरी नींद में सोए हुए हैं।

सबसे हैरानी की बात यह है कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत जागरूकता फैलाने वाले ही कर्मचारी इस अभियान को पलीता लगाने का काम कर रहे हैं। यदि जल्द ही इस पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो जहां आरक्षित वन क्षेत्र को भारी नुकसान पहुंच सकता है वहीं आसपास के क्षेत्र में संक्रमित बीमारी फैल सकती है ।

स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन और उच्च अधिकारियों से मांग की है कि दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और आरक्षित वन क्षेत्र में कूड़ा डालने पर पूरी तरह रोक लगाई जाए, ताकि स्वच्छ भारत मिशन की मंशा को सही मायनों में धरातल पर उतारा जा सके।

You Might Also Like

अवैध कसीनो पर छापा, 10 डांसर समेत 35 गिरफ्तार

हवालात में PRD जवान की मौत, थानाध्यक्ष समेत 4 पर कार्रवाई

सीएम धामी ने सुना ‘मन की बात’ का 132वां एपिसोड, जनप्रतिनिधियों संग साझा किए विचार

देहरादून में ‘भारत: विश्व गुरु की राह पर’ विचार गोष्ठी आयोजित

कुम्भ 2027 बनेगा ‘डिजिटल कुम्भ’, AI और IoT तकनीक से होगा स्मार्ट प्रबंधन

TAGGED:LalkuanUttrakhand News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News

Master your casino gambling mentality for winning sessions

Khabar 360 India Khabar 360 India March 24, 2026
Uttarakhand News- मुसीबत में दून विश्वविद्यालय परिवार का बड़ा कदम: शिक्षकों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दी सहायता राशि, CM धामी ने जताया आभार….
Влияние построения содержания на восприятие
बेवकूफ बनाना बंद करो, आखिर इजरायली पीएम नेतन्याहू पर क्यों भड़क गए जो बाइडेन?…
Finding the Best Online Slots

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?