By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: सफर होगा आसान: मुख्यमंत्री धामी ने शुरू की चार नई हेली सेवाएं, दिखाई हरी झण्डी, अब पर्यटकों को होगी आसानी…
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > Uttarakhand > सफर होगा आसान: मुख्यमंत्री धामी ने शुरू की चार नई हेली सेवाएं, दिखाई हरी झण्डी, अब पर्यटकों को होगी आसानी…
Uttarakhand

सफर होगा आसान: मुख्यमंत्री धामी ने शुरू की चार नई हेली सेवाएं, दिखाई हरी झण्डी, अब पर्यटकों को होगी आसानी…

News Desk
Last updated: March 11, 2025 9:46 pm
News Desk Published March 11, 2025
Share
SHARE

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज चार हेली सेवाओं का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। इन सेवाओं के जरिए देहरादून से नैनीताल, बागेश्वर, मसूरी और हल्द्वानी से बागेश्वर का हवाई सम्पर्क स्थापित हो गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि “उड़ान” योजना के अंतर्गत शुरू की जा रही इन चार हेली सेवाओं से राज्य में पर्यटन एवं आर्थिकी को गति मिलेगी। बेहतर कनेक्टिविटी से स्थानीय लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आयेंगे। हेली सेवा की शुरुआत से अब इन क्षेत्रों की प्राकृतिक और सांस्कृतिक धरोहरों का आनंद लेने वाले पर्यटक यहां और भी आसानी से पहुंच सकेंगे।

Contents
समय की होगी बचत –12 हेलीपोर्ट्स पर सेवाएं प्रारंभ –हेली सेवाएं आवागमन को सुगम बनाएगी –सप्ताह में सातों दिन हेली सेवा –

मुख्यमंत्री धामी ने शुरू की चार नई हेली सेवाएं: देहरादून से नैनीताल,  बागेश्वर और मसूरी जुड़े

समय की होगी बचत –

मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून से इन स्थानों पर पहुंचने में सड़क मार्ग से लगभग 8 से 10 घंटे लगते हैं, इस सेवा के प्रारंभ होने से यह यात्रा करीब 1 घंटे में तय हो जाएगी। आपात स्थिति में इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को बहुत सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आम आदमी को भी हवाई यात्रा को सुलभ बनाने के उद्देश्य से उड़ान योजना प्रारंभ की थी। इस योजना ने प्रदेश में हवाई संपर्क को मज़बूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। जिसके अंतर्गत राज्य के कई हिस्सों में हवाई पट्टियों और हेलीपोर्ट्स का विकास किया गया है।

12 हेलीपोर्ट्स पर सेवाएं प्रारंभ –

धामी ने बताया कि राज्य में 18 हेलीपोर्ट्स से हेली सेवाओं के संचालन की दिशा में कार्य किया जा रहा है। जिनमें से अब तक 12 हेलीपोर्ट्स पर सेवाएं सफलतापूर्वक प्रारंभ की जा चुकी हैं। इन हेली सेवाओं से अब तक गौचर, श्रीनगर, चिन्यालीसौड़, हल्द्वानी, मुन्स्यारी, पिथौरागढ़, पंतनगर, चंपावत और अल्मोड़ा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों को सफलतापूर्वक जोड़ा जा चुका है।

हेली सेवाएं आवागमन को सुगम बनाएगी –

सीएम धामी ने बताया कि हेली सेवाएं राज्य में न केवल आवागमन को सुगम बनाएंगी, बल्कि दैवीय आपदा के समय राज्य के दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों के लिए भी एक जीवनरेखा के रूप में भी कार्य करेंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार राज्य में हवाई संपर्क को और अधिक सशक्त बनाने के लिए घरेलू उड़ानों को बढ़ावा देने के साथ ही उत्तराखण्ड को वैश्विक स्तर पर एक प्रमुख गंतव्य के रूप में स्थापित करने के उद्देश्य से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के विस्तार के लिए भी लगातार प्रयासरत है। मुख्यमंत्री ने इन हेली सेवाओं के शुभारंभ के अवसर पर इनसे यात्रा करने वाले लोगों से वर्चुअल माध्यम से बातचीत भी की। सबंधित क्षेत्रों के विधायकगणों, अन्य जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों ने इन सेवाओं का शुभारंभ करने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

सप्ताह में सातों दिन हेली सेवा –

देहरादून से मसूरी की हेली सेवा उत्तराखण्ड हवाई सम्पर्क योजना के तहत संचालित की जा रही है, जबकि शेष तीन हेली सेवाएं केंद्र सरकार की क्षेत्रीय सम्पर्क योजना के तहत संचालित की जा रही हैं। देहरादून – मसूरी के बीच पांच सीटर, जबकि शेष जगहों के लिए सात सीटर हेलीकॉप्टर सेवाएं देगा। देहरादून से बागेश्वर, नैनीताल और हल्द्वानी से बागेश्वर की हेली सेवा सप्ताह में सातों दिन और दिन में दो बार संचालित होगी। जबकि मसूरी देहरादून हेली सेवा पहले माह में प्रतिदिन एक उड़ान भरेगी।

देहरादून– नैनीताल हवाई सेवा का किराया ₹4,500 प्रति यात्री है तथा इसका समय देहरादून से सुबह 8:15 व दोपहर- 2:25 बजे और नैनीताल से सुबह 9:10, दोपहर 3:20 बजे है।

देहरादून – बागेश्वर हवाई सेवा का किराया ₹4,000 प्रति यात्री तथा इसका समय देहरादून से सुबह 10:20 व दोपहर 12:30 बजे एवं बागेश्वर से सुबह 11:10 व दोपहर- 01:20 बजे है

हल्द्वानी – बागेश्वर हवाई सेवा का किराया ₹3,500 प्रति यात्री है तथा इसका समय हल्द्वानी से सुबह 08:30, दोपहर- 02:45 बजे एवं बागेश्वर से सुबह 09:00, दोपहर- 03:00 बजे है इसके साथ ही देहरादून – मसूरी हवाई सेवा का किराया ₹2,578 प्रति यात्री है।

You Might Also Like

धामी से उप सेना प्रमुख की बैठक, विभिन्न मुद्दों पर चर्चा

मुख्यमंत्री  ने जुगमन्दर हॉल के नवीनीकरण कार्य का किया लोकार्पण

प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार – मुख्यमंत्री

उत्तराखंड पुलिस को “राष्ट्रपति पुलिस कलर”, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बताया ऐतिहासिक उपलब्धि

उत्तराखंड में शराब के दाम बढ़े, नई दरें लागू

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
Uttarakhand

पालतू कुत्तों को लेकर सख्त नियम, रजिस्ट्रेशन और नसबंदी अब जरूरी

Khabar 360 India Khabar 360 India March 14, 2026
Zimpler Casinos 50+ Greatest slot machine 9 lions online Web based casinos Acknowledging Zimpler
गर्मी की छुट्टियों के दौरान की सैलरी लेने को अंतरात्मा नहीं कहती: सुप्रीम कोर्ट जज…
Apostar Slots Grátis: 32,178+ Bônus infantilidade acordo bombastic casino Slots Online Gratuitos Sem Download
राज्य मंत्री टम्टा के आवास पर आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल हुए सीएम धामी,प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं, कहा- होली हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है…

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?