By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज, भाजपा ने नियुक्त किए प्रभारी; इन 2 दिग्गजों को कमान…
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Blog > National > जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज, भाजपा ने नियुक्त किए प्रभारी; इन 2 दिग्गजों को कमान…
National

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज, भाजपा ने नियुक्त किए प्रभारी; इन 2 दिग्गजों को कमान…

News Desk
Last updated: August 21, 2024 10:06 am
News Desk Published August 21, 2024
Share
SHARE

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही राजनीतिक दलों की सक्रियता बढ़ गई है।

Contents
सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा18 सितंबर को इन सीटों पर होगा मतदान3 चरण में होंगे जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव

असेंबली इलेक्शन में जीत दर्ज करने को लेकर रणनीतियां बनाई जा रही हैं।

इस बीच, भाजपा ने आगामी जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के पूर्व महासचिव राम माधव और केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है।

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक्स पर पोस्ट करके मंगलवार को यह जानकारी दी। इसमें कहा गया कि यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

चुनाव से पहले राजनीतिक बयानबाजियां भी शुरू हो गई हैं। भाजपा की जम्मू-कश्मीर इकाई के अध्यक्ष रविंदर रैना ने कहा कि कांग्रेस पार्टी यहां बैसाखी पर है।

हाल हुए लोकसभा चुनावों में उसके एक भी सीट नहीं जीत पाने से यह साबित हो चुका है। रैना के कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी नेता राहुल गांधी जम्मू-कश्मीर के दौरे से उनकी पार्टी के लिए स्थिति नहीं बदलेगी।

कांग्रेस, नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी जैसी पार्टियों ने कई बार बीजेपी के खिलाफ लड़ने की कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। उन्होंने दावा किया कि भाजपा जम्मू-कश्मीर में 70 से 80 सीटों पर अपने दम पर विधानसभा चुनाव लड़ेगी। 

सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा

इस बीच, चुनाव आयोग ने जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। अधिकारियों की एक उच्च स्तरीय बैठक में चुनाव के सुचारू संचालन के लिए की गई सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव तीन चरणों में होंगे।

पहले चरण के लिए मतदान 18 सितंबर को होगा। मुख्य सचिव अटल डुल्लू ने चुनाव को लेकर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लेने के लिए नागरिक प्रशासन और पुलिस विभाग के शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक जिले में सीएपीएफ की अतिरिक्त कंपनियों को तैनात करके मजबूत व्यवस्था करने पर जोर दिया।

18 सितंबर को इन सीटों पर होगा मतदान

गौरतलब है कि भारत निर्वाचन आयोग ने आज जम्मू-कश्मीर में पहले चरण में 24 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव की अधिसूचना जारी की। पंपोर, त्राल, पुलवामा, राजपोरा, जैनापोरा, शोपियां, डी.एच. पोरा, कुलगाम, देवसर, डूरू, कोकरनाग (एसटी), अनंतनाग पश्चिम, अनंतनाग, श्रीगुफवारा-बिजबेहरा, शांगस-अनंतनाग पूर्व, पहलगाम, इंदरवाल, किश्तवाड़, पद्दर-नागसेनी, भद्रवाह, डोडा, डोडा पश्चिम, रामबन और बनिहाल सीटों पर 18 सितंबर को मतदान होंगे। इन सीटों के लिए उम्मीदवार 27 अगस्त तक नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। नॉमिनेशन की जांच 28 अगस्त को होगी और 30 अगस्त को उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि है।

3 चरण में होंगे जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव

जम्मू-कश्मीर विधानसभा के लिए तीन चरण में चुनाव होंगे। 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे।

नतीजे 4 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। इस पूर्ववर्ती राज्य में अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को निरस्त किए जाने के बाद लगभग एक दशक बाद पहली बार विधानसभा चुनाव हो रहे हैं।

जम्मू-कश्मीर में पहले चरण में 24 सीटों पर जबकि दूसरे और तीसरे चरण में क्रमशः 26 और 40 सीटों पर मतदान होगा।

जम्मू-कश्मीर में पिछला विधानसभा चुनाव 2014 के नवंबर-दिसंबर में 5 चरणों में हुआ था। तब यह एक राज्य था और लद्दाख इसका हिस्सा था।

The post जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज, भाजपा ने नियुक्त किए प्रभारी; इन 2 दिग्गजों को कमान… appeared first on .

You Might Also Like

दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे पर 19 किमी एलिवेटेड रोड: इंजीनियरिंग का विश्व रिकॉर्ड, विकास और पर्यावरण का अनोखा संगम

फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

बेंगलुरु: ₹145 के वेज सैंडविच में मिला झींगा, स्विगी-रेस्टोरेंट पर ₹1 लाख का मुआवजा

SC की चेतावनी: आरक्षण 50% से ज्यादा हुआ तो चुनाव रोकने तक जा सकते हैं कदम

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
National

Prime Minister Narendra Modi will interact with ‘Lakhpati Didi’ Smt. Mankuwari Bai on October 2…

News Desk News Desk October 1, 2024
केंद्र सरकार ने बदला अंडमान निकोबार की राजधानी का नाम, पोर्ट ब्लेयर से श्री विजयापुरम किया
Uttarakhand News- नुकसान की भरपाई: धामी सरकार कर रही मकान, जमीन व खेती के नुकसान का आंकलन, जल्द मिलेगा मुआवज़ा….
श्रीलंका में 21 सितंबर को होगा राष्ट्रपति चुनाव
कश्मीर घाटी में बर्फबारी और बारिश से जनजीवन प्रभावित, तापमान में गिरावट

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?