By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: उत्तराखंड में PCS से IAS पदोन्नति का इंतजार खत्म, केंद्र ने जारी किए आदेश
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Blog > Uttarakhand > उत्तराखंड में PCS से IAS पदोन्नति का इंतजार खत्म, केंद्र ने जारी किए आदेश
Uttarakhand

उत्तराखंड में PCS से IAS पदोन्नति का इंतजार खत्म, केंद्र ने जारी किए आदेश

Khabar 360 India
Last updated: March 8, 2026 10:33 am
Khabar 360 India Published March 8, 2026
Share
SHARE

देहरादून

उत्तराखंड में राज्य सिविल सेवा (PCS) से भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में पदोन्नति को लेकर लंबे समय से चल रहा इंतजार समाप्त हो गया है।

केंद्र सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DOPT) ने आदेश जारी करते हुए पीसीएस अधिकारी बंसीलाल राणा को आईएएस कैडर में पदोन्नति प्रदान कर दी है। वहीं वरिष्ठ अधिकारी भगवत किशोर को मरणोपरांत पदोन्नति के लिए कंसीडर किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तराखंड कैडर में वर्ष 2022 की रिक्तियों के आधार पर पीसीएस अधिकारियों की पदोन्नति की प्रक्रिया काफी समय से लंबित थी। हाल ही में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की बैठक आयोजित कर इस मामले में निर्णय लिया। बैठक में राज्य सरकार द्वारा भेजे गए अधिकारियों के नामों पर विचार किया गया, जिसके बाद पदोन्नति का रास्ता साफ हुआ।

इस पदोन्नति प्रक्रिया के दौरान राज्य सरकार की ओर से यह भी प्रस्ताव रखा गया था कि 2022 के साथ-साथ 2023 और 2024 की रिक्तियों को एक साथ शामिल कर डीपीसी कराई जाए, ताकि लंबित पदोन्नतियों का निस्तारण हो सके। हालांकि फिलहाल केवल 2022 की रिक्तियों के आधार पर ही प्रक्रिया पूरी की गई है।

इस फैसले का असर अन्य अधिकारियों पर भी पड़ा है। वरिष्ठता सूची में आगे होने के बावजूद पीसीएस अधिकारी नरेंद्र कुरियाल को इस बार आईएएस कैडर में पदोन्नति नहीं मिल पाई। यदि भगवत किशोर को मरणोपरांत पदोन्नति के लिए कंसीडर नहीं किया जाता तो संभावना थी कि कुरियाल को भी इस बार प्रमोशन मिल सकता था।

फिलहाल वर्ष 2022 के दोनों रिक्त पद भर दिए गए हैं। हालांकि आने वाले समय में पदोन्नति की संभावनाएं बनी हुई हैं। उपलब्ध जानकारी के अनुसार वर्ष 2023 के सापेक्ष दो और वर्ष 2024 के सापेक्ष चार पद अभी भी रिक्त हैं। इन पदों को भरने के लिए भविष्य में फिर से विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक आयोजित की जाएगी, जिससे अन्य वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों के लिए भी आईएएस बनने का रास्ता खुल सकता है।

You Might Also Like

ऑनलाइन प्रेम विवाद में भाई बना बहन का हत्यारा, 84 वार कर उतारा मौत के घाट

अप्रैल के पहले सप्ताह से केदारनाथ हेली सेवा टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू

उत्तराखंड विधानसभा सत्र: गैरसैंण में सजेगा सदन, 13 साल में 11वीं बार पहाड़ चढ़ी सरकार

देहरादून-हरिद्वार हाईवे पर भीषण हादसा, मोतीचूर फ्लाईओवर पर कई वाहन जले; महिला समेत दो की मौत

एमसीए छात्र-छात्रा में चाकूबाजी, दोनों घायल

TAGGED:the Centre has issued orders.The wait for promotion from PCS to IAS in Uttarakhand is over
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
Uttarakhand

राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत ऊखीमठ ब्लॉक में ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों का 5 दिवसीय आधारभूत प्रशिक्षण जारी

Khabar 360 India Khabar 360 India December 19, 2025
आप नेता संजय सिंह के खिलाफ  गैर जमानती वारंट जारी
हाथों में रूसी राइफल, इजरायल की बर्बादी की कसम; खामेनेई ने खुमैनी मस्जिद से US को भी दी चुनौती…
कर्नाटक में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन, अधिकारियों के घरों से करोड़ों की संपत्ति बरामद
Uttarakhand News: बिना रुके, बिना थमे और निरंतर…प्रधानमंत्री के रूप में पीएम मोदी ने पूरे किए 4,078 दिन, CM धामी ने कुछ इस अंदाज में दी बधाई…

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?