By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: कनेक्टिविटी से ही मिलेगी दुनिया को नई दिशा : पीएम मोदी 
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > National > कनेक्टिविटी से ही मिलेगी दुनिया को नई दिशा : पीएम मोदी 
National

कनेक्टिविटी से ही मिलेगी दुनिया को नई दिशा : पीएम मोदी 

News Desk
Last updated: October 15, 2024 6:22 pm
News Desk Published October 15, 2024
Share
SHARE

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2024 (आईएमसी 2024) का उद्घाटन कर कहा कि कनेक्टिविटी से ही दुनिया को नई दिशा मिलेगी। दिल्ली के प्रगति मैदान में हो रहे इस इवेंट की थीम ‘द फ्यूचर इज नॉव’ है, जो भारत की डिजिटल क्रांति और टेलीकॉम क्षेत्र में हो रहे तेजी से बदलावों को दर्शाती है। यह आयोजन 18 अक्टूबर तक चलेगा। 

Contents
टेलीकॉम सेक्टर में भारत की उपलब्धियांटेलीकॉम सेक्टर में सुधारों ने बदली तस्वीरडिजिटल इंडिया की सफलता

आईएमसी का उद्घाटन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टेलीकॉम सेक्टर की महत्ता पर प्रकाश डाला और कहा कि आज की दुनिया, जो संघर्षों और समस्याओं से जूझ रही है, उसे कनेक्टिविटी की बहुत जरूरत है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कनेक्टिविटी न केवल लोगों को आपस में जोड़ने का साधन है, बल्कि यह इक्विटी और अवसरों को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण माध्यम भी है।

 

टेलीकॉम सेक्टर में भारत की उपलब्धियां

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में टेलीकॉम सेक्टर में भारत की तेजी से हो रही प्रगति पर जोर दिया और कहा कि भारत अब दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा 5जी बाजार बन चुका है। साथ ही, उन्होंने यह भी बताया कि भारत अब 6जी तकनीक पर भी काम कर रहा है। यह संकेत है कि भारत टेलीकॉम और तकनीकी क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर एक नई पहचान बना रहा है। उन्होंने कहा, टेलीकॉम सिर्फ कनेक्टिविटी तक सीमित नहीं है, यह अमीर और गरीब के बीच की खाई को पाटने का काम कर रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत में टेलीकॉम क्रांति ने देश के दूरदराज के इलाकों को भी जोड़ने का काम किया है। देश के पहाड़ी और सीमावर्ती क्षेत्रों में मोबाइल टावर लगाए गए हैं, जिससे उन इलाकों में भी लोगों को सस्ती और तेज इंटरनेट सेवाएं उपलब्ध हो रही हैं। उन्होंने बताया कि आज भारत में हर जिला 5जी सेवाओं से जुड़ चुका है और यह भारत को एक डिजिटल राष्ट्र के रूप में मजबूत कर रहा है।

 

टेलीकॉम सेक्टर में सुधारों ने बदली तस्वीर

पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में भारत ने जिस तेजी से ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क बिछाया है, वह अद्वितीय है। उन्होंने कहा, पिछले 10 वर्षों में भारत ने जितना ऑप्टिकल फाइबर बिछाया है, वह धरती से चंद्रमा की दूरी से आठ गुना ज्यादा है। यह दिखाता है कि कैसे भारत ने दूर-दराज के इलाकों में इंटरनेट और मोबाइल कनेक्टिविटी पहुंचाने के लिए अभूतपूर्व काम किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि 2014 में देश में केवल दो मोबाइल निर्माण इकाइयां थीं, लेकिन आज यह संख्या 2,000 से अधिक हो चुकी है। इससे भारत एक प्रमुख मोबाइल निर्माता और निर्यातक देश के रूप में उभर रहा है। उन्होंने कहा कि मेड इन इंडिया के तहत मोबाइल निर्माण में तेजी आई है और अब भारत अपने चिप्स से लेकर फिनिश्ड प्रोडक्ट तक खुद बनाने की दिशा में काम कर रहा है। सेमीकंडक्टर क्षेत्र में बड़े निवेश के साथ, भारत जल्द ही इस क्षेत्र में भी अग्रणी भूमिका निभाने वाला है।

 

डिजिटल इंडिया की सफलता

पीएम मोदी ने कहा कि जब उन्होंने 10 साल पहले डिजिटल इंडिया का विजन पेश किया था, तब उन्होंने कहा था कि हमें टुकड़ों में नहीं बल्कि समग्र दृष्टिकोण के साथ काम करना होगा। डिजिटल इंडिया के चार प्रमुख स्तंभ- किफायती डिवाइस, व्यापक डिजिटल कनेक्टिविटी, सस्ता डेटा और डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच- को लागू करने से भारत ने बड़ी सफलता हासिल की है। उन्होंने बताया कि डेटा की कीमतों को कम करने के लिए किए गए सुधारों से आज भारत में डेटा की कीमत दुनिया में सबसे कम है। भारत में एक जीबी डेटा की कीमत केवल 12 सेंट है, जबकि दुनिया के अन्य देशों में यह 10 से 20 गुना तक महंगा है। इस वजह से आज एक भारतीय औसतन हर महीने 30 जीबी डेटा का उपयोग कर रहा है, जो वैश्विक स्तर पर एक बड़ी उपलब्धि है।

You Might Also Like

न्याय प्रणाली को सरल बनाने की पहल, ‘प्ली बार्गेनिंग’ प्रावधान से कम होगा अदालतों का बोझ

दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे पर 19 किमी एलिवेटेड रोड: इंजीनियरिंग का विश्व रिकॉर्ड, विकास और पर्यावरण का अनोखा संगम

फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

बेंगलुरु: ₹145 के वेज सैंडविच में मिला झींगा, स्विगी-रेस्टोरेंट पर ₹1 लाख का मुआवजा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News

Laki World Casino на деньги — лучшие предложения для комфортной игры на реальные средства

Khabar 360 India Khabar 360 India March 12, 2026
Uttarakhand News: बैराज योजना के लिए 5 वर्षीय रोडमैप तैयार, मुख्य सचिव ने जलश्रोतों के उपचार पर दिया जोर….
Uttarakhand News: CM धामी पहुंचे वात्सल्य गंगा आश्रय लोकार्पण समारोह में, मंच से साध्वी ऋतंभरा ने कह दी ये बात…
HiSlut.com Assessment — can it be Too Good to Be True? – Online Hookup websites
दुनिया के सबसे बड़े डायनासोर के कंकाल की नीलामी से पहले ही कीमत आसमान पर

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?