By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: शिया-सुन्नी संघर्ष से कब्रगाह बना पाकिस्तान का यह जिला, शरीफ सरकार बस तमाशा देख रही; क्या है इसकी वजह?…
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Blog > World News > शिया-सुन्नी संघर्ष से कब्रगाह बना पाकिस्तान का यह जिला, शरीफ सरकार बस तमाशा देख रही; क्या है इसकी वजह?…
World News

शिया-सुन्नी संघर्ष से कब्रगाह बना पाकिस्तान का यह जिला, शरीफ सरकार बस तमाशा देख रही; क्या है इसकी वजह?…

News Desk
Last updated: November 25, 2024 5:00 am
News Desk Published November 25, 2024
Share
SHARE

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कुर्रम जिले में लंबे समय से जारी सांप्रदायिक तनाव एक बार फिर हिंसा में बदल गया है। पिछले चार दिनों में 70 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

Contents
ताजा हिंसा की घटनाएंस्थिति नियंत्रित करने के प्रयाससांप्रदायिक हिंसा का इतिहाससरकार की भूमिका पर सवाल

यह क्षेत्र अफगानिस्तान की सीमा से सटा हुआ है और खूबसूरत पहाड़ी इलाकों के लिए जाना जाता है। जुलाई के अंत में शिया और सुन्नी कबीलों के बीच भूमि विवाद ने हिंसक रूप ले लिया था, जिसमें कम से कम 46 लोगों की मौत हुई थी।

इसके बाद प्रशासन ने यात्रा पर प्रतिबंध लगाए और सुरक्षा कड़ी की, लेकिन यह उपाय आपसी हिंसा को रोकने में असफल रहा। पिछले एक दशक में यहां इतनी हत्याएं हो चुकी हैं कि ये जिला कब्रगाह बन चुका है।

ताजा हिंसा की घटनाएं

12 अक्टूबर को एक काफिले पर हमले में 15 लोगों की मौत हुई थी। इसके बाद 42 लोग एक अन्य हमले में मारे गए।

शनिवार को हुए एक और हमले में 32 लोगों की जान चली गई। स्थानीय शांति समिति के सदस्य और कबायली परिषद (जिरगा) के सदस्य महमूद अली जान ने कहा कि क्षेत्र में पिछले कुछ महीनों से लोगों को केवल काफिलों में यात्रा करने की अनुमति दी गई है।

12 अक्टूबर की घटना के बाद सड़कों को पूरी तरह बंद कर दिया गया था। नवंबर की शुरुआत में, हजारों लोग पराचिनार में “शांति मार्च” के लिए इकट्ठा हुए और सरकार से 8 लाख आबादी वाले इस जिले में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की। इस जिले की 45% से अधिक जनसंख्या शिया समुदाय से आती है।

स्थिति नियंत्रित करने के प्रयास

एल-जजीरा के मुताबिक, कुर्रम के डिप्टी कमिश्नर जावेदुल्लाह महसूद ने कहा कि प्रशासन ने सप्ताह में चार दिन काफिलों के जरिए यात्रा की अनुमति दी है।

उन्होंने कहा, “हमने शिया और सुन्नी समूहों को साथ में यात्रा करने की व्यवस्था की है और उम्मीद है कि स्थिति जल्द सुधरेगी।” महसूद ने यह भी आश्वासन दिया कि जिले में दवाइयों, खाद्य सामग्री और अन्य आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति जारी है।

सांप्रदायिक हिंसा का इतिहास

कुर्रम में शिया और सुन्नी समुदायों के बीच तनाव का इतिहास पुराना है। हाल के दशकों में, अफगानिस्तान के खोस्त, पक्तिया और नंगरहार प्रांतों से सटा यह पहाड़ी इलाका सशस्त्र समूहों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है। 2007 से 2011 के बीच यहां सबसे घातक हिंसा हुई थी, जिसमें 2,000 से अधिक लोग मारे गए थे।

यह क्षेत्र पाकिस्तान तालिबान (टीटीपी) और आईएसआईएस जैसे आतंकी समूहों के हमलों का भी शिकार रहा है, जो शिया समुदाय के खिलाफ हिंसा के लिए कुख्यात हैं। जुलाई की हिंसा के बाद, 2 अगस्त को अंतर-जनजातीय युद्धविराम पर हस्ताक्षर किए गए, लेकिन सितंबर के अंत में इस क्षेत्र में फिर से हिंसा भड़क उठी, जब कम से कम 25 लोग मारे गए।

सरकार की भूमिका पर सवाल

स्थानीय लोगों का कहना है कि पाकिस्तान की शहबाद शरीफ सरकार हाथ पर हाथ रखकर तमाशा देख रही है। नेशनल डेमोक्रेटिक मूवमेंट (एनडीएम) के प्रमुख और पूर्व सांसद मोहसिन दावर ने सरकार की मंशा पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा, “यह लगता है कि सरकार जानबूझकर क्षेत्र को अराजकता में रखना चाहती है। हत्याओं का बदला हत्याओं से लिया जाता है, और यह हिंसा का चक्र बन जाता है।”

स्थिति नियंत्रण में लाने के लिए प्रशासन और शांति समिति के प्रयास जारी हैं, लेकिन हिंसा का यह चक्र कब खत्म होगा, इस पर सवाल बना हुआ है।

The post शिया-सुन्नी संघर्ष से कब्रगाह बना पाकिस्तान का यह जिला, शरीफ सरकार बस तमाशा देख रही; क्या है इसकी वजह?… appeared first on .

You Might Also Like

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

स्वीडन में गोलीबारी से 11 की मौत, हमलावर ने हमले के बाद आत्महत्या की

इंडोनेशिया में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए

फलस्तीनी पक्ष ने सीजफायर के दूसरे चरण के लिए पुनर्वास समिति बनाई

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
National

भारत से अटूट रिश्ता, इसे भी सुलझा लेंगे; गौतम अडानी पर लगे आरोपों पर वाइट हाउस की पहली प्रतिक्रिया…

News Desk News Desk November 22, 2024
Uttarakhand News: CM धामी का विकास पर फोकस: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और ग्रामीण निर्माण विभाग के भवन के लिए दी करोड़ों की स्वीकृति….
लालकुआं में चार दिन में दो लोगो को ठगा, एटीएम बदलकर धोखाधड़ी करने वाला गिरोह सक्रिय
हम अपने दोस्त मोदी का इंतजार कर रहे हैं, अजीत डोभाल से बोले पुतिन; भारत ने बनाई यूक्रेन शांति योजना?…
मिलिए 28 साल की इस मॉडल से; सुन नहीं सकती पर जीत लिया सबसे सुंदर महिला का खिताब, पहली बार हुआ ऐसा…

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?