By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: यह सच्ची भक्ति का दुरुपयोग; PM मोदी के CJI के घर जाने पर कांग्रेस हुई हमलावर, बताया चुनावी चाल…
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Blog > National > यह सच्ची भक्ति का दुरुपयोग; PM मोदी के CJI के घर जाने पर कांग्रेस हुई हमलावर, बताया चुनावी चाल…
National

यह सच्ची भक्ति का दुरुपयोग; PM मोदी के CJI के घर जाने पर कांग्रेस हुई हमलावर, बताया चुनावी चाल…

News Desk
Last updated: September 18, 2024 10:08 am
News Desk Published September 18, 2024
Share
SHARE

गणेश चतुर्थी के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) डी वाई चंद्रचूड़ के घर जाकर पूजा करने के बाद शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा।

कांग्रेस ने इस दौरे को लेकर प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए इसे आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से जोड़ दिया है।

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी और कहा कि प्रधानमंत्री मोदी राजनीति में धर्म का दुरुपयोग कर रहे हैं।

वेणुगोपाल ने कहा, “सच्ची भक्ति और राजनीति में धर्म के दुरुपयोग का फर्क हर किसी को पता है। चुनाव के नजदीक आते ही पीएम मोदी ने सीजेआई के घर गणेश पूजा के लिए जाने का फैसला किया और इसके साथ कैमरा क्रू भी लेकर गए।”

उन्होंने सवाल उठाया कि प्रधानमंत्री को यह सोचना चाहिए था कि इस दौरे का क्या संदेश जाएगा।

कांग्रेस का कहना है कि इस दौरे के पीछे छिपा मकसद चुनावी लाभ उठाना है। महाराष्ट्र में चुनाव करीब हैं और पीएम मोदी का यह कदम राजनीति से प्रेरित लग रहा है।

वेणुगोपाल ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री भगवान गणेश का दुरुपयोग कर रहे हैं ताकि असली मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाया जा सके।

उन्होंने बीजेपी और आरएसएस पर ‘संस्थागत अखंडता’ और ‘संवैधानिक मूल्यों’ के साथ खिलवाड़ करने का भी आरोप लगाया। उनका कहना था कि यह दौरा इन संस्थाओं के प्रति अनादर का प्रतीक है और इससे यह सवाल उठता है कि आखिर पीएम ने इस समय सीजेआई के घर जाने का फैसला क्यों लिया।

इससे पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा के भुवनेश्वर में अपने 74वें जन्मदिन के मौके पर आयोजित एक रैली में कांग्रेस पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कुछ लोग, जिन्हें गणेश उत्सव से समस्या रही है, अब भी समाज में विभाजन चाहते हैं। मोदी ने कहा कि कांग्रेस और उसके ‘ईकोसिस्टम’ को उनके गणेश पूजा में शामिल होने से परेशानी है।

प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि सत्ता के भूखे लोगों को गणेश पूजा जैसे धार्मिक आयोजन से भी दिक्कत हो रही है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार हमेशा धर्म और संस्कृति का सम्मान करती आई है और वह धार्मिक आयोजनों में शामिल होते रहेंगे।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने ओडिशा की महत्वाकांक्षी ‘सुभद्रा योजना’ का भी शुभारंभ किया। इस योजना के तहत राज्य की महिलाओं को सालाना 10,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी, जो 5,000 रुपये की दो किस्तों में वितरित होगी। इस पूरे घटनाक्रम में कांग्रेस और बीजेपी के बीच सियासी बयानबाजी ने जोर पकड़ लिया है।

The post यह सच्ची भक्ति का दुरुपयोग; PM मोदी के CJI के घर जाने पर कांग्रेस हुई हमलावर, बताया चुनावी चाल… appeared first on .

You Might Also Like

दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे पर 19 किमी एलिवेटेड रोड: इंजीनियरिंग का विश्व रिकॉर्ड, विकास और पर्यावरण का अनोखा संगम

फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

बेंगलुरु: ₹145 के वेज सैंडविच में मिला झींगा, स्विगी-रेस्टोरेंट पर ₹1 लाख का मुआवजा

SC की चेतावनी: आरक्षण 50% से ज्यादा हुआ तो चुनाव रोकने तक जा सकते हैं कदम

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
PoliticsUttarakhandUttarakhand Politics

ग्रीन बिल्डिंग की साइट पर पहुंचे मंत्री अग्रवाल, जांच के लिए मेटेरियल का भरा सैंपल

Khabar 360 India Khabar 360 India June 13, 2024
स्पेन की इजरायल से हथियारों की डील रद्द, फिलिस्तीन के समर्थन में उठाया बड़ा कदम
सिस्टम से पक गई है ये लड़की, विनेश फोगाट के संन्यास पर बोले शशि थरूर…
युद्ध के बीच इजरायल में सड़क पर क्यों उतरे 8 लाख कर्मचारी? नेतन्याहू के खिलाफ जनसैलाब…
Chardham Yatra Update: चार धाम यात्रा मार्ग की जानकारी के लिए आपकी मदद करेगा डिस्पले बोर्ड, SMS के जरिए मिलेगा अपडेट, रखें इन बातो का ध्यान…

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?