By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: धामी सरकार के तीन साल पूरे : सीएम ने गिनाई उपलब्धियां, जनता को दी करोड़ों की सौगात, विभिन्न योजनाओं का किया भूमिपूजन और लोकार्पण…
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Blog > Uttarakhand > धामी सरकार के तीन साल पूरे : सीएम ने गिनाई उपलब्धियां, जनता को दी करोड़ों की सौगात, विभिन्न योजनाओं का किया भूमिपूजन और लोकार्पण…
Uttarakhand

धामी सरकार के तीन साल पूरे : सीएम ने गिनाई उपलब्धियां, जनता को दी करोड़ों की सौगात, विभिन्न योजनाओं का किया भूमिपूजन और लोकार्पण…

News Desk
Last updated: March 25, 2025 4:28 pm
News Desk Published March 25, 2025
Share
SHARE

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को गांधी पार्क रूद्रपुर में आयोजित सरकार के सेवा, सुशासन एवं विकास के 3 वर्ष पूर्ण होने पर जन सेवा थीम पर आधारित भव्य बहुउद्देशीय एवं चिकित्सा शिविर में प्रतिभाग किया. मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर लगभग 40 करोड़ की विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया जिसमें लगभग 30 करोड़ की 7 योजनाओं का शिलान्यास और 10 करोड़ की 7 योजनाओं का लोकार्पण शामिल हैं.

 

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नें वेंडिंग जोन में 15 जरूरतमंद रेहडी, ठेली वालों को दुकानों की चाबियां सौंपी. मुख्यमंत्री ने सेवा सुशासन एवं विकास के 3 साल पूर्ण होने पर जनपद की 9 विधानसभाओं के लिए 9 जन सेवा प्रचार रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. जन सेवा रथ प्रत्येक विधानसभा में आगामी 30 मार्च 2025 तक प्रचार-प्रसार कर योजनाओं की जानकारियां देंगे. मुख्यमंत्री ने बहुद्देशीय शिविर में स्टॉलों का निरीक्षण किया और दही मथकर माखन निकाला. रूद्रपुर वेंडिंग जोन और हंस स्पोर्टस अकादमी का शुभारम्भ करते हुए, मुख्यमंत्री ने स्वयं भी बैडमिंटन खेला.

धामी सरकार के तीन साल पूरे : मुख्यमंत्री ने जनता को दी करोड़ों की सौगात, विभिन्न  योजनाओं का किया भूमिपूजन और लोकार्पण - Lalluram

मुख्यमंत्री ने 494.89 लाख की लागत से गौशाला निर्माण, 60.11 लाख की लागत से बिगवाड़ा शमशान घाट में स्व. शहीद वीरेन्द्र सिंह सामन्ती स्मृति में चाहरदीवारी, मुख्य द्वार, क्रियाघर जीर्णाेद्धार एवं टाईल्स कार्य, 49.72 लाख से नगर निगम क्षेत्रान्तार्गत सब्जी मंडी का जीर्णाेद्धार, 39.89 लाख से 5 ग्रीन पार्क सौन्दर्यीकरण, 165.09 लाख से 4 हाईटेक शौचालय निर्माण, 1801.93 लाख से कलेक्ट्रेट परिसर में जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण कार्यालय भवन निर्माण व 317.90 लाख की धनराशि से निर्माणाधीन किच्छा नवीन बस अड्डा के मुख्य द्वारा पर आवागमन और निकासी के लिए पुलिया निर्माण कार्याे का शिलान्यास किया.

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने ₹601.49 लाख से निर्मित वेन्डिंग जोन, ₹171.23 लाख से वेस्ट प्लांट निर्माण कार्य, ₹34.15 लाख की धनराशि से ट्रांजिट कैम्प में स्ट्रीट लाइट, ₹43.87 लाख से एबीसी सेंटर कार्य, ₹171.83 लाख की लागत से एफएसटीपी सेंटर कार्य व नगर निगम रूद्रपुर कार्यालय में कमांड सेंटर एवं स्वच्छता एप व नगर निगम जोनल कार्यालय का लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड राज्य स्थापना के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले अमर बलिदानियों और आंदोलनकारियों को नमन करते हुए कहा कि हम राज्य आंदोलनकारियों के स्वपनों का उत्तराखण्ड बनाने की दिशा में पूरे मनोयोग से जुटे हैं. उन्होंने कहा कि तीन वर्ष पूर्व जिस विश्वास के साथ राज्य की जनता ने हमें राज्य की जिम्मेदारी सौंपी थी, उस विश्वास पर हमारी सरकार खरी उतर रही है. इन तीन वर्षों में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं सहयोग से हमारी सरकार ने प्रदेश में ’’सेवा, सुशासन और विकास’’ की एक नई गाथा लिखने का प्रयास किया है.

उन्होंने कहा कि हमने अपने कार्यकाल में एक ओर जहां, शहरों से लेकर सुदूर गांवों को सड़कों से जोड़ने का प्रयास किया है, वहीं ’’उड़ान योजना’’ के माध्यम से प्रदेश के लगभग दर्जनभर नगरों के लिए हेली सेवाओं की शुरुआत कर प्रदेश की एयर कनेक्टिविटी को भी मजबूत किया है. इसी प्रकार, हमनें प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल एवं खेल सहित सभी प्रमुख क्षेत्रों का इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत करने की दिशा में निरंतर कार्य किया है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार प्रदेश के किसानों के उत्थान और समृद्धि के लिए भी संकल्पित होकर कार्य कर रही है. आज जहां एक ओर, किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत प्रदेश के लगभग 8 लाख से ज्यादा किसान भाइयों को आर्थिक संबल मिल रहा है, वहीं किसानों को सभी प्रमुख फसलों पर बढ़ी हुई एमएसपी देकर उनकी आय में बढ़ोत्तरी भी सुनिश्चित की जा रही है.

इसके साथ ही, राज्य में दुग्ध उत्पादन, मधु उत्पादन, कृषि, बागवानी, सगंधित पौधों एवं फूलों की खेती के साथ-साथ मोटे अनाज की खेती को भी बढ़ावा दिया जा रहा है. मुख्यमंत्री ने कहा कि चाहे प्रदेश में किसानों को तीन लाख रुपये तक का ऋण बिना ब्याज के देना हो, किसानों के लिए नहर से सिंचाई को बिल्कुल मुफ्त करना हो, या फिर फार्म मशीनरी बैंक् योजना के अंतर्गत कृषि उपकरण खरीदने पर 80 प्रतिशत की सब्सिडी देनी हो.

हम प्रदेश के किसानों को उन्नत एवं समृद्ध बनाने की दिशा में निरन्तर प्रयासरत हैं. उन्होंने कहा कि मुख्य सेवक के रूप में राज्य की सत्ता संभालने के बाद उन्होंने कहा था कि दशकों से बंगाली समाज के लोग यहां रहकर इसी मिट्टी की सेवा कर रहे हैं, इसलिए ये लोग भी हमारे अन्य नागरिकों की तरह ही हैं, इनके साथ भेदभाव बिल्कुल नहीं होने दिया जाएगा.

You Might Also Like

दून पुलिस की कमान बदली: अजय सिंह का तबादला, प्रमेन्द्र डोबाल बने देहरादून के नए कप्तान

आवास एवं नगर विकास को नई रफ्तार: मुख्यमंत्री धामी के विज़न पर पारदर्शिता और तकनीकी सख्ती

सचिव दिलीप जावलकर की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की 95वीं बैठक सम्पन्न

“जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” बना जनविश्वास का सबसे बड़ा अभियान

अपराध पर सख्त रुख: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दोहराई ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
National

राहुल गांधी हाजिर हों… कांग्रेस सांसद को अदालत ने किया तलब, सावरकर के परिवार ने लगाया गंभीर आरोप…

News Desk News Desk October 5, 2024
सावधान! किसानों का एक और जत्था दिल्ली की ओर बढ़ रहा, पंजाब से हरियाणा तक मचा हड़कंप…
बजट 2025: मोबाइल फोन पीएलआई को 55% और सेमीकंडक्टर परिव्यय में 83% की वृद्धि को मिला बढ़ावा
पूर्व चुनाव आयुक्त अरुण गोयल को बड़ी जिम्मेदारी, लोकसभा चुनाव से ठीक पहले दिया था इस्तीफा…
पश्चिमी देशों ने हथियार तो दिए लेकिन बांध दिए यूक्रेन के हाथ, क्या है पूरा मामला…

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?