देहरादून, 5 जून 2025:
विश्व पर्यावरण दिवस 2025 के उपलक्ष्य में आज दिनांक 05.06.2025 को स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय उत्तराखण्ड देहरादून के परिसर में पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डा० सुनीता टम्टा, प्रभारी, महानिदेशक महोदया द्वारा कार्यालय परिसर में पौधा रोपण किया गया। महानिदेशक महोदया द्वारा उपस्थित सभी कार्मिको के सम्मुख पर्यावरण की रक्षा करने हेतु यह सन्देश दिया गया कि “पर्यावरण की रक्षा हम सभी का नैतिक दायित्व है, साथ ही महानिदेशक महोदया द्वारा विश्व पर्यावरण की थीम” (End Plastic Pollution) के अन्तर्गत सभी अधिकारियों/कर्मचारियों से कार्यालय में प्लास्टिक युक्त उत्पादों का उपयोग न करने की अपेक्षा की गयी एवं कार्यालय/परिसर में सफाई अभियान चलाये जाने हेतु प्रेरित किया गया
सम्बन्धित कार्यक्रम में कार्यालय के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
Leave a comment




