By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: ट्रंप के बड़े दावे, बोले- जुकरबर्ग ने मुझसे माफी मांगी, कमला को सपोर्ट न करने का किया वादा; गूगल जल्द होगा ठप्प…
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Blog > World News > ट्रंप के बड़े दावे, बोले- जुकरबर्ग ने मुझसे माफी मांगी, कमला को सपोर्ट न करने का किया वादा; गूगल जल्द होगा ठप्प…
World News

ट्रंप के बड़े दावे, बोले- जुकरबर्ग ने मुझसे माफी मांगी, कमला को सपोर्ट न करने का किया वादा; गूगल जल्द होगा ठप्प…

News Desk
Last updated: August 4, 2024 11:19 am
News Desk Published August 4, 2024
Share
SHARE

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि फेसबुक के संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) मार्क जुकरबर्ग ने उनसे जुड़ी सामग्री को प्रसारित करने पर प्रतिबंध लगाने के लिए उन्हें हाल ही में फोन कर माफी मांगी और भरोसा दिलाया कि वह “किसी डेमोक्रेट का समर्थन नहीं करेंगे।” 

फॉक्स न्यूज के साथ शुक्रवार को दिए गए इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा, “मार्क जुकरबर्ग ने मुझे फोन किया। मैं बताना चाहूंगा कि उन्होंने मुझे कई बार फोन किया। (

पेनसिल्वेनिया में) रैली के बाद उन्होंने मुझे फोन किया और कहा कि यह वाकई अद्भुत था, यह बहुत बहादुरी भरा था।’ पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि जुकरबर्ग ने वास्तव में भरोसा दिलाया कि वह किसी डेमोक्रेट का समर्थन नहीं करेंगे क्योंकि वह ऐसा नहीं कर सकते, क्योंकि उस दिन मैंने जो किया, उसके लिए वह मेरी इज्जत करते हैं।” 

ट्रंप से जुड़ी सामग्री को मेटा के प्लेटफार्म्स पर प्रसारित न होने की बात को लेकर डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मेरी इस बारे में भी उनसे बात हुई है।

उन्होंने भरोसा दिलाया है कि यह एक तरीके का ग्लिच था। वे इस पर काम कर रहे हैं और मुझे लगता है कि उन्होंने इसे ठीक कर लिया है।

गूगल पर साधा निशाना, कहा जल्द बंद हो जाएगा गूगल
डोनाल्ड ट्रंप ने उनसे जुड़ी खबरों और तस्वीरों पर प्रतिबंध लगाने संबंधी खबरों को लेकर गूगल पर शुक्रवार को निशाना साधा। फॉक्स न्यूज के साथ साक्षात्कार में ट्रंप ने कहा कि गूगल का रवैया बहुत खराब रहा है।

वे बहुत गैर-जिम्मेदार रहे हैं और मुझे लगता है कि गूगल बंद होने की कगार पर पहुंचने वाला है। क्योंकि मुझे नहीं लगता कि कांग्रेस (अमेरिकी संसद) इसे स्वीकार करेगी।

गूगल को सावधान रहना होगा।’ ट्रंप ने आरोप लगाया था कि गूगल पर पेनसिल्वेनिया में 13 जुलाई को एक चुनावी रैली के दौरान उन पर हुए जानलेवा हमले के संबंध में कोई तस्वीर या अन्य सामग्री खोजना लगभग असंभव है।

सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स के सीईओ और दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क ने भी गूगल पर आरोप लगाया था कि ट्रंप की कोई भी फोटो या वीडियो को गूगल सर्च करने से रोक रहा है या फिर सर्च करने पर दिखा नहीं रहा है।

ट्रंप के आरोपों को गूगल ने नकारा कहा ऐसा कुछ नहीं 

गूगल ने पूर्व राष्ट्रपति के आरोपों को खारिज किया था। कंपनी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा था, “पिछले कुछ दिनों में, ‘एक्स’ पर कुछ लोगों ने दावा किया है कि सर्च इंजन चुनिंदा शब्दों को सेंसर कर रहा है या उन पर ‘प्रतिबंध’ लगा रहा है। ऐसा नहीं हो रहा है।

हम यह स्पष्ट कर देना चाहते हैं। ये पोस्ट हमारे ‘ऑटोकंप्लीट’ फीचर से संबंधित हैं, जो आपका समय बचाने के लिए आपके मन में चल रहे सवालों के बारे में अंदाजा लगाता है।” 

गूगल ने स्पष्ट किया था कि ‘ऑटोकंप्लीट’ पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप पर हुए जानलेवा हमले से जुड़े सवालों के संबंध में कोई अंदाजा नहीं लगा रहा है। यह इसलिए क्योंकि उसमें राजनीतिक हिंसा से जुड़ी सामग्री को छांटने की व्यवस्था की गई है और यह व्यवस्था पुरानी हो चुकी है।

कंपनी ने कहा था कि पेनसिल्वेनिया में हुए भयावह घटनाक्रम के बाद इससे जुड़े संभावित सवाल ‘सर्च’ के विकल्प में दिखने चाहिए थे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

गूगल ने कहा था कि समस्या को आइडेंटिफाई कर लिया गया है और उसमें सुधार की दिशा में काम शुरू कर दिया गया है और नये फीचर जारी किए जा रहे हैं।

The post ट्रंप के बड़े दावे, बोले- जुकरबर्ग ने मुझसे माफी मांगी, कमला को सपोर्ट न करने का किया वादा; गूगल जल्द होगा ठप्प… appeared first on .

You Might Also Like

ईरान-इजरायल तनाव के बीच उत्तराखंड सरकार सतर्क, पश्चिम एशिया में रह रहे प्रवासियों का जुटाया जा रहा विवरण

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

स्वीडन में गोलीबारी से 11 की मौत, हमलावर ने हमले के बाद आत्महत्या की

इंडोनेशिया में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
National

सुप्रीम कोर्ट का जाति जनगणना पर सुनवाई से इनकार

News Desk News Desk September 3, 2024
विएंतियाने में कई देशों के विदेश मंत्रियों से मिल रहे जयशंकर 
नसरल्लाह के खात्मे से सहमा ईरान, इजरायल की डर से खामेनेई को गुफ्त बंकर में छिपाया…
Chardham Yatra 2025 : चारधाम यात्रा को 24 दिन पूरे, यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह, बढ़ रहा दर्शनार्थियों का आंकड़ा…जानिए कितने भक्त कर चुके हैं दर्शन…
सड़क सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ 5 किमी दौड़ का शुभारम्भ

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?