By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: उधमपुर में दो पुलिसकर्मियों की गोली लगने से मौत, पुलिस ने शुरू की जांच
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Blog > National > उधमपुर में दो पुलिसकर्मियों की गोली लगने से मौत, पुलिस ने शुरू की जांच
National

उधमपुर में दो पुलिसकर्मियों की गोली लगने से मौत, पुलिस ने शुरू की जांच

News Desk
Last updated: December 8, 2024 6:50 pm
News Desk Published December 8, 2024
Share
SHARE

Jammu Kashmir news: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में रविवार (8 दिसंबर) को तड़के सुबह एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई हैं. जहां दो पुलिसकर्मी मृत पाए गए हैं. जिनके शरीर में गोलियों के निशान थे. पुलिस को उनके शव जिला मुख्यालय स्थित काली माता मंदिर के बाहर खड़ी एक पुलिस वैन के अंदर मिले. उधमपुर पुलिस ने बताया कि इन दोनों पुलिसकर्मियों की हत्या AK-47 राइफल से की गई थी.न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना सुबह 6:30 बजे के करीब हुई है. इस मामले में उधमपुर के एसएसपी अमोद अशोक नागपुरे ने कहा कि ये दोनों पुलिसकर्मी सोपोर से तलवाड़ा ट्रेनिंग सेंटर की ओर जा रहे थे. शुरुआती जांच-पड़ताल में पता चला है कि AK-47 राइफल का इस्तेमाल हत्या के लिए किया गया था. फिलहाल, दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई है. जबकि, एक अन्य पुलिसकर्मी सुरक्षित है. उनके शवों को पोस्टमॉर्टम और अन्य औपचारिकताओं के लिए GMC उधमपुर भेजा गया है.

 

दोनों पुलिसकर्मियों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा

उधमपुर के एसएसपी अमोद अशोक नागपुरे ने कहा कि दोनों पुलिसकर्मियों के शवों को पोस्टमॉर्टम और अन्य औपचारिकताओं के लिए GMC उधमपुर भेजा गया है. वहीं, एसएसपी ने इसे एक 'फ्रैट्रिसाइड' और 'सुसाइड' की घटना बताया है. उन्होंने कहा कि फिलहाल, इस घटना की जांच-पड़ताल जारी है, ताकि इस घटना के पीछे का सच्चाई का पता लगाया जा सके.

पहले भी हुए थे ऐसे मामले

यह घटना कुछ ही दिनों बाद हुई है, जब जम्मू के वेव मॉल के पास एक विशेष पुलिस अधिकारी (SPO) की लाश मिली थी. इस SPO का नाम कमलदीप सिंह था, जो जम्मू कश्मीर पुलिस के विशेष ऑपरेशंस ग्रुप (SOG) में तैनात था. वह कठुआ से कांस्टेबल के पद के लिए लिखित परीक्षा देने आया था. कमलदीप सिंह के पिता ने आरोप लगाया था कि उनके बेटे की हत्या की गई है. उन्होंने मामले की जांच के लिए लेफ्टिनेंट गवर्नर, डीजी और जम्मू-कश्मीर के SSP से अपील की थी.

You Might Also Like

न्याय प्रणाली को सरल बनाने की पहल, ‘प्ली बार्गेनिंग’ प्रावधान से कम होगा अदालतों का बोझ

दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे पर 19 किमी एलिवेटेड रोड: इंजीनियरिंग का विश्व रिकॉर्ड, विकास और पर्यावरण का अनोखा संगम

फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

बेंगलुरु: ₹145 के वेज सैंडविच में मिला झींगा, स्विगी-रेस्टोरेंट पर ₹1 लाख का मुआवजा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News

Odkrywanie Świata Nowych Przedsiębiorstw Hazardowych: Kompleksowy Przewodnik

Khabar 360 India Khabar 360 India March 17, 2026
Uttarakhand News- सिलक्यारा टनल के ब्रेकथ्रू कार्यक्रम में पहुंचे धामी: परियोजना से जुड़े सभी इंजीनियरों, तकनीकी विशेषज्ञों, श्रमिकों को दी बधाई…
Uttarakhand IPS Transfer : उत्तराखंड में आईपीएस अधिकारियों का तबादला, सूची में 10 अधिकारियों का नाम शामिल, जानें कौन कहां हुआ तैनात…
मुसलमानों को मंजूर नहीं UCC; PM के सेकुलर सिविल कोड वाले बयान पर मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की आपत्ति…
आइवरी कोस्ट में भीषण सड़क दुर्घटना, 26 लोगों की हुई मौत

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?