By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चम्पावत में जीएसटी जागरूकता रैली का नेतृत्व किया, व्यापारियों और जनता से किया संवाद…..
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Blog > Uttarakhand > Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चम्पावत में जीएसटी जागरूकता रैली का नेतृत्व किया, व्यापारियों और जनता से किया संवाद…..
Uttarakhand

Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चम्पावत में जीएसटी जागरूकता रैली का नेतृत्व किया, व्यापारियों और जनता से किया संवाद…..

News Desk
Last updated: October 15, 2025 9:45 pm
News Desk Published October 15, 2025
Share
SHARE

उत्तराखंड : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज जनपद मुख्यालय, चम्पावत के मुख्य बाज़ार में जीएसटी जागरूकता रैली का नेतृत्व किया। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों और आम जनता से सीधा संवाद स्थापित किया, साथ ही केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में कम किए गए जीएसटी स्लैब के संबंध में आवश्यक जानकारी साझा की और उनका फीडबैक लिया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बाज़ार में विभिन्न प्रतिष्ठानों, जिनमें प्रकाश तिवारी, तिवारी स्वीट्स, मयूख चौधरी की चौधरी वस्त्र भंडार तथा बस स्टेशन स्थित प्रकाश तिवारी के जनरल स्टोर पर पहुंचकर व्यापारियों से मुलाकात की और नए जीएसटी स्लैब पर उनकी राय जानी। उन्होंने व्यापारियों से विशेष रूप से आग्रह किया कि वे घटी हुई जीएसटी दरों के बारे में आम जनता को भी पूरी जानकारी दें, ताकि उपभोक्ता को इसका सीधा और पूर्ण लाभ मिल सके।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने आम जनता को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से कई आवश्यक उत्पादों और सेवाओं पर जीएसटी स्लैब में कमी की है, जिसे वह ‘नेक्स्ट जनरेशन जीएसटी’ बता रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इन दरों में कमी का सीधा लाभ देश की आम जनता को प्राप्त होगा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देने का पुरजोर आह्वान किया। उन्होंने व्यापारियों और जनता से कहा कि स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देकर हमें भारत के लोगों और भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है। सीएम श्री पुष्कर सिंह धामी ने तमाम प्रतिष्ठानों में जाकर दुकानदारों से फीडबैक लिया और उन्हें स्थानीय एवं स्वदेशी उत्पादों को अपनाने तथा बेचने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि सभी को स्थानीय और स्वदेशी उत्पादों को अपनाकर समाज और प्रदेश के विकास में योगदान देना है। उन्होंने यह भी कहा कि स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देना केवल आर्थिक मजबूती के लिए ही नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने के लिए भी अत्यंत आवश्यक है।

You Might Also Like

नवरात्र पर DM की पहल, 136 से अधिक बालिकाओं की शिक्षा को मिला नया जीवन

नाबालिग को बहलाने और पहचान बदलने के आरोप, पुलिस जांच शुरू

विकास और विरासत का संगम, निवेश और पर्यटन में उत्तराखंड ने रचा नया इतिहास

चार साल में बदला उत्तराखंड, ऐतिहासिक फैसलों से विकास को नई दिशा

CM ने कुंभ 2027 और विकास योजनाओं के लिए दी वित्तीय मंजूरी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
National

पड़ोस में पनपने लगेंगे दुश्मन? शेख हसीना के जाने से भारत की बढ़ी टेंशन, उठे 5 बड़े सवाल

News Desk News Desk August 6, 2024
क्या है लग्जरी ट्रेन फोर्स वन, जिसमें बैठकर युद्ध क्षेत्र में जाएंगे पीएम मोदी…
Avkodning av dragningen till casinon Vad får spelare att återvända
ट्रक ने सड़क किनारे बने तंबू को रौंदा, दो बच्चों समेत 5 की जान गई
अग्निवीर/अग्निपथ के खिलाफ 24 दिसंबर को लालकुआँ में कांग्रेस पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ की विशाल जनसभा व विरोध प्रदर्शन

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?