By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: Uttarakhand News- CM धामी ने दी बड़ी सौगात: 12.51 करोड़ की लागत से बने हरबंश कपूर मेमोरियल कम्युनिटी हॉल का किया लोकार्पण, क्षेत्रवासियों को मिलेगी बड़ी सुविधा…
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > Uttarakhand > Uttarakhand News- CM धामी ने दी बड़ी सौगात: 12.51 करोड़ की लागत से बने हरबंश कपूर मेमोरियल कम्युनिटी हॉल का किया लोकार्पण, क्षेत्रवासियों को मिलेगी बड़ी सुविधा…
Uttarakhand

Uttarakhand News- CM धामी ने दी बड़ी सौगात: 12.51 करोड़ की लागत से बने हरबंश कपूर मेमोरियल कम्युनिटी हॉल का किया लोकार्पण, क्षेत्रवासियों को मिलेगी बड़ी सुविधा…

News Desk
Last updated: May 11, 2025 7:30 pm
News Desk Published May 11, 2025
Share
SHARE

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने छावनी परिषद कार्यालय, गढ़ीकैंट में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ₹12.51 करोड़ की लागत से निर्मित हरबंश कपूर मेमोरियल कम्युनिटी हॉल का लोकार्पण किया. मुख्यमंत्री ने स्व. हरबंस कपूर को नमन करते हुए कहा कि उनका संपूर्ण जीवन राज्य और देहरादून की सेवा, विकास और जनकल्याण के लिए समर्पित रहा.

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. हरबंश कपूर जी ने जीवनभर, जनसेवा को प्राथमिकता दी. अपने व्यवहार से उन्होंने प्रत्येक नागरिक के दिल में विशेष जगह बनाई. उन्होंने कहा कि एमडीडीए द्वारा ₹12 करोड़ से अधिक की लागत से निर्मित ये सामुदायिक भवन अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है. कम्युनिटी हॉल के बनने से क्षेत्र के लोगों की आवश्यकताओं की पूर्ति होगी और यह आसपास के क्षेत्रों के लोगों के लिए भी सामाजिक आयोजनों का एक प्रमुख केंद्र बनेगा.

मुख्यमंत्री ने एम.डी.डी.ए. को सामुदायिक भवन के संचालन के लिए एस.ओ.पी बनाने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि ऐसी व्यवस्था बनाई जाए कि यह सामुदायिक भवन उचित दर पर आमजन को आसानी से उपलब्ध हो सके. मुख्यमंत्री ने देश की सेना के शौर्य का जिक्र करते हुए कहा कि सेना ने अदम्य साहस, पराक्रम और रणनीति से पाकिस्तान को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया है. हमारे सशस्त्र बलों ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले का मुंहतोड़ जवाब देते हुए पाकिस्तान में स्थित आतंकियों के ठिकानों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है.

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत नेतृत्व और स्पष्ट नीति के कारण आतंकवाद के खिलाफ शख्त कार्रवाई हुई है. प्रधानमंत्री ने हमेशा मानवता पर विशेष ध्यान दिया है. उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार राष्ट्र प्रथम की नीति पर चलती है. हमारे लिए राष्ट्र सबसे प्रथम है. उन्होंने कहा कि देश के जवान सरहदों पर मां भारती की सुरक्षा के लिए खड़े हैं. सेना का साहस अद्भुत है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार, उत्तराखण्ड के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है. राज्य में बुनियादी ढांचे, शिक्षा और स्वास्थ्य हर क्षेत्र में काम हो रहा है. राज्य में युवाओं को रोजगार देने में सारे रिकॉर्ड तोड़े गए हैं. बीते 3 सालों में 23 हजार से अधिक सरकारी नौकरियों में नियुक्तियां युवाओं को दी गई हैं, आगे भी अनवरत रूप से नौकरी देने का सिलसिला जारी रहेगा.

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार देहरादून को आधुनिक और विकसित शहर बनाने के लिए कार्य कर रही है. देहरादून में लगभग ₹14 सौ करोड़ की लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है. देहरादून में ट्रैफिक और पार्किंग की समस्या के स्थायी समाधान के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य जारी है. रिस्पना और बिंदाल नदियों के ऊपर एलिवेटेड रोड के निर्माण की योजना भी तैयार की जा रही है. इसके साथ ही देहरादून दिल्ली एलिवेटेड रोड, सौंग बांध परियोजना, जैसी अनेक योजनाओं पर कार्य जारी है.

कार्यक्रम में एम.डी.डी.ए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने बताया कि स्व. हरबंश कपूर मेमोरियल कम्युनिटी हॉल डेढ़ साल में बनकर तैयार हो गया है. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने इस भवन की नींव रखी थी. मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर एम.डी.डी.ए ने तय समय के अंदर भवन निर्माण कार्य पूरा किया है, जिसमें इसकी गुणवत्ता का भी विशेष ध्यान रखा गया है. उन्होंने बताया कि अन्य स्थानों पर भी ऐसे भवनों का निर्माण कराया जा रहा है. मुख्यमंत्री धामी का ध्येय आमजन को सहूलियत और उनके जीवन को सरल बनाना है, जिसके अनुरूप विकास कार्य किए जा रहे हैं.

You Might Also Like

प्रदेश के संतुलित एवं समावेशी विकास के लिए प्रदेश सरकार संकल्पित – मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने NGRMP के लिए 9 करोड़ स्वीकृत, हिमालय बचाना प्राथमिकता

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी रामनवमी की शुभकामनाएं

सरकार के 4 साल पर कांग्रेस का हमला, ‘बेमिसाल नहीं बेहाल’

धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों-किसानों समेत कई वर्गों को राहत

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
National

होटल में नहीं ‎मिला कीमती सामान तो 20 रुपए टेबल पर छोड़ चला गया चोर

News Desk News Desk July 29, 2024
पाकिस्तान में भी उठी मोदी जैसे नेता की मांग, पाक-अमेरिकी व्यापारी बना पीएम का फैन, जमकर की तारीफ…
क्या एग्जिट पोल सच साबित होंगे या होगा उलटफेर? महाराष्ट्र और झारखंड में आज आएंगे चुनाव नतीजे…
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने पुरखौती मुक्तांगन में सरगुजा प्रखंड का किया लोकार्पण…
बांग्लादेश में कट्टरपंथियों की धमकियों से अल्पसंख्यकों में दहशत

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?