By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: Uttarakhand News- युवाओं की स्वास्थ्य सुरक्षा हमारी प्राथमिकता: विश्व मधुमेह दिवस पर CM धामी के सख्त निर्देश — कहा, एक ही छत के नीचे उपलब्ध हों सभी जरूरी सेवाएं….
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > Uttarakhand > Uttarakhand News- युवाओं की स्वास्थ्य सुरक्षा हमारी प्राथमिकता: विश्व मधुमेह दिवस पर CM धामी के सख्त निर्देश — कहा, एक ही छत के नीचे उपलब्ध हों सभी जरूरी सेवाएं….
Uttarakhand

Uttarakhand News- युवाओं की स्वास्थ्य सुरक्षा हमारी प्राथमिकता: विश्व मधुमेह दिवस पर CM धामी के सख्त निर्देश — कहा, एक ही छत के नीचे उपलब्ध हों सभी जरूरी सेवाएं….

News Desk
Last updated: November 14, 2025 11:24 pm
News Desk Published November 14, 2025
Share
SHARE

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड सरकार बच्चों, किशोरों और युवाओं की स्वास्थ्य सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लगातार ऐतिहासिक कदम उठा रही है। इसी दिशा में आज विश्व मधुमेह दिवस पर राज्य ने टाइप-1 डायबिटीज (T1D) प्रबंधन के लिए पहली राज्य स्तरीय तकनीकी एवं संचालन संबंधी गाइडलाइन जारी की। यह कदम टाइप-1 डायबिटीज से प्रभावित लोगों के लिए व्यवस्थित, वैज्ञानिक और मानवीय स्वास्थ्य प्रणाली स्थापित करने की दिशा में एक मील का पत्थर है।

Contents
आज वह आवश्यकता पूरी हो गईGUBARA Clinics स्थापित किया

आज वह आवश्यकता पूरी हो गई

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि T1D मुख्य रूप से बच्चों और युवाओं में पाई जाती है और उपचार में थोड़ी सी भी देरी या कमी जीवन को खतरे में डाल सकती है। राज्य की चुनौतीपूर्ण पर्वतीय भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए एक मानकीकृत, सुचारू और समग्र मॉडल की लंबे समय से आवश्यकता महसूस की जा रही थी,आज वह आवश्यकता पूरी हो गई।

GUBARA Clinics स्थापित किया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य ने देश के सबसे संवेदनशील और प्रभावी डायबिटीज देखभाल मॉडल – “GUBARA Clinics” स्थापित किया है। यह मॉडल T1D से प्रभावित लोगों को एक ही छत के नीचे हर जरूरी सेवा उपलब्ध कराता है। GUBARA Clinics में नियमित इंसुलिन थेरेपी,शुगर मॉनिटरिंग,निर्धारित अंतराल पर मेडिकल चेकअप,पोषण विशेषज्ञों द्वारा डाइट परामर्श,मनोवैज्ञानिक काउंसलिंग,परिवार परामर्श और मासिक फॉलो-अप जैसी सेवाएं उपलब्ध हैं।

सरकार का लक्ष्य वर्ष 2026-27 तक राज्य में T1D से प्रभावित 1,120 लोगों तक इस कार्यक्रम की सेवाएँ पहुँचाना है। देहरादून, हरिद्वार, बागेश्वर और उधमसिंहनगर सहित कई जिलों में GUBARA Clinic सक्रिय हैं।राज्य की गाइडलाइन में T1D के निदान व उपचार के लिए मानकीकृत चिकित्सकीय प्रोटोकॉल,सभी जिला अस्पतालों में GUBARA Clinic चलाने हेतु संचालन संबंधी दिशा-निर्देश,ASHA, CHO, MO सहित स्वास्थ्य कर्मियों की स्पष्ट भूमिका,RBSK एवं सामुदायिक टीमों के माध्यम से मज़बूत स्क्रीनिंग,नि:शुल्क इंसुलिन व शुगर मॉनिटरिंग उपकरणों की निरंतर उपलब्धता, T1D से प्रभावित लोगों व परिवारों के लिए संरचित परामर्श मॉड्यूल, राज्यभर में एक समान मॉनिटरिंग एवं रिपोर्टिंग प्रणाली जैसे महत्वपूर्ण पहलू शामिल हैं।

स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड स्वास्थ्य सेवाओं में तेज़ी से प्रगति कर रहा है। T1D जैसे जटिल विषय को लेकर राज्य ने जो समग्र मॉडल अपनाया है, वह पूरे देश के लिए एक उदाहरण बनेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारा संकल्प है कि उत्तराखण्ड का कोई भी बच्चा इलाज के अभाव में पीड़ा नहीं झेले। ‘GUBARA Clinic’ टाइप-1 डायबिटीज से प्रभावित बच्चों के लिए एक संवेदनशील और मानवीय पहल है। यह कार्यक्रम आने वाले समय में पूरे राज्य में लागू होगा और बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा और भविष्य को सुरक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

You Might Also Like

एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत नॉर्थ ईस्ट के युवाओं से सीएम धामी का संवाद

आयुष्मान सूचीबद्ध अस्पतालों में एचएमआईएस व एचपीआर अनिवार्य

लॉ एंड ऑर्डर पर सीएम धामी सख्त, अधिकारियों को कड़ी चेतावनी

₹55.52 करोड़ की लागत से बन रहे अत्याधुनिक साइंस सेंटर का मुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण

धामी सरकार की बड़ी उपलब्धि: ऋषिकेश बाईपास 4-लेन के लिए ₹1105 करोड़ की मंजूरी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
World News

 सुरक्षा और अधिकारों की मांग को लेकर बांग्लादेश की सड़कों पर हिंदुओं का सैलाब

News Desk News Desk October 27, 2024
Uttarakhand news- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित: ऑपरेशन सिंदूर बना राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक, मंत्रिपरिषद ने जताया गर्व….
गाजा के खान यूनिस क्षेत्र में इजरायली टैंकों की घुसपैठ, हवाई हमलों में 47 की मौत
अंडमान में बड़ी कार्रवाई, मछली पकड़ने वाली नाव से 5 टन ड्रग्स जब्त
वियतनाम में पुल ढहने से 64 लोगों की मौत, कई वाहन नदी में गिरे

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?