By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: Uttarakhand News: भाजपा के स्थापना दिवस पर आपात काल के सेनानियों का सम्मान…
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Blog > Uttarakhand > Uttarakhand News: भाजपा के स्थापना दिवस पर आपात काल के सेनानियों का सम्मान…
Uttarakhand

Uttarakhand News: भाजपा के स्थापना दिवस पर आपात काल के सेनानियों का सम्मान…

News Desk
Last updated: April 7, 2025 2:16 pm
News Desk Published April 7, 2025
Share
SHARE

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सत्ता से लगातार दूर रहकर कुंठित विपक्ष हताशा में, धार्मिक, क्षेत्रीय एवं जातीय भावनाएं भड़काकर प्रदेश में अशांति एवं वे वैमनस्य फैलाने की साजिश कर रहा हैं। उन्होंने विश्वास दिलाते हुए कहा कि हमारे रहते, ऐसे प्रयास किसी कीमत पर सफल नहीं होंगे। पार्टी का प्रत्येक कार्यकता राज्य के सम्मान और सुरक्षा करने के लिए एकजुट खड़ा है।

हम अखंड हैं और अडिग हैं, उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए। विकसित राज्य की इस यात्रा के हम सभी सहयात्री हैं और लक्ष्य प्राप्ति तक यह रुकने वाली नहीं है। उन्होंने विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि अब हम योजना बनाने से लेकर शिलान्यास और लोकार्पण भी करते हैं।

राम नवमी और पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर भाजपा मुख्यालय मे आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम मे उन्होंने पार्टी के सभी महापुरुषों श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय, अटल बिहारी वाजपेयी, लाल कृष्ण आडवाणी को नमन करते हुए कहा कि आज मोदी के नेतृत्व में भाजपा विश्व का सबसे बड़ा संगठन बन गया है।

हमारे प्रयासों का प्रतिफल है कि अत्यंत गर्व के साथ 500 वर्ष के बाद हम राम नवमी का पर्व अयोध्या में प्रभु श्री रामजन्मभूमि मंदिर में भी मना रहे हैं। हम राष्ट्र प्रथम, संगठन द्वितीय और व्यक्ति अंतिम के सिद्धांत पर काम करने वाली पार्टी है। यही वजह है कि पार्टी के पथ प्रदर्शकों के बताए रास्ते पर चलते हुए देश में अनेकों ऐतिहासिक कार्य पीएम मोदी के नेतृत्व में सरकार ने किए है।

चाहे कश्मीर से धारा 370 हटाने की बात हो, तीन तलाक समाप्त करना हो, श्री राम मंदिर निर्माण हो। इसी तरह समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने का काम हमारी सरकारों ने किया, अटल आयुष्मान योजना से, गरीब कल्याण अन्न योजना से, करोना में सबको टीका लगाकर, आवास, बिजली, पानी, गैस सिलेंडर आदि की सुविधा देकर।

धामी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में दुनिया का सबसे बड़ा संगठन बनने के साथ हमारी सरकारों ने शानदार शासन दिया है। यही वजह है कि केंद्र में तीसरी बार के अतिरिक्त राज्यों में भी बार बार हमे जनता मौका दे रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व की प्रेरणा से हमारी सरकार ने भी समान नागरिक संहिता, सशक्त भू कानून, कठोरतम नकल कानून, धर्मांतरण कानून लागू किया।

जिससे लब जिहाद, लैंड जिहाद, थूक जिहाद आदि राज्य की डेमोग्राफी और देवभूमि स्वरूप बदलने की साजिशों पर विराम लगा है। मातृ शक्ति को भी 30 फ़ीसदी आरक्षण देकर उनके शक्तिकरण करने का कार्य किया गया। युवाओं को इन तीन वर्षों में रिकॉर्ड 22 हजार सरकारी नौकरियां पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी से दी गई।

उन्होंने बताया बहुत से सफल अभ्यर्थियों के माता-पिता, नियुक्ति प्रक्रिया के लिए धन्यवाद करते है, बहुत अच्छा लगता है जब चार-चार अलग पदों पर युवाओं को सफलता मिलती दिखाई देती है। इसके अलावा 50 साल पुरानी योजना कई योजनाओं को भी डबल इंजन की सरकार धरातल पर उतार रही है।

देहरादून की लखवाड़, सौंग बांध और तराई भावर की जमरानी बांध योजना का जिक्र करते हुए, केंद्र के सहयोग से हम उन्हें पूरा करने जा रहे हैं। उन्होंने विपक्ष पर तंज कसा कि पिछली सरकारों में सिर्फ योजनाओं बनाई जाती थी, लेकिन हम योजना बनाते भी हैं, शिलान्यास भी करते हैं और उसको पूरा करके भी दिखाते हैं। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ने सभी लोकतंत्र सेनानियों के योगदान को याद करते हुए कहा, इनके प्रयासों से ही हम देश की तरह प्रदेश में भी आज मजबूती से खड़े हैं।

उन्होंने स्थापना दिवस रामनवमी के साथ सभी नए दायित्वधारियों को भी नई भूमिका के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। कहा, पीएम मोदी के मार्गदर्शन एवं सीएम धामी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार ने राज्य में शानदार और ऐतिहासिक कार्य किए हैं जिसके कारण जनता ने हमें मिथक तोड़ते हुए दूसरी बार सरकार बनाने का मौका दिया था। इसी तरह इन तीन सालों में सरकार का ट्रैक रिकॉर्ड भी दर्शाता है कि 27 में तीसरी बार भी हम इसी क्रम को दोहराएंगे।

जनता के आशीर्वाद से हमने पांच-पांच कमल लोकसभा चुनाव में खिलाकर मोदी जी को को भेंट किए, नगर पालिका के चुनाव में शानदार नतीजे आए और 11 में से 9 नगरनिगम हम जीते। अभी पंचायत के चुनाव होने वाले हैं, उसके लिए हमें अभी से जुटना है और अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की जीत उसमें सुनिश्चित करनी है।

ताकि ब्लॉक प्रमुख एवं जिला पंचायत अध्यक्ष की सभी सीटों पर हम एक तरफ जीत दर्ज करें। उन्होंने त्योहार के दिन के बावजूद पार्टी के प्रति भाव के चलते इतनी बड़ी संख्या में आने के लिए सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। वहीं 13 तारीख तक चलने वाले कार्यक्रमों में अधिक से अधिक सहभागिता करने और प्रत्येक सक्रिय एवं प्राथमिक सदस्य के घर पर पार्टी ध्वज फहराने का आग्रह किया।

सांसद नरेश बंसल ने 1980 के स्थापना दिवस में स्वर्गीय अटल जी के उस उद्बोधन का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खुलेगा। उनके वचन साकार हुए और आज हम दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी हैं एवं 21 प्रदेश में एनडीए की सरकार चला रहे हैं। इतना ही नहीं, अंतिम व्यक्ति तक सरकार के कामों को पहुंचाकर, उनके हालात बदलने में हम सफल हुए है।

पार्टी मुख्यालय में हुए स्थापना दिवस के भव्य कार्यक्रम की शुरुआत सीएम एवं प्रदेश अध्यक्ष द्वारा पार्टी के ध्वजारोहण के साथ की गई।
इस दौरान राज्यसभा सांसद राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष नरेश बंसल, टिहरी सांसद महारानी माला राज्य लक्ष्मी शाह, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, गणेश जोशी, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, विधायक सविता कपूर, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश कोली, प्रदेश मंत्री मीरा रतूड़ी, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान, दायित्वधारी पुनीत मित्तल, डाक्टर देवेंद्र भसीन, कर्नल अजय कोठियाल, हेमराज बिष्ट, विनोद उनियाल गामा, रजनी रावत, देशराज कर्णवाल, ऐश्वर्या रावत, भूपेश उपाध्याय, सुभाष बड़थ्वाल समेत बड़ी संख्या में वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। पार्टी कार्यालय वंदे मातरम गायन के साथ देशभक्ति के नारों से गुंजायमान होता रहा।

ध्वजारोहण के उपरांत प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी के संचालन में हुए कार्यक्रम में आपातकाल के लोकतंत्र सेनानी विकासनगर से चंदन लाल अग्रवाल, देहरादून से हरीश कंबोज, विजय स्नेही और ऋषिकेश के स्वर्गीय इंद्रसैन अग्रवाल के पुत्र अविनाश अग्रवाल को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष द्वारा उन्हें पुष्पगुच्छ देकर और शाल ओढ़ाकर उनके योगदान को याद किया गया।

You Might Also Like

दून पुलिस की कमान बदली: अजय सिंह का तबादला, प्रमेन्द्र डोबाल बने देहरादून के नए कप्तान

आवास एवं नगर विकास को नई रफ्तार: मुख्यमंत्री धामी के विज़न पर पारदर्शिता और तकनीकी सख्ती

सचिव दिलीप जावलकर की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की 95वीं बैठक सम्पन्न

“जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” बना जनविश्वास का सबसे बड़ा अभियान

अपराध पर सख्त रुख: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दोहराई ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
World News

चुनावी रैली में डोनाल्ड ट्रंप ने पत्नी मेलानिया को किया किस, डांस करते हुए भी आए नजर…

News Desk News Desk October 28, 2024
Uttarakhand News: कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर सीएम धामी ने की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, कहा…..
असम में बांग्लादेशियों के खिलाफ सख्त कदम, CM हिमंत सरमा ने बताई वजह
टैल्क से कैंसर की आशंका के चलते कॉस्मेटिक उत्पादों पर सख्त नियम
देश का पहला रीयल-टाइम, ऑनलाइन, सर्वग्राही विद्यालय शिक्षा डैशबोर्ड ‘विद्या समीक्षा केन्द्र’ गुजरात में कार्यरत

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?