By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: Uttarakhand News: केदारनाथ धाम में आस्था का सैलाब: श्रद्धालुओं की संख्या 7 लाख के पार, अब तक हुआ कई अरब रुपये का व्यापार…
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Blog > Uttarakhand > Uttarakhand News: केदारनाथ धाम में आस्था का सैलाब: श्रद्धालुओं की संख्या 7 लाख के पार, अब तक हुआ कई अरब रुपये का व्यापार…
Uttarakhand

Uttarakhand News: केदारनाथ धाम में आस्था का सैलाब: श्रद्धालुओं की संख्या 7 लाख के पार, अब तक हुआ कई अरब रुपये का व्यापार…

News Desk
Last updated: June 2, 2025 1:43 pm
News Desk Published June 2, 2025
Share
SHARE

देहरादून. केदारनाथ धाम यात्रा हर वर्ष नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है. बाबा केदारनाथ के दर्शन को देश-विदेश से पहुंचने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा नए रिकॉर्ड कायम कर रहा है. साथ ही स्थानीय लोगों के रोजगार को भी बढ़ती हुई यात्रा से लगातार लाभ मिल रहा है. शासन-प्रशासन द्वारा यात्रा पर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को दी जा रही सुविधाओं से सरकार को भी भारी राजस्व प्राप्त हो रहा है.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह ने कहा कि श्री केदारनाथ धाम यात्रा उत्तराखण्ड की आस्था और संस्कृति की धुरी बन चुकी है. सरकार का लक्ष्य केवल तीर्थयात्रियों को सुविधाएं देना नहीं, बल्कि स्थानीय युवाओं, महिलाओं एवं व्यापारियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना भी है. हम प्रयासरत हैं कि यात्रा सुरक्षित, सुगम और समृद्ध बनाने की दिशा में हर संभव कदम उठाएं. बाबा केदारनाथ के कपाट खुले एक महीने का समय पूर्ण हो चुका है और इसी एक महीने में सरकारी सुविधाओं से लेकर स्थानीय व्यापारियों ने 2 अरब से अधिक का कारोबार कर लिया है.

वहीं जून का महीना शुरू होने के बाद से श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार इजाफा भी होने लगा है, जिसका स्थानीय व्यापारियों एवं महिला स्वयं सहायता समूहों को पूरा लाभ मिलेगा. रविवार 1 जून को बाबा के दर्शन करने वाले भक्तों की संख्या 7 लाख पार हो चुकी है. पिछले एक महीने का औसत निकला जाए तो प्रतिदिन 24 हजार श्रद्धालु बाबा के दर्शनों को केदारपुरी पहुंचे हैं.

गौरीकुंड से केदारनाथ धाम तक 20 किलोमीटर के इस पैदल मार्ग में असमर्थ एवं बुजुर्ग भक्त एवं खाद्य पदार्थ से लेकर अन्य अनिवार्य सामग्री को घोड़े खच्चरों से यात्रा मार्ग एवं केदारपुरी में पहुंचाया जाता है. मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशीष रावत ने बताया कि 31 मई तक 1,39,444 श्रद्धालु घोड़े खच्चरों के माध्यम से दर्शनों को पहुंचे हैं. जिसके माध्यम से ₹40 करोड़ 50 लाख से अधिक की आय प्राप्त हुई है. उन्होंने बताया कि इस वर्ष संक्रामक बीमारी इक्वाइन इन्फ्लूएंजा वायरस के चलते कुछ दिन घोड़ा खच्चर संचालन प्रभावित भी रहा.

जिला पर्यटन अधिकारी और नोडल हेली सेवा राहुल चौबे ने बताया कि इस वर्ष आठ हेली कंपनियां नौ हेलीपैड से हेलिकाप्टर का संचालन कर रही हैं. 31 मई तक लगभग 33,000 श्रद्धालु हेली सेवाओं के माध्यम से बाबा केदारनाथ धाम पहुंचे हैं, जिससे करीब ₹35 करोड़ की आय प्राप्त हुई है. राहुल चौबे ने श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि हेली बुकिंग के लिए आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट से ही बुकिंग की जाए.

अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत रुद्रप्रयाग संजय कुमार ने बताया कि इस वर्ष की यात्रा के लिए 7,000 से अधिक डंडी-कंडी संचालक पंजीकृत हैं. 31 मई तक 29,275 श्रद्धालु डंडी-कंडी के माध्यम से यात्रा कर चुके हैं, जिससे एक करोड़ 16 लाख, 89 हजार 100 रुपए की आय प्राप्त हुई है. वहीं गंदगी फैलाने एवं अन्य नियमों के उल्लंघन पर विभिन्न प्रतिष्ठानों का चालान कर 2,26,000 रुपए का अर्थदंड भी वसूला गया है.

सहायक परिवहन अधिकारी रुद्रप्रयाग कुलवंत सिंह चौहान ने बताया कि इस वर्ष श्री केदारनाथ धाम यात्रा में शटल सेवा के लिए 225 गाड़ियां पंजीकृत हैं. 1 जून तक 7 लाख श्रद्धालु धाम में पहुंच चुके हैं. यानी अब तक टैक्सी संचालक करीब ₹7 करोड़ रुपए शटल सेवा के माध्यम से अर्जित कर चुके हैं. वहीं, इस वर्ष नई पहल करते हुए 25 गाड़ियां महिला एवं बुजुर्गों के लिए आरक्षित की गई हैं. पहले चरण में 25 वाहन ही इसके लिए गए हैं. अगर प्रयोग सफल रहता है और अधिक गाड़ियों की आवश्यकता महसूस हुई तो गाड़ियों की संख्या बढ़ाई जा सकती है.

व्यापार संघ अध्यक्ष गौरीकुंड रामचंद्र गोस्वामी ने बताया कि श्री केदारनाथ धाम यात्रा का स्वरूप हर वर्ष बढ़ता जा रहा है. एक महीने में यात्रा पर पहुंचे 7 लाख श्रद्धालुओं के हिसाब से औसत निकाला जाए तो ₹100 करोड़ होटल एवं रेस्तरां प्रतिष्ठानों ने कारोबार कर लिया है. जीएमवीएन के रीजनल मैनेजर गिरवीर रावत ने बताया कि जीएमवीएन के 15 प्रतिष्ठान केदारनाथ यात्रा मार्ग पर हैं, जिसमें ध्यान गुफा भी शामिल हैं. इन सभी ने मिलकर एक महीने में ₹3 करोड़ 80 लाख 1582 का राजस्व प्राप्त किया.

You Might Also Like

दून पुलिस की कमान बदली: अजय सिंह का तबादला, प्रमेन्द्र डोबाल बने देहरादून के नए कप्तान

आवास एवं नगर विकास को नई रफ्तार: मुख्यमंत्री धामी के विज़न पर पारदर्शिता और तकनीकी सख्ती

सचिव दिलीप जावलकर की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की 95वीं बैठक सम्पन्न

“जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” बना जनविश्वास का सबसे बड़ा अभियान

अपराध पर सख्त रुख: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दोहराई ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
Uttarakhand

गन्ना क्रय केंद्र पर घट–तौली की पोल खुली: 5 क्विंटल पर 12 किलो कम, किसानों का भारी हंगामा; केन मैनेजर व लापरवाह कर्मियों के स्थानांतरण की करी मांग

Khabar 360 India Khabar 360 India December 5, 2025
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पेयजल और जलागम की बैठक ली, कहा – आगामी 30 वर्षों के मद्देनजर बनाएं जलापूर्ति का प्लान…
ज्योतिष शास्त्र के नाम पर ठग लिये 7 लाख रुपये
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 में बोले अमित शाह- मध्य प्रदेश अन्य राज्यों को भी दिशा दिखाने वाला
इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने हिज्बुल्लाह को दी चेतावनी, बोले- अगर हिज्बुल्लाह नहीं समझा तो..

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?