By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: Uttarakhand News: ‘संवेदनशील राज्य में यह चुनौती गंभीर’, CM धामी का बड़ा बयान, कहा- स्वास्थ्य सेवा में उत्तराखंड राज्य बनेगा मॉडल….
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Blog > Uttarakhand > Uttarakhand News: ‘संवेदनशील राज्य में यह चुनौती गंभीर’, CM धामी का बड़ा बयान, कहा- स्वास्थ्य सेवा में उत्तराखंड राज्य बनेगा मॉडल….
Uttarakhand

Uttarakhand News: ‘संवेदनशील राज्य में यह चुनौती गंभीर’, CM धामी का बड़ा बयान, कहा- स्वास्थ्य सेवा में उत्तराखंड राज्य बनेगा मॉडल….

News Desk
Last updated: June 1, 2025 8:49 pm
News Desk Published June 1, 2025
Share
SHARE

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड सरकार राज्य में दवाओं के वैज्ञानिक, सुरक्षित और पर्यावरणीय दृष्टिकोण से जिम्मेदार निस्तारण के लिए एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। सरकार ने केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (Central Drugs Standard Control Organisation – CDSCO), स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों को राज्य में लागू करने की दिशा में कार्य आरंभ कर दिया है। यह निर्णय केवल एक प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि उत्तराखण्ड को देशभर में “हरित स्वास्थ्य प्रणाली” का मॉडल राज्य बनाने की दिशा में एक परिवर्तनकारी पहल है।

Contents
पर्यावरणीय दृष्टि से संवेदनशील राज्यस्वास्थ्य सुरक्षा के क्षेत्र में अग्रणी राज्य“ड्रग टेक-बैक साइट्स” स्थापित की जाएंगी

पर्यावरणीय दृष्टि से संवेदनशील राज्य

स्वास्थ्य सचिव एवं आयुक्त FDA डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा निर्देशों के बाद हम इसे राज्य में लागू करने जा रहे हैं। आयुक्त FDA डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा कि एक्सपायर्ड और अप्रयुक्त दवाओं के निस्तारण को लेकर अब तक एक स्पष्ट और सुसंगत प्रणाली का अभाव रहा है। उत्तराखण्ड जैसे पर्यावरणीय दृष्टि से संवेदनशील राज्य में यह चुनौती और गंभीर हो जाती है। अब हम इसे एक सुनियोजित प्रणाली के तहत नियंत्रित करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

स्वास्थ्य सुरक्षा के क्षेत्र में अग्रणी राज्य

स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा घोषित “स्वस्थ नागरिक, स्वच्छ उत्तराखण्ड” मिशन के तहत यह पहल राज्य को एक हरित और सतत स्वास्थ्य सेवा मॉडल की ओर ले जाएगी। इस निर्णय से प्रदेश को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पर्यावरणीय जिम्मेदारी और स्वास्थ्य सुरक्षा के क्षेत्र में अग्रणी राज्य के रूप में स्थापित करने की संभावनाएं भी प्रबल हो गई हैं। इस पूरी प्रक्रिया से जुड़े सभी पक्षों, नीति निर्धारकों, व्यवसायिक संगठनों और आम नागरिकों की सक्रिय सहभागिता ही इस मिशन को सफल बना सकती है। उत्तराखण्ड इस दिशा में एक मिसाल बनने की ओर बढ़ रहा है।

“ड्रग टेक-बैक साइट्स” स्थापित की जाएंगी

उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की योजना के अनुसार उत्तराखण्ड के शहरी, अर्ध-शहरी और पर्वतीय इलाकों में चरणबद्ध ढ़ंग से “ड्रग टेक-बैक साइट्स” स्थापित की जाएंगी। यहां आम नागरिक अपने घरों में पड़ी अप्रयुक्त, एक्सपायर्ड या खराब हो चुकी दवाएं जमा करा सकेंगे। इन केंद्रों से दवाओं को वैज्ञानिक ढंग से संग्रह कर विशेष रूप से अनुमोदित प्रोसेसिंग यूनिट्स में निस्तारित किया जाएगा।

अपर आयुक्त FDA व ड्रग कंट्रोलर ताजबर सिंह जग्गी ने कहा कि राज्य में दवाओं के निस्तारण को लेकर अब तक जो कार्यप्रणाली थी, वह बिखरी हुई और असंगठित थी। अब हम इसे एक ‘थर्ड पार्टी मॉनिटरिंग सिस्टम’ और स्थानीय ड्रग एनफोर्समेंट यूनिटों के माध्यम से नियंत्रित करेंगे। उन्होंने कहा कि निर्माता कंपनियों, थोक और खुदरा विक्रेताओं, अस्पतालों व उपभोक्ताओं, सभी के लिए जवाबदेही तय की जाएगी। हम इस दिशा में जन-जागरूकता के व्यापक अभियान भी चलाएंगे ताकि आम नागरिक भी इस व्यवस्था में भागीदार बनें।

You Might Also Like

व्यय वित्त समिति की बैठक में विकास योजनाओं को मिली हरी झंडी

भराड़ीसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियों पर जोर, सचिव समिति को सख्त निर्देश

कुंभ मेला-2027 के लिए ₹500 करोड़ की सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने जताया आभार

महाकुंभ-2027 की तैयारियों पर केंद्र-राज्य मंथन

रोपवे परियोजनाओं को गति देने हेतु प्रथम बोर्ड बैठक आयोजित

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
National

सीएम नायडू का बड़ा प्रस्ताव, नदियां जोड़ने की योजना को केंद्र से मिली हरी झंडी

News Desk News Desk November 16, 2024
उत्तराखंड की जल विद्युत परियोजनाओं के विकास के लिए सीएम धामी की केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से मांग
ईरान के परमाणु हथियार बनाने की क्षमता पर अमेरिका ने उठाया सवाल, कहा…..
बेशक अवकाश पर हैं परंतु यूपीएससी की नजर में हरियाणा के डीजीपी है शत्रु जीत कपूर!
गिरफ्तारी की आशंकाओं के बीच मंगोलिया पहुंचे व्लादिमीर पुतिन का भव्य स्वागत, भड़क गया यूक्रेन…

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?