By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: Uttarakhand News: माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा निजी विद्यालयों से सम्बंधी विभिन्न शिकायतों के निस्तारण के लिये टोल फ्री नम्बर जारी…
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Blog > Uttarakhand > Uttarakhand News: माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा निजी विद्यालयों से सम्बंधी विभिन्न शिकायतों के निस्तारण के लिये टोल फ्री नम्बर जारी…
Uttarakhand

Uttarakhand News: माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा निजी विद्यालयों से सम्बंधी विभिन्न शिकायतों के निस्तारण के लिये टोल फ्री नम्बर जारी…

News Desk
Last updated: April 3, 2025 8:08 pm
News Desk Published April 3, 2025
Share
SHARE

देहरादून: माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा निजी विद्यालयों से सम्बंधी विभिन्न शिकायतों के निस्तारण के लिये टोल फ्री नम्बर 1800 180 4275 जारी कर दिया गया है। अब इस नम्बर पर अभिभावक निजी विद्यालयों से सम्बंधित शिकायतें दर्ज कर सकेंगे। इसके अलावा शिक्षा विभाग से सम्बंधित सभी जानकारियां व सूचनाएं शिक्षकों, छात्र-छात्राओं और अभिभावकों को आसानी से मिल सके, इसके लिये भी विभाग द्वारा नई अधिकारिक वेबसाइट लांच कर की गई।

सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज माध्यमिक शिक्षा निदेशालय में शिक्षा विभाग के टोल फ्री नम्बर 1800 180 4275 एवं विभागीय वेबसाइट schooleducation.uk.gov.in कर विधिवत शुभारम्भ किया। इस अवसर पर डॉ. रावत ने कहा कि प्रदेशभर से अभिभावकों द्वारा निजी स्कूलों के शुल्क बढ़ाने, स्कूली ड्रेस एवं महंगी किताबें थोपे जाने को लेकर विभाग को लगातार शिकायतें मिल रही है।

जिसको देखते हुये विभाग द्वारा एक टोल फ्री नम्बर जारी किया गया है जिस पर अभिभावक प्रत्येक कार्यदिवस में सुबह 9ः30 से शाम 5ः30 बजे तक कॉल करके अपनी समस्याएं एवं शिकायतें दर्ज करा सकते हैं। निदेशालय स्तर से सक्षम अधिकारियों द्वारा दर्ज शिकायतों का प्रत्येक दिन मूल्यांकन कर सम्बंधित जनपद के अधिकारियों को निस्तारण हेतु भेजा जायेगा। सम्बंधित जनपद के अधिकारी को प्राप्त शिकायत का निराकरण करते हुये निदेशालय को रिपोर्ट करनी होगी।

डॉ. रावत ने बताया कि शिक्षा विभाग द्वारा नई वेबसाइट schooleducation.uk.gov.in का भी शुभारम्भ किया गया है जो कि आईटीडीए के मानकानुसार सुरक्षित, स्केलेबल और सुलभ है। जो कि साइबर हमलों से सुरक्षित फ्रेमवर्क में बनाई गई है, जिसका विभाग को अगले पांच वर्ष तक सिक्योरिटी ऑडिट भी नहीं करना होगा।

इस विभागीय वेबसाइट की खास बात यह है कि यह हिन्दी व अंग्रेजी दोनों ही भाषाओं में उपलब्ध है। जिसमें सभी संवर्गों की नियमावली, अशासकीय विनिमय, स्थानांतरण अधिनियम, आरटीई मैन्युअल सहित तमाम विभागीय गतिविधियों को समाहित किया गया है। यही नहीं वेबसाइट में सभी संवर्गों की वरिष्ठता सूची को भी अपलोड किया गया है। जिसकी जानकारी कोई भी व्यक्ति एक क्लिक में हासिल कर सकता है।

बैठक में सचिव विद्यालयी शिक्षा रविनाथ रमन, महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा झरना कमठान, निदेशक बेसिक शिक्षा अजय कुमार नौडियाल, निदेशक माध्यमिक शिक्षा डॉ. मुकुल सती, एपीडी समग्र शिक्षा कुलदीप गैरोला, संयुक्त निदेशक पदमेन्द्र सकलानी, जे.पी. काला, राज्य पोर्टल प्रभारी मुकेश बहुगुणा सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे जबकि सभी जनपदों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों ने बैठक में वर्चुअल माध्यम से प्रतिभाग किया।

You Might Also Like

दून विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय मतदाता दिवस का उत्साहपूर्ण आयोजन

शिक्षा विभाग में पदोन्नति के बाद अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

प्रदेश के बजट का 30 प्रतिशत महिलाओं के लिए आरक्षित हो : रेखा आर्या

देहरादून बनेगा वैश्विक सिनेमा का केंद्र, आवाज़ सुनो पहाड़ों की फिल्म फेस्टिवल 2026 में 98 फिल्में चयनित

खटीमा में प्रॉपर्टी डीलर ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से की आत्महत्या, क्षेत्र में सनसनी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
World News

पीएम ट्रूडो की अपने ही देश में हो रहा थू-थू, उनके दावों को पुलिस कमिश्नर ने ठुकराया 

News Desk News Desk October 29, 2024
स्वयं संस्था ने दिया ईको फ्रैंडली दीपावली मनाने का संदेश दीप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन
बाजार से गायब हो रहे 10, 20 और 50 के नोट, कांग्रेस ने केंद्र को पत्र लिख कहा- गरीबों को परेशानी…
कार की डिक्की में महिला की लाश हुई बरामद, भारतीय मूल के पति पर हत्या का आरोप
 चूल्हे पर छोले पकते रहने के कारण कमरा धुएं से भर गया, नींद में डूबे दो युवक की मौत 

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?