By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: राजस्थान और हरियाणा में वायरल वीडियो ने चालान वॉर छेड़ दिया, दोनों राज्य की बसें एक-दूसरे की रसीदें फाड़ रही हैं…
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Blog > National > राजस्थान और हरियाणा में वायरल वीडियो ने चालान वॉर छेड़ दिया, दोनों राज्य की बसें एक-दूसरे की रसीदें फाड़ रही हैं…
National

राजस्थान और हरियाणा में वायरल वीडियो ने चालान वॉर छेड़ दिया, दोनों राज्य की बसें एक-दूसरे की रसीदें फाड़ रही हैं…

News Desk
Last updated: October 28, 2024 12:40 pm
News Desk Published October 28, 2024
Share
SHARE

हरियाणा और राजस्थान यातायात पुलिस के बीच चालान युद्ध छिड़ता नजर आ रहा है।

इसकी वजह कुछ दिन पहले वायरल हुआ एक वीडियो माना जा रहा है, जिसमें एक महिला कॉन्स्टेबल को कंडक्टर के साथ 50 रुपये के टिकट को लेकर बहस करते देखा गया था।

हालांकि, इसे लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है। दोनों ही पक्ष दर्जनों वाहनों का चालान बना चुके हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वीडियो वायरल होने के बाद हरियाणा याताचात पुलिस ने राजस्थान स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन की बसों को रोकना और चालान बनाना शुरू कर दिया था।

दो दिन के दौरान पुलिस ने चालान के दौरान तस्वीरें भी खीचीं। RSRTC के एक कंडक्टर ने कहा, ‘वे मुख्य रूप से नॉन-एसी बसों के चालान बना रहे हैं।’

अखबार के अनुसार, RSRTC के जीएम मनोज कुमार बंसल ने कहा कि लेन बदलने, ड्राइवर के वर्दी नहीं पहनने, सीट बेल्ट नहीं लगाने जैसे कारणों के चलते हरियाणा यातायात पुलिस की तरफ से करीब 40 RSRTC बसों का चालान बनाया गया है।

उन्होंने कहा, ‘कुछ चालान 500-1000 के हैं, वहीं कुछ 5000 जितनी रकम के भी हैं।’ एक अन्य अधिकारी ने बताया, ‘उन्होंने दो दिनों में 39 RSRTC बसों को चालान दिए हैं और राजस्थान ने आज सिर्फ दो घंटे ऐसा किया।’

अखबार से बातचीत में उन्होंने दावा किया कि राजस्थान पुलिस ने हरियाणा रोडवेज की 8 बसों को जब्त किया है और 100 से ज्यादा का चालान बनाया है। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि राजस्थान की 90 और हरियाणा की 26 बसों का चालान बना है।

राजस्थान के अधिकारी ने आरोप लगाए, ‘उनकी कार्रवाई वीडियो वायरल होने के जवाब में की गई थी। हम चालान नहीं बनाने का अनुरोध करते रहे, लेकिन ऐसा लगता है कि हरियाणा पुलिस ने वीडियो को अपने सम्मान से जोड़ लिया।

और हमारी 39 बसों का चालान बनाना ऊपर से आए आदेश के बगैर नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि ऐसे चालान ने हमारे कर्मचारियों के मनोबल पर भी असर डाला है।’

जबकि, अखबार से बातचीत में RSRTC की चेयरपर्सन ने इस घटना को गैरजरूरी बताया। साथ ही उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार इसे सुलझाने के लिए काम कर रही है।

वायरल वीडियो में क्या

वायरल वीडियो नजर आ रहा है कि एक कॉन्स्टेबल मुंह कवर किए हुए बस में यात्रा कर रही हैं। इस दौरान कंडक्टर उन्हें टिकट के 50 रुपये देने के लिए कहा, जिसपर उन्होंने इनकार कर दिया।

इसके बाद कंडक्टर ने उन्हें बस से उतरने या टिकट लेने के लिए कहा, लेकिन वह लगातार स्टाफ होने का तर्क देती रहीं। खबर है कि वह राजस्थान रोडवेज की बस से धारुहेड़ा जा रही थीं।

The post राजस्थान और हरियाणा में वायरल वीडियो ने चालान वॉर छेड़ दिया, दोनों राज्य की बसें एक-दूसरे की रसीदें फाड़ रही हैं… appeared first on .

You Might Also Like

दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे पर 19 किमी एलिवेटेड रोड: इंजीनियरिंग का विश्व रिकॉर्ड, विकास और पर्यावरण का अनोखा संगम

फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

बेंगलुरु: ₹145 के वेज सैंडविच में मिला झींगा, स्विगी-रेस्टोरेंट पर ₹1 लाख का मुआवजा

SC की चेतावनी: आरक्षण 50% से ज्यादा हुआ तो चुनाव रोकने तक जा सकते हैं कदम

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
World News

6.6 करोड़ साल पुराना डायनासोर काल का जीवाश्म मिला

News Desk News Desk February 2, 2025
योग गुरु स्वामी रामदेव ने मुस्लिम धर्मगुरुओं से कहा – खाने में थूकने या पेशाब करने जैसे मामलों पर  चुप्पी तोड़ें
बाइडेन ने चुनाव से पीछे हटने की बताई वजह, कमला हैरिस को दिया फुल सपोर्ट; गाजा पर कह दी बड़ी बात…
राजनाथ सिंह की दो टूक; संकोच नहीं करेंगे, जरूरत पड़ने पर पूरी ताकत से होगा हथियारों का इस्तेमाल …
अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव करने जा रही है केंद्र सरकार

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?