By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: हफ्ते भर के अंदर 21 विमानों को मिल चुकी है बम से उड़ाने की धमकी, ऐक्शन में सरकार…
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > National > हफ्ते भर के अंदर 21 विमानों को मिल चुकी है बम से उड़ाने की धमकी, ऐक्शन में सरकार…
National

हफ्ते भर के अंदर 21 विमानों को मिल चुकी है बम से उड़ाने की धमकी, ऐक्शन में सरकार…

News Desk
Last updated: October 19, 2024 1:14 pm
News Desk Published October 19, 2024
Share
SHARE

घरेलू उड़ानों को बम से उड़ाने की धमकी का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है। शनिवार को एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट IX-196 को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। यह विमान 189 यात्रियों को लेकर दुबई से जयपुर जा रहा था।

जयपुर एयरपोर्ट पुलिस के एसएचओ संदीप बसेरा के मुताबिक रविवार को देर रात 12 बजकर 45 मिनट पर ईमेल के जरिए यह धमकी दी गई।

इसके बाद एक बजकर 20 मिनट पर विमान जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड हुआ। यहां पर सुरक्षा बलों से विमान की अच्छे से तलाशी ली और इसमें कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया।

पिछले कुछ दिनों से अलग-अलग फ्लाइट्स को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। शनिवार को छठवां दिन था जब यह सिलसिला जारी रहा।

अब तक करीब 21 फ्लाइट्स को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। इन धमकियों को लेकर सरकार भी ऐक्शन में है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक अधिकारियों ने धमकी देने वाले दस सोशल मीडिया हैंडल्स को ब्लॉक कर दिया है। बता दें कि शुक्रवार को लंदन जाने वाली विस्तारा फ्लाइट को धमकी मिलने के बाद फ्रैंकफर्ट डायवर्ट कर दिया गया था।

एयरलाइन के प्रवक्ता ने बताया कि फ्लाइट फ्रैंकफर्ट में सुरक्षित ढंग से लैंड कर चुकी है। इससे पहले बुधवार यानी 16 अक्टूबर को कुल सात, इंडिगो के चार, स्पाइसजेट के दो और अकासा एयर के एक विमान को बम से उड़ाने की धमकी मिली।

वहीं, मंगलवार यानी 15 अक्टूबर को नौ और उससे पहले सोमवार यानी 14 अक्टूबर को तीन विमानों को ऐसी ही धमकी मिल चुकी है।

इंडिगो के तीन विमानों को भी ऐसी ही धमकी मिली है। इनमें से एक रियाध-मुंबई फ्लाइट 6ई 74 है, जिसे मस्कट की तरफ डायवर्ट कर दिया गया।

एक अन्य फ्लाइट 6ई 1011, जो मुंबई से सिंगापुर जा रही थी, अलर्ट के बाद सिंगापुर में लैंड कराया गया। वहीं, चेन्नई से लखनऊ जा रही इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई 515 को भी सुरक्षा से जुड़ा अलर्ट जारी हुआ था। लखनऊ में विमान की लैंडिंग के बाद इसे सबसे अलग खड़ा कर दिया गया था।

मंगलवार को भी दिल्ली से मुंबई जा रहा एक विमान धमकी मिलने के बाद अहमदाबाद डायवर्ट कर दिया गया। इसी तरह दिल्ली से बेंगलुरु जा रहा अकासा एयरलाइन का एक विमान बुधवार को धमकी के बाद वापस दिल्ली लौट गया।

इस विमान में कुल 174 लोग सवार थे। स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने भी बताया कि एयरलाइन के एक्स हैंडल पर एक डायरेक्ट मैसेज मिला था।

इसमें लेह-दिल्ली और दरभंगा-मुंबई फ्लाइट को लेकर धमकी मिली थी। इससे पहले 15 अक्टूबर को दिल्ली से हांगकांग जा रहे विस्तारा फ्लाइट यूके 161 को सोशल मीडिया के जरिए धमकी दी गई। यह फ्लाइट बुधवार को हांगकांग में सुरक्षित ढंग से लैंड हुई।

विमानों को लगातार मिल रही धमकियों का सवाल संसदीय कमेटी के सामने भी उठाया गया है।

नागरिक उड्डयन सचिव वुमलुनमांग वुलनाम ने जद (यू) सांसद संजय झा की अध्यक्षता वाली परिवहन, पर्यटन और संस्कृति पर स्थायी समिति की बैठक में सुझाव दिया कि जांचकर्ताओं ने कुछ जानकारी एकत्र की है और कार्रवाई कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वे इस तरह के फर्जी संदेशों के कुछ अन्य मामलों पर भी काम कर रहे हैं।

सूत्रों ने हालांकि कहा कि मामले में चल रही जांच के कारण सूचना की संवेदनशीलता का हवाला देते हुए उन्होंने अधिक जानकारी साझा करने से इनकार कर दिया

The post हफ्ते भर के अंदर 21 विमानों को मिल चुकी है बम से उड़ाने की धमकी, ऐक्शन में सरकार… appeared first on .

You Might Also Like

न्याय प्रणाली को सरल बनाने की पहल, ‘प्ली बार्गेनिंग’ प्रावधान से कम होगा अदालतों का बोझ

दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे पर 19 किमी एलिवेटेड रोड: इंजीनियरिंग का विश्व रिकॉर्ड, विकास और पर्यावरण का अनोखा संगम

फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

बेंगलुरु: ₹145 के वेज सैंडविच में मिला झींगा, स्विगी-रेस्टोरेंट पर ₹1 लाख का मुआवजा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
World News

8 मर्डर, 1 नरसंहार… शेख हसीना के खिलाफ अब तक 10 मामले, जानें- क्या-क्या हैं आरोप…

News Desk News Desk August 19, 2024
Estrategia VIP spinangaespana.es de época con el fin de casinos online
Пинко казино: как избежать переигрывания?
Chardham Yatra 2025 : दर्शन के लिए श्रद्धालुओं में उमड़ा आस्था का सैलाब, केवल 20 दिन में 9 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे चारधाम….
पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?