By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: उमर अब्दुल्ला ने की पीएम मोदी की तारीफ, बोले- जो काम अंग्रेज नहीं कर पाए, वो आपने कर दिखाया
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Blog > News > उमर अब्दुल्ला ने की पीएम मोदी की तारीफ, बोले- जो काम अंग्रेज नहीं कर पाए, वो आपने कर दिखाया
News

उमर अब्दुल्ला ने की पीएम मोदी की तारीफ, बोले- जो काम अंग्रेज नहीं कर पाए, वो आपने कर दिखाया

News Desk
Last updated: June 6, 2025 6:20 pm
News Desk Published June 6, 2025
Share
SHARE

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर में चिनाब पुल और अंजी पुल का लोकार्पण किया। इस दौरान जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने दिल खोलकर पीएम मोदी की तारीफ की। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को भी याद किया और बताया कि उन्हीं के कार्यकाल में इस प्रोजेक्ट की शुरुआत हुई थी और अब जाकर यह पूरा हो पाया है।

उन्होंने बताया कि रेल ब्रिज बनने से जम्मू कश्मीर पूरे भारत से जुड़ गया है। अब जम्मू कश्मीर का सामान आसानी से देश के अन्य हिस्सों में पहुंच सकेगा। वहीं, बारिश होने पर अब विमान कंपनियां लूट नहीं मचा पाएंगी, क्योंकि लोगों के पास ट्रेन के जरिए दिल्ली तक जाने का विकल्प होगा।

चिनाब पुल दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे ब्रिज है। इसका निर्माण बेहद चुनौतीपूर्ण था। इसी वजह से इसके निर्माण में कई दशक लग गए। सीएम अब्दुल्ला ने बताया कि जब इस प्रोजेक्ट की नींव रखी गई थी, तब वह आठवीं कक्षा में पढ़ते थे। अब वह 55 साल के हो चुके हैं। उनके बच्चे कॉलेज की पढ़ाई पूरी कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि अटल बिहारी वाजपेयी ने इस प्रोजेक्ट को खास अहमियत दी थी और बजट में प्रावधान किया था, लेकिन इसे पूरा होने में इतना समय लग गया।

उमर अब्दुल्ला ने बताया कि इस रेल ब्रिज को बनाने का सपना अंग्रेजों ने भी देखा था। अंग्रेज ऊरी तक ट्रेन लाकर कश्मीर को पूरे भारत से जोड़ना चाहते थे, लेकिन वो ऐसा नहीं कर पाए। इसके बाद अटल बिहारी वाजपेयी इसकी नींव रखी और पीएम मोदी ने इस ब्रिज का उद्घाटन किया।

सीएम अब्दुल्ला ने कहा कि इस ब्रिज से जम्मू कश्मीर को फायदा होगा। यहां पर्यटन बढ़ेगा। आने-जाने वाले लोगों को फायदा होगा। स्थानीय लोगों को फायदा होगा। यहां बारिश होते ही हाइवे बंद हो जाते हैं तो जहाज वाले लूटना शुरू कर देते हैं। पांच हजार की टिकट 20 हजार की हो जाती है। अब यह बंद होगा। उमर अब्दुल्ला ने उम्मीद जताई कि अब जम्मू कश्मीर के सेब, मेवा और अन्य सामान देश के अन्य बाजारों तक रेल के जरिए पहुंचेंगे। इससे कश्मीरियों के साथ-साथ अन्य राज्यों के लोगों को भी फायदा होगा।

सीएम अब्दुल्ला ने अपने भाषण की शुरुआत में कहा कि जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री के रूप में पिछले कार्यकाल में उनका आखिरी कार्यक्रम इसी जगह पर था। उन्होंने बताया कि तब नरेंद्र मोदी पहली बार प्रधानमंत्री बने थे और कटरा रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया था। उस समय जो चार लोग मौजूद थे, वो चार लोग आज भी मौजूद हैं। सीएम का आशय अपने और पीएम मोदी के अलावा, राज्यपाल मनोज सिन्हा और डॉ जितेंद्र सिंह से था।

उन्होंने कहा कि 2014 से लेकर अब तक मनोज सिन्हा जी का प्रमोशन हुआ है। रेलवे के एमओएस की जगह वह अब राज्यपाल बन गए हैं, लेकिन उनका डिमोशन हुआ है। वह पहले राज्य के मुख्यमंत्री थे और केंद्र शासित प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं। इसके साथ ही उन्होंने जम्मू कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने की मांग भी दोहरा दी।

You Might Also Like

Desata la Emoción de Bet Hall Casino: Explorando el Mundo de Slots, Live Casino y Sports Betting

Unlock the Ultimate Gaming Experience with BDM Bet Casino

Armidex i Bodybuilding: En Guide til Serøst Træningsudstyr

Gli Effetti di Strombafort: Prima e Dopo l’Assunzione

Metildrostanolone: Dosaggio e Utilizzo per Risultati Ottimali

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
National

गुजरात हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस और वकील के बीच तीखी नोकझोंक

News Desk News Desk January 18, 2025
Uttarakhand news: मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने ली वित्त समिति की बैठक, कई करोड़ के निर्माण कार्यों को दी स्वीकृति…
Uttarakhand News: ‘शौर्य महोत्सव को मिलेगा राजकीय दर्जा’ — सीएम धामी का बड़ा ऐलान, कहा- ऑपरेशन ब्लू स्टार में शहीद भवानी दत्त जोशी ने दिया था बलिदान…
मॉस्को दौरे पर पहुंचे राजनाथ सिंह, पुतिन से मुलाकात में रक्षा सहयोग और सुरक्षा पर होगी बातचीत
भगवान बुद्ध की प्राकट्य स्थली ( गया ) में सम्पन्न हुआ हिन्दूराष्ट्र सम्मेलन

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?