By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading:  दक्षिण कोरिया की चेतावनी, रूस की मदद करना बंद करें किम जोंग
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Blog > World News >  दक्षिण कोरिया की चेतावनी, रूस की मदद करना बंद करें किम जोंग
World News

 दक्षिण कोरिया की चेतावनी, रूस की मदद करना बंद करें किम जोंग

News Desk
Last updated: October 23, 2024 9:30 am
News Desk Published October 23, 2024
Share
SHARE

सियोल । रूस और यूक्रेन युद्ध में उत्तर कोरिया को दक्षिण कोरिया ने रूस की मदद करने पर चेताया है। दक्षिण कोरिया ने कहा है कि यदि किम जोंग रूस की मदद करने से बाज नहीं आते तो वह यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति करने पर विचार कर सकता है। दक्षिण कोरिया का यह बयान उत्तर कोरिया द्वारा रूस में सेना भेजने के जवाब में आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की आपातकालीन बैठक में दक्षिण कोरिया के शीर्ष अधिकारियों ने उत्तर कोरिया द्वारा कथित तौर पर रूस की मदद के लिए सेना भेजने की निंदा की। उन्होंने इसे दक्षिण कोरिया और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के लिए गंभीर सुरक्षा खतरा बताया। साथ ही कहा कि अगर वह ऐसा करना जारी रखता है तो हम भी यूक्रेन की मदद के लिए मजबूर हैं। इसके अलावा, दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति कार्यालय ने भी अपने एक बयान में उत्तर कोरिया को आपराधिक समूह बताते हुए कहा कि वह अपने युवाओं को अनुचित युद्ध के लिए भाड़े के सैनिकों के रूप में सेवा करने के लिए मजबूर करता है। युद्ध में रूस की मदद के विरोध में दक्षिण कोरिया राजनयिक, आर्थिक और सैन्य कदम उठा सकता है। इसके साथ ही वह यूक्रेन को रक्षात्मक और आक्रामक दोनों हथियार भेजने पर विचार कर सकता है। दक्षिण कोरिया का बयान जाहिर तौर पर रूस पर दबाव डालने के लिए है। ताकि वह यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में उत्तर कोरियाई सैनिकों को शामिल न करे। दरअसल, दक्षिण कोरियाई अधिकारियों को चिंता इस बात ही है कि रूस यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में मदद के लिए बतौर उपहार उत्तर कोरिया को उच्च हथियार तकनीक दे सकता है। जिससे दक्षिण कोरिया को निशाना बनाने वाले उत्तर कोरिया के परमाणु और मिसाइल कार्यक्रमों को बढ़ावा मिल सकता है। रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष को दो साल से ज्यादा वक्त हो चुका है।  

रूस की मदद के लिए 12,000 सैनिक भेजे 

दक्षिण कोरियाई जासूसों के अनुसार यूक्रेन से जंग में रूस की मदद के लिए उत्तर कोरिया की तरफ से 12,000 सैनिक भेजे गए हैं। दक्षिण कोरिया की योनहाप न्यूज एजेंसी ने राष्ट्रीय खुफिया सेवा (एनआईएस) के हवाले से बताया कि उत्तर कोरियाई सैनिक रूस की सहायता के लिए पहले ही रवाना हो चुके हैं। हाल ही में, दक्षिण कोरियाई जासूसों ने दावा किया था कि उत्तर कोरिया यूक्रेन के खिलाफ रूस के युद्ध में सहायता के लिए सेना भेज रहा है। वहीं, कुछ महीने पहले ही रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी उत्तर कोरिया का दौरा किया था और उत्तर कोरियाई तानाशाह के साथ बैठक भी की थी।

You Might Also Like

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

स्वीडन में गोलीबारी से 11 की मौत, हमलावर ने हमले के बाद आत्महत्या की

इंडोनेशिया में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए

फलस्तीनी पक्ष ने सीजफायर के दूसरे चरण के लिए पुनर्वास समिति बनाई

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
National

कर्नाटक में महिला कर्मचारियों को मिलेगी पीरियड्स के दौरान पेड लीव

News Desk News Desk September 22, 2024
 दिल्ली मेट्रो में बंद हुए स्मार्ट कार्ड, यात्रियों को मिल रहे कॉमन मोबिलिटी कार्ड
अंतरराष्ट्रीय सीमा पर उपद्रव बंद करें चीन-पाकिस्तान, क्वाड ने जमकर लगाई लताड़…
नाइजीरिया में भीषण बाढ़ से 30 की मौत…..लाखों प्रभावित
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने भूस्खलन न्यूनीकरण हेतु राष्ट्रीय संस्थानों के साथ बैठक की

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?