By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: पाक पीएम शहबाज शरीफ का कबूलनामा, बोले- भारत ने नूर खान एयरबेस और अन्य जगह हमले किए
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > News > पाक पीएम शहबाज शरीफ का कबूलनामा, बोले- भारत ने नूर खान एयरबेस और अन्य जगह हमले किए
News

पाक पीएम शहबाज शरीफ का कबूलनामा, बोले- भारत ने नूर खान एयरबेस और अन्य जगह हमले किए

News Desk
Last updated: May 17, 2025 12:33 pm
News Desk Published May 17, 2025
Share
SHARE

इस्लामाबाद। पाकिस्तान पहले दावा कर रहा था कि भारत के खिलाफ सैन्य संघर्ष में उसकी जीत हुई है, लेकिन अब पाकिस्तान के नेताओं की जुबान से ये हकीकत सामने आ रही है कि 9 और 10 मई 2025 की दरम्यानी रात भारत ने उनके मुल्क के अहम नूर खान एयरबेस समेत तमाम एयरबेस को मिसाइलों से निशाना बनाया और उनको जबरदस्त नुकसान पहुंचाया।

भारत की ओर से नूर खान समेत तमाम एयरबेस को मिसाइलों से निशाना बनाए जाने को खुद पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने माना है। पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ के कबूलनामे का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

वीडियो में शहबाज शरीफ एक कार्यक्रम में दिख रहे हैं। उनके साथ मंच पर सेना, नौसेना और वायुसेना के तमाम बड़े अफसर भी हैं। वीडियो में पाकिस्तान के पीएम कहते हैं कि 9 और 10 मई की दरम्यानी रात करीब 2.30 बजे सिपहसालार यानी पाकिस्तान की सेना के जनरल आमिर मुनीर ने उनको फोन किया और बताया कि भारत ने बैलिस्टिक मिसाइल से नूर खान एयरबेस और अन्य जगह हमले किए हैं।

पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने शुक्रवार को पाकिस्तान स्मारक पर हुए इस कार्यक्रम में ये बयान दिया है। इससे पहले शुक्रवार को पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के आसमान पर पाकिस्तान एयर फोर्स के विमानों ने भी उड़ान भरी। बहरहाल, आप भी सुनिए शहबाज शरीफ किस तरह कबूल रहे हैं कि भारत ने बड़ा हमला किया।

भारत ने पाकिस्तान के 11 एयरबेस और 2 रडार स्टेशनों पर 9 और 10 मई की रात उस वक्त हमला बोला था जब ऑपरेशन सिंदूर के तहत 7 मई को आतंकियों के ठिकाने और मुख्यालय नष्ट करने के बाद पाकिस्तान की सेना की ओर से ड्रोन और मिसाइल हमले जारी रहे। पाकिस्तान की सेना ने 8 मई से ड्रोन हमले करने की कोशिश की थी।

पाकिस्तान की सेना की तरफ से सैकड़ों की संख्या में पहले ड्रोन भेजे गए थे। फिर 9 मई की रात पाकिस्तान ने ड्रोन के अलावा हत्फ मिसाइलों से हमले की कोशिश की। पाकिस्तान की सेना की इस कोशिश को पूरी तरह नाकाम कर दिया गया। जिसके बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए भारतीय सेना और वायुसेना ने पाकिस्तान के एयरबेस और रडार स्टेशनों को निशाना बनाया और उनको बहुत क्षति पहुंचाई थी।

You Might Also Like

Roulette casino 2026: Ein Expertenüberblick

Play Roulette Canada New: A Comprehensive Guide

Roulette Casino Canada Top Rated: Everything You Need to Know

Roulette Bonuses Canada High Limit: Everything You Need to Know

The Ultimate Guide to Mobile Roulette for Canadian Players

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News

Casino Freispiele exklusive Einzahlung 2026- Sofortig Free Attila Casino Spins!

Khabar 360 India Khabar 360 India March 12, 2026
Uttarakhand News: ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ को बड़ा ब्रांड बनाएगी धामी सरकार: मुख्य सचिव ने बैठक करके निदेशक मंडल को दिए ये खास निर्देश….
800 KM दूर से इजरायल पर ड्रोन अटैक की प्लानिंग, हमास चीफ के कत्ल का बदला कैसे लेगा ईरान? खुल गया भेद…
DM सविन बंसल सख्त, फीस वसूली पर लगेगी लगाम
Uttarakhand Board Exam : बोर्ड परीक्षा के परिणाम जारी, CM धामी ने दी बधाई, ऐसे चेक करें रिजल्ट…

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?