By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: मोदी सरकार के 11 साल पूरे, जेपी नड्डा बोले- सरकार ने भारत की राजनीति की संस्कृति को बदला
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Blog > News > मोदी सरकार के 11 साल पूरे, जेपी नड्डा बोले- सरकार ने भारत की राजनीति की संस्कृति को बदला
News

मोदी सरकार के 11 साल पूरे, जेपी नड्डा बोले- सरकार ने भारत की राजनीति की संस्कृति को बदला

News Desk
Last updated: June 9, 2025 1:03 pm
News Desk Published June 9, 2025
Share
SHARE

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार के 11 साल आज पूरे हो रहे हैं। इसे लेकर केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एनडीए का 11 साल का रिपोर्ट कार्ड पेश किया। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले की सरकार भ्रष्टाचार और नकारात्मकता से भरी हुई थी। हम विकसित भारत की बात करते हैं। हमने इसे दूर करके 11 वर्षों में विकसित भारत का आधार तैयार किया। एनडीए पारदर्शी और भविष्यदर्शी सरकार है। लोग गर्व से कहते हैं कि मोदी है तो मुमकिन है। पिछले 11 वर्षों में हम सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास के मंत्र के साथ आगे बढ़े हैं।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश में 11 साल पहले तुष्टिकरण और समाज को खंडित करके अपनी कुर्सी को सुरक्षित रखना राजनीतिक संस्कृति का तरीका बन गया था। 2014 के बाद प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली जिम्मेदार व जवाबदेह सरकार आई। जिसने रिपोर्ट कार्ड की राजनीति शुरू की। हम जो काम कर रहे हैं, उसे जनता के सामने रखें। केंद्र सरकार ने भारत की राजनीति की संस्कृति को बदला है। यह बात स्वर्ण अक्षरों में लिखी जानी चाहिए कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पिछले 11 वर्षों में उल्लेखनीय परिवर्तन हुए हैं।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार जनता के नेतृत्व वाली सरकार है। यह अमृत काल है। पिछले 11 सालों ने वास्तव में विकसित और आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव रखी है। देश मान चुका था कि ये संभव नहीं है, लेकिन मोदी सरकार ने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाया। लोकसभा में टर्नआउट 58.46 प्रतिशत रहा, जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव में टर्नआउट 63 प्रतिशत रहा। ये बदलाव मोदी सरकार के कड़े निर्णय की वजह से आया है।

जेपी नड्डा ने कहा कि पिछले दशक में हमने एससी-एसटी-ओबीसी समेत समाज के सभी वर्गों की चिंता की है। उसी तरीके से हमने महिला नेतृत्व विकास को आगे बढ़ाया है। महिलाओं को पायलट बनाने से लेकर आर्मी में कमीशन देने तक, सैनिक स्कूलों में दाखिले से लेकर एनडीए में भर्ती तक, लखपति दीदी से लेकर स्वयं सहायता समूह को प्रमोट करने तक। मोदी सरकार में महिलाओं और एससी-एसटी और ओबीसी सभी को मुख्यधारा से जोड़ा गया है।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने लगातार राष्ट्रहित में साहसिक और ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। हमने अनुच्छेद 370 को हटाया और तीन तलाक को खत्म किया। हमने नया वक्फ अधिनियम बनाया और नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) पारित किया। हमने विधायी निकायों में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण भी सुनिश्चित किया। हमने गरीब कल्याण करके दिखाया है। देश में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं।

जेपी नड्डा ने कहा कि नोटबंदी के समय कैसे हमारे राजनीतिक दल लाभ उठाने के लिए जनता को उकसा रहे थे। लेकिन भारत का आम व्यक्ति बैंक के सामने घंटों खड़ा रहा और मोदी सरकार के नोटबंदी के फैसले का समर्थन किया। जब नेतृत्व पर भरोसा होता है, तो जनता समर्थन करती है।

उन्होंने कहा कि यह वही देश है, जहां पहले शिक्षा मंत्री भी एक साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करने के लिए संघर्ष करते थे। लेकिन आज हम सामूहिक रूप से राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) पर सहमत हुए हैं। हमने बिना किसी भ्रम या अराजकता के एक नई राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति को सुचारू रूप से पेश किया। स्वच्छ भारत जैसी पहल सबसे सफल जन आंदोलनों में से एक बन गई है।

You Might Also Like

Caffeine Nasal Spray: Il Segreto dei Culturisti per Maggiore Energia

События Pinco Casino, которые вы не должны пропустить в этом сезоне

Optimal Use of Steroids for Safe and Effective Bodybuilding

Why Nandrolone is Valued for Joint Support

The Role of Steroid Drugs in Optimizing Bodybuilding Training: A Comprehensive List and Guide

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News

Каким способом интерактивные товары эволюционируют вместе с технологиями

Khabar 360 India Khabar 360 India March 13, 2026
CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने नेताओं और जजों की मुलाकातों पर टिप्पणी करते हुए कहा कि फैसलों पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ता…
घर पर बुलडोजर चलाने की धमकी मत दो, महीनेभर में दूसरी बार सुप्रीम कोर्ट की कड़ी टिप्पणी…
तिरुपति लड्डू विवाद से सहमी ओडिशा सरकार, पुरी के जगन्नाथ मंदिर पर बड़ा कदम…
Blackjack online aufführen Regeln, Masterplan & mummy money Spielautomat Prämie

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?