By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: 1 जुलाई से देश में होंगे तीन नए आपराधिक कानून लागू पुलिस महानिदेशक ने सीएम धामी को दी जानकारी
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > National > 1 जुलाई से देश में होंगे तीन नए आपराधिक कानून लागू पुलिस महानिदेशक ने सीएम धामी को दी जानकारी
NationalUttarakhand

1 जुलाई से देश में होंगे तीन नए आपराधिक कानून लागू पुलिस महानिदेशक ने सीएम धामी को दी जानकारी

तीन नए आपराधिक कानून लागू

Khabar 360 India
Last updated: June 29, 2024 5:31 pm
Khabar 360 India Published June 29, 2024
Share
SHARE

1 जुलाई 2024 से लागू होने वाले भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम के संबंध में पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष प्रस्तुतीकरण किया गया। प्रस्तुतीकरण में विस्तारपूर्वक नए कानूनों की आवश्यकता, इन्हें बनाने हेतु किए गए प्रयासों और इनकी विशेषताओं के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड पुलिस हस्तपुस्तिका का विमोचन भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन नए कानूनों में जो प्राविधान किए गए हैं, इन कानूनों के लागू होने के बाद प्रदेश में इनका सही तरीके से क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा। इन कानूनों की जानकारी के लिए प्रशिक्षण की पर्याप्त व्यवस्था की जाएगी और आम जन को इन कानूनों की जानकारी के लिए विभिन्न माध्यमों से कानूनों का प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

पुलिस महानिदेशक ने जानकारी दी कि देश में 1 जुलाई 2024 से इन कानूनों को लागू किया जाने का प्रस्ताव है। इन कानूनों के गठन के लिए 18 राज्य, 6 केंद्र शासित प्रदेश, सुप्रीम कोर्ट, 16 उच्च न्यायालय न्यायाधीश, 5 न्यायिक अकादमियां, 22 कानून विश्वविद्यालय, 142 संसद सदस्यों, और लगभग 270 विधायकों द्वारा जनता द्वारा दिए गए सुझावों के आधार पर 4 वर्षों में गहन परीक्षण किया गया है और इन्हें तैयार किया गया है। इन नए कानूनों का मुख्य लक्ष्य न्याय, समानता, और निष्पक्षता पर केंद्रित है। भारतीय न्याय संहिता 2023 में कुल 358 धाराएं होंगी जबकि वर्तमान कानून में यह 511 हैं। इसमें 21 नई धाराओं को जोड़ा गया है, 41 धाराओं में सजा को बढ़ाया गया है, 82 धाराओं में फाइन को बढ़ाया गया है, 25 धाराओं में न्यूनतम सजा का प्रावधान किया गया है, 06 धाराओं में सामुदायिक अपराधों को जोड़ा गया है, और 19 धाराओं को हटा दिया गया है। भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 में 531 धाराएं होंगी जबकि वर्तमान कानून में यह 484 हैं। भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 में कुल 170 धाराएं हैं, वर्तमान कानून में 166 धाराएं हैं।

You Might Also Like

स्ट्रक्चरल इंजीनियरों के लिए एम्पैनलमेंट प्रक्रिया होगी तेज और पारदर्शी

जनजातीय समाज के विकास को लेकर सरकार प्रतिबद्ध: CM धामी

प्रदेश के संतुलित एवं समावेशी विकास के लिए प्रदेश सरकार संकल्पित – मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने NGRMP के लिए 9 करोड़ स्वीकृत, हिमालय बचाना प्राथमिकता

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी रामनवमी की शुभकामनाएं

TAGGED:भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिताभारतीय न्याय संहिताभारतीय साक्ष्य अधिनियम
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
World News

हिजबुल्ला ने ली नेतन्याहू के घर पर ड्रोन अटैक की जिम्मेदारी 

News Desk News Desk October 23, 2024
दोस्त हो या दुश्मन, इस मामले में कोई समझौता नहीं; पन्नू के खिलाफ कथित साजिश पर अमेरिकी राजदूत की टिप्पणी…
नाव दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 42
पाक सेना के साथ झड़प में 2 तालिबान कमांडरों समेत 8 की मौत, अफगान नागरिक भी घायल…
Meistern Sie die Quoten: Entdecken Sie echte Casino-Glücksspielmethoden für den Erfolg

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?