By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: हल्द्वानी में युवती की संदिग्ध मौत पर बवाल, परिजनों का प्रदर्शन, कंपनी पर गंभीर आरोप
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > crime > हल्द्वानी में युवती की संदिग्ध मौत पर बवाल, परिजनों का प्रदर्शन, कंपनी पर गंभीर आरोप
crimeUttarakhand

हल्द्वानी में युवती की संदिग्ध मौत पर बवाल, परिजनों का प्रदर्शन, कंपनी पर गंभीर आरोप

Khabar 360 India Desk
Last updated: May 10, 2026 2:47 pm
Khabar 360 India Desk Published May 10, 2026
Share
SHARE

हल्द्वानी:

हल्द्वानी के लालकुआं क्षेत्र स्थित एक मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत 21 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बुधवार को पोस्टमार्टम हाउस के बाहर परिजनों और स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा करते हुए कंपनी प्रबंधन पर लापरवाही और उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए।

मृतका के परिजनों का आरोप है कि कंपनी में कर्मचारियों के साथ पहले भी उत्पीड़न की घटनाएं सामने आती रही हैं और समय पर उचित इलाज न मिलने के कारण युवती की जान चली गई। परिजनों ने यह भी कहा कि कंपनी प्रबंधन घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज दिखाने से बच रहा है।

इस बीच युवती का मौत से पहले का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह ड्यूटी खत्म होने के बाद कंपनी गेट से बाहर निकलती दिखाई दे रही है। वीडियो में युवती कुछ दूरी चलने के बाद अचानक जमीन पर गिर जाती है, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच जाती है। साथी कर्मचारियों और कंपनी प्रबंधन द्वारा उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं परिजनों ने शव को कंपनी गेट पर रखकर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी, जिसके बाद प्रशासन और कंपनी प्रबंधन में हड़कंप मच गया।

काफी देर चली वार्ता और जिला प्रशासन की मध्यस्थता के बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ। समझौते के तहत पीड़ित परिवार को 6 लाख रुपये का मुआवजा देने, मृतका के भाई और बहन को नौकरी देने तथा फंड से जुड़े दस्तावेज जल्द पूरे कराने में सहयोग देने पर सहमति बनी।

सीओ अमित कुमार सैनी ने बताया कि कंपनी प्रबंधन और मृतका के परिजनों के बीच समझौता हो गया है। युवती की मौत के वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएंगे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

You Might Also Like

चारधाम यात्रा पर मौसम का असर, 12-13 मई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

वीकेंड ट्रैफिक मैनेजमेंट में दून पुलिस की बड़ी सफलता, भारी दबाव के बावजूद नहीं लगा लंबा जाम

मसूरी में ‘ऑपरेशन प्रहार’ का एक्शन, पुलिस वर्दी का रौब झाड़ने वाला युवक गिरफ्तार

राष्ट्रीय हित में ऊर्जा संसाधनों की बचत हम सबकी जिम्मेदारी: मुख्यमंत्री

उत्तराखंड में साइबर ठगों का आतंक, महिलाओं और बुजुर्गों से 18 लाख की ठगी

TAGGED:family protestsserious allegations against companyUproar over suspicious death of young woman in Haldwani
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
News

मुझे बख्श दोगे, तभी मानूंगा युद्ध विराम की बात; खौफजदा हमास चीफ ने क्यों रखी अनोखी शर्त…

News Desk News Desk August 24, 2024
मालदीव ने पाक से हाई कमिश्नर को वापस बुलाया
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 29 अक्टूबर को वर्चुअली करेंगे सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल सिम्स का लोकार्पण और केंद्रीय योग और प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (CRIYN) का शिलान्यास…
बांग्लादेश में चिन्मय प्रभु की गिरफ्तारी पर बवाल, हिंदू समुदाय पर हमला
शराब से कैंसर का खतरा, 24 वर्षीय युवक की हाईकोर्ट में याचिका

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?