By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: देहरादून जू में सफेद बाघ तेजस बना पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र, रोजाना खाता है 8 किलो मांस
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > Uttarakhand > देहरादून जू में सफेद बाघ तेजस बना पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र, रोजाना खाता है 8 किलो मांस
Uttarakhand

देहरादून जू में सफेद बाघ तेजस बना पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र, रोजाना खाता है 8 किलो मांस

Khabar 360 India Desk
Last updated: November 20, 2026 9:46 am
Khabar 360 India Desk Published November 20, 2026
Share
SHARE

देहरादून के चिड़ियाघर में ग्वालियर से लाया गया सफेद बाघ तेजस अब पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनने जा रहा है। करीब ढाई साल का तेजस रोजाना आठ किलो मांस खाता है। उसकी बेहतर सेहत के लिए भोजन के साथ मल्टीविटामिन और पोषक तत्वों से भरपूर विशेष पेस्ट भी दिया जाता है। हालांकि, सप्ताह में एक दिन मंगलवार को उसे भोजन नहीं दिया जाता, ताकि उसका पाचन तंत्र दुरुस्त रह सके।

तेजस को बीती 28 सितंबर को ग्वालियर के गांधी प्राणी उद्यान से देहरादून लाया गया था। यहां पहुंचने के बाद उसे एक महीने तक क्वारंटीन में रखा गया, ताकि उसकी सेहत और नए वातावरण में उसके व्यवहार पर नजर रखी जा सके। इसके बाद उसे चिड़ियाघर के नए बाड़े में शिफ्ट कर दिया गया।

नए माहौल में आसानी से ढला तेजस

जू की रेंजर दीक्षा भट्ट ने बताया कि तेजस का जन्म चिड़ियाघर में ही हुआ है, इसलिए उसे नए माहौल में ढलने में ज्यादा परेशानी नहीं हुई। उसके देहरादून पहुंचने के बाद से ही पर्यटक उसके बारे में जानकारी लेने लगे थे। अब बाड़ा खुलने के बाद उसे देखने के लिए पर्यटकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। तेजस की देखभाल के लिए एक मुख्य कीपर सहित चार से पांच कर्मचारियों की तैनाती की गई है।

180 किलो है वजन, सेहत भी दुरुस्त

चिड़ियाघर के पशु चिकित्सक डॉ. प्रदीप मिश्रा के अनुसार, तेजस का वजन करीब 180 किलोग्राम है और उसकी सेहत अच्छी है। वह सक्रिय है और नियमित रूप से भोजन कर रहा है। उसे शाम के समय खाना दिया जाता है। उसके दैनिक आहार में आठ किलो मांस के साथ मल्टीविटामिन और जरूरी पोषक तत्वों वाला विशेष पेस्ट शामिल है।

तेजस के नए बाड़े में उसके घूमने-फिरने के लिए अलग रास्ता बनाया गया है। इसके अलावा पानी का कुंड और पीने के पानी की उचित व्यवस्था की गई है। बाड़े को इस तरह तैयार किया गया है कि तेजस सक्रिय रह सके और उसका तनाव भी कम हो।

खास जीन के कारण सफेद होता है बाघ का रंग

डॉ. मिश्रा ने बताया कि सफेद बाघ भी रॉयल बंगाल टाइगर ही होता है। उसके शरीर का सफेद रंग एक विशेष रिसेसिव जीन के कारण होता है। यह जीन शरीर में रंग बनाने की प्रक्रिया को प्रभावित करता है, जिससे बाघ का रंग सफेद दिखाई देता है। हालांकि, उसके शरीर पर काले या भूरे रंग की धारियां बनी रहती हैं और उसकी आंखें नीली होती हैं।

You Might Also Like

दिल्ली के व्यापार मेले में दिखी उत्तराखंड की संस्कृति और हुनर की झलक, सीएम धामी ने किया उत्तराखंड पवेलियन का शुभारंभ

बदरीनाथ में कचरा बना कमाई का जरिया, नगर पंचायत ने एकत्रित 485.9 टन कचरे से कमाए नौ लाख रुपये

बागेश्वर में हरीश रावत और यशपाल आर्य के बीच गेंदे की माला को लेकर हुई दिलचस्प खींचतान, सैलजा की मुस्कुराहट ने खींचा ध्यान

सीएम धामी ने योगी आदित्यनाथ की मां को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से मिलकर जताई शोक संवेदना

मां को अंतिम विदाई देते भावुक हुए सीएम योगी, पंचूर में दी श्रद्धांजलि; हरिद्वार में हुआ अंतिम संस्कार

TAGGED:a white tiger at Dehradun Zoohas become a major attraction for tourists; he consumes 8 kg of meat daily.Tejas
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
National

क्या है लग्जरी ट्रेन फोर्स वन, जिसमें बैठकर युद्ध क्षेत्र में जाएंगे पीएम मोदी…

News Desk News Desk August 21, 2024
राहुल गांधी का पीएम मोदी पर तंज, कहा- चुनाव के दौरान उनका ‘मनोवैज्ञानिक पतन’ हो गया था
भारत के करीब आए मोहम्मद मुइज्जू, चीन को लगा झटका; ऐसे पलट गया पूरा खेल…
Uttarakhand News- विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस : मुख्यमंत्री धामी ने कहा- मजहब की आड़ में भारत को दो हिस्सों में बांट दिया गया….
ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के चांसलर का चुनाव लड़ेंगे इमरान खान

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?