By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: बागेश्वर में हरीश रावत और यशपाल आर्य के बीच गेंदे की माला को लेकर हुई दिलचस्प खींचतान, सैलजा की मुस्कुराहट ने खींचा ध्यान
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > Uttarakhand > बागेश्वर में हरीश रावत और यशपाल आर्य के बीच गेंदे की माला को लेकर हुई दिलचस्प खींचतान, सैलजा की मुस्कुराहट ने खींचा ध्यान
Uttarakhand

बागेश्वर में हरीश रावत और यशपाल आर्य के बीच गेंदे की माला को लेकर हुई दिलचस्प खींचतान, सैलजा की मुस्कुराहट ने खींचा ध्यान

Khabar 360 India Desk
Last updated: November 21, 2026 9:10 am
Khabar 360 India Desk Published November 21, 2026
Share
SHARE

कांग्रेस के कार्यक्रम में मंच पर एक-दूसरे को पहले माला पहनाने पर अड़े रहे दोनों वरिष्ठ नेता, वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में

बागेश्वर। उत्तराखंड की राजनीति में शुक्रवार को उस समय एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला, जब कांग्रेस के कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के बीच गेंदे की माला पहनाने को लेकर मान-मनौव्वल शुरू हो गई। दोनों वरिष्ठ नेता एक-दूसरे को पहले माला पहनाने पर अड़े रहे। यह पूरा घटनाक्रम मंच पर मौजूद कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा के सामने हुआ। दोनों नेताओं की इस खींचतान को देखकर सैलजा भी अपनी मुस्कान नहीं रोक पाईं।

दरअसल, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा के बागेश्वर दौरे के दौरान आयोजित कार्यक्रम में मंच पर हरीश रावत और यशपाल आर्य के बीच यह दिलचस्प दृश्य देखने को मिला। सामने आए वीडियो के मुताबिक, हरीश रावत हाथ में गेंदे की माला लेकर यशपाल आर्य को पहनाने के लिए आगे बढ़े। इस पर यशपाल आर्य ने उन्हें रोकते हुए माला अपने हाथ में ले ली और हरीश रावत को पहनाने की कोशिश की। हालांकि, रावत ने भी हाथ के इशारे से मना करते हुए पहले आर्य को माला पहनाने पर जोर दिया।

कुछ देर तक दोनों नेता एक-दूसरे को माला पहनाने के लिए आग्रह करते रहे। आखिरकार यशपाल आर्य ने आगे बढ़कर हरीश रावत के गले में माला डाल दी। इसके बाद हरीश रावत ने दूसरी माला उठाकर आर्य को पहनाने की कोशिश की, लेकिन वह इसके लिए तैयार नहीं हुए। अंत में हरीश रावत हाथ जोड़कर रह गए।

सैलजा की मुस्कुराहट भी बनी चर्चा का विषय

मंच पर दोनों वरिष्ठ नेताओं के बीच चल रही इस हल्की-फुल्की खींचतान के दौरान कुमारी सैलजा की प्रतिक्रिया भी लोगों का ध्यान खींचती रही। वीडियो में वह दोनों नेताओं को एक-दूसरे को माला पहनाने के लिए मनाते हुए देखती हैं और माथे पर हाथ रखकर जोर-जोर से मुस्कुराती नजर आती हैं। अब यह दृश्य राजनीतिक चर्चाओं के साथ सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

2027 चुनाव की तैयारियों में जुटी है कांग्रेस

गौरतलब है कि कुमारी सैलजा 17 से 22 नवंबर तक छह दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर हैं। इस दौरान वह कुमाऊं और गढ़वाल के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचकर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कर रही हैं। दौरे का उद्देश्य संगठन को मजबूत करना, कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित करना और वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करना है।

चुनावी तैयारियों के बीच बागेश्वर के मंच पर सामने आया यह दृश्य कांग्रेस के लिए चर्चा का विषय जरूर बन गया है। हालांकि, वीडियो में दोनों नेताओं के बीच माला पहनाने को लेकर केवल आपसी आग्रह और मान-मनौव्वल दिखाई देती है। इससे किसी राजनीतिक विवाद या आपसी मतभेद की पुष्टि नहीं होती।

You Might Also Like

धामी सरकार के बड़े फैसले: विकास कार्यों के लिए ₹155.96 करोड़ मंजूर, 178 पुलिसकर्मियों को मिलेगा OPS का लाभ

खटीमा के सुरई जंगल में अज्ञात युवक का क्षत-विक्षत शव मिला, बाघ के हमले की आशंका

रुड़की वन विभाग कार्यालय का कथित लेनदेन वीडियो वायरल, प्रधान सहायक पर लगे पैसे लेने के आरोप

हरिद्वार में IB के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली फायरिंग; आरोपी हिरासत में

IFFI-2026 में छाया उत्तराखंड पवेलियन, केंद्रीय सचिव चंचल कुमार ने फिल्म नीति की सराहना की

TAGGED:An interesting tug-of-war over a marigold garland took place between Harish Rawat and Yashpal Arya in Bageshwar; meanwhileSelja’s smile drew attention.
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
Uttarakhand

उत्तराखंड चुनाव 2027: 14 क्षेत्रीय दलों ने गठबंधन की संभावनाओं पर किया मंथन

Khabar 360 India Desk Khabar 360 India Desk October 26, 2026
आपदा प्रबंधन कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित
रक्षाबंधन पर धामी सरकार का महिलाओं को तोहफा, 28-29 अगस्त को रोडवेज में मुफ्त सफर
युवाओं के भविष्य को नई उड़ान, आज से शुरू होगी निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग योजना
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने पुरखौती मुक्तांगन में सरगुजा प्रखंड का किया लोकार्पण…

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?