By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: तानाशाह किम जोंग उन के देश में भूख से बिलख रहे बच्चे? पुतिन ने भिजवाईं 447 बकरियां…
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > World News > तानाशाह किम जोंग उन के देश में भूख से बिलख रहे बच्चे? पुतिन ने भिजवाईं 447 बकरियां…
World News

तानाशाह किम जोंग उन के देश में भूख से बिलख रहे बच्चे? पुतिन ने भिजवाईं 447 बकरियां…

News Desk
Last updated: August 15, 2024 10:59 am
News Desk Published August 15, 2024
Share
SHARE

ये सर्वविदित है कि यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में रूस की सबसे ज्यादा सहायता चीन के अलावा उत्तरी कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन कर रहे हैं।

यही वजह है कि दो महीने पहले पुतिन ने युद्ध के बीच अपनी विदेश यात्रा के रूप में उत्तरी कोरिया को चुना। उत्तरी कोरिया में भी पुतिन का भव्य स्वागत हुआ।

बताया जा रहा है कि उत्तरी कोरिया और रूस के बीच शिखर सम्मेलन के दौरान किम जोंग उन ने रूसी राष्ट्रपति के समक्ष अपने देश में भूख से बिलख रहे बच्चों के लिए कुछ करने की मदद मांगी थी।

इसके बाद अब पुतिन के आदेश पर रूस से 447 बकरियां उत्तरी कोरिया भेजी गई हैं।

रूस के कृषि सुरक्षा निगरानी संस्था के अनुसार, प्योंगयांग और मॉस्को के बीच गहराते सहयोग के बीच पशु चिकित्सा और स्वच्छता स्थितियों की समीक्षा के बाद पुतिन सरकार ने उत्तर कोरिया को 447 बकरियों की खेप को मंजूरी दे दी है।

रूस के रोसेलखोज्नादज़ोर की वेबसाइट पर पोस्ट किए गए बयान के हवाले से योनहाप समाचार एजेंसी ने बताया कि उत्तर कोरिया को पहले बैच में 432 मादा और 15 नर बकरियां भेजी गई हैं।

इन बकरियों को उत्तर कोरियाई व्यापारिक कंपनी के पास भेजा गया था। इसमें कहा गया है कि शिपमेंट को रूस के लेनिनग्राद क्षेत्र से उत्तर कोरिया के सीमावर्ती शहर रसोन तक पहुंचाया जाएगा।

पुतिन और किम जोंग के बीच शिखर सम्मेलन

यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब उत्तर कोरिया और रूस के शीर्ष नेता जून के महीने में शिखर सम्मेलन के लिए एक-दूसरे से मिले थे।

किम जोंग-उन और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच शिखर सम्मेलन के बाद यह कदम दोनों देशों के बीच मजबूत रिश्तों के रूप में देखा जा रहा है।

उत्तर कोरिया की सरकारी मीडिया कोरियन सेंट्रल न्यूज़ एजेंसी (KCNA) ने 9 अगस्त को बताया कि पश्चिमी बंदरगाह शहर नैम्फो के कुछ हिस्सों में बकरी फार्म बनाए गए हैं।

योनहाप समाचार एजेंसी ने KCNA के हवाले से बताया, “उत्तरी कोरिया में डेयरी उत्पादों के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए रूस की तरफ से यह कदम उठाया गया है। साथ ही रूस के अच्छी नस्ल की बकरियों की संख्या को उत्तरी कोरिया में भी पहुंचाने की पहल की गई है।

दरअसल, कोरोना काल के दौरान उत्तरी कोरिया में बच्चों में कुपोषण की कई घटनाएं सामने आई थीं। माना जा रहा है कि रूस इसलिए भी उत्तरी कोरिया की मदद कर रहा है।

जून 2021 में पार्टी बैठक के दौरान किम ने देश भर के सभी बच्चों को डेयरी उत्पाद और अन्य पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के लिए नीति निर्धारित करने का आह्वान किया था।

The post तानाशाह किम जोंग उन के देश में भूख से बिलख रहे बच्चे? पुतिन ने भिजवाईं 447 बकरियां… appeared first on .

You Might Also Like

ईरान-इजरायल तनाव के बीच उत्तराखंड सरकार सतर्क, पश्चिम एशिया में रह रहे प्रवासियों का जुटाया जा रहा विवरण

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

स्वीडन में गोलीबारी से 11 की मौत, हमलावर ने हमले के बाद आत्महत्या की

इंडोनेशिया में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
Uttarakhand

Uttarakhand News: बादल फटने से फंसे 5 लोगों का किया गया रेस्क्यू, इधर नानकमत्ता में सीएम धामी ने सुरक्षा उपाए करने के दिए निर्देश…..

News Desk News Desk August 31, 2025
हमास-इजरायल युद्ध का असर: गाजा की आबादी में छह फीसदी की गिरावट
Jogos Slots: Guia Algum acercade Máquinas puerilidade Dragon Tiger Slot online Slot Online Apostas
25 साल बाद पाकिस्तानी सेना ने कबूला, कारगिल युद्ध में था उसका हाथ
बांग्लादेश में कफ्र्यू, सेना ने मोर्चा संभाला

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?