By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: यूक्रेन से सैनिकों की वापसी: पुतिन का नया कदम, रूस में यूक्रेनी हमलों का प्रभाव स्पष्ट
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > News > यूक्रेन से सैनिकों की वापसी: पुतिन का नया कदम, रूस में यूक्रेनी हमलों का प्रभाव स्पष्ट
News

यूक्रेन से सैनिकों की वापसी: पुतिन का नया कदम, रूस में यूक्रेनी हमलों का प्रभाव स्पष्ट

News Desk
Last updated: August 17, 2024 10:20 pm
News Desk Published August 17, 2024
Share
SHARE

 

रूस और यूक्रेन युद्ध एक महत्वपूर्ण मोड़ पर पहुंच गया है। यूक्रेनी सेना रूस के अंदर घुस गई है, जिसने पुतिन की सेना की टेंशन बढ़ा दी है। इस बीच ऐसी रिपोर्ट आई है कि रूस अपने सैनिकों को कब्जाए गए यूक्रेन के इलाके से निकालने लगा है। यूक्रेन में तैनात सैनिकों को रूस के अंदर पहुंची यूक्रेनी सेना से लड़ने के लिए भेजा जा रहा है। यह दिखाता है कि रूसी सेना की अब यूक्रेन पर पकड़ कमजोर होने लगी है। सीएनएन को दो अमेरिकी अधिकारियों ने इस बारे में बताया है। इस घटनाक्रम ने अमेरिका का ध्यान आकर्षित किया है और अब अमेरिकी अधिकारी यह पता लगाने में लगे हैं कि आखिर कितने सैनिकों को रूस ने यूक्रेन से निकाला है।
 
1000 सैनिकों से बने कई ब्रिगेड अब रूस के कुर्स्क में भेज दिए गए हैं। यूक्रेन ने पिछले सप्ताह यहां हमला किया है। अमेरिका राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने गुरुवार को कहा, 'यह साफ है कि पुतिन और रूसी सेना कुछ इकाइयों को कुर्स्क ओब्लास्ट की ओर भेज रहे हैं। उन मोर्चों पर अभी यूक्रेन से लड़ने के लिए सक्रिय लड़ाई चल रही है।' किर्बी ने यह साफ कर दिया है कि यूक्रेन से रूसी सैनिकों के जाने का मतलब यह नहीं कि पुतिन ने यूक्रेन के उत्तर-पूर्वी हिस्से या दक्षिण में जापोरिज्जिया जैसी जगहों पर सैन्य अभियान बंद कर दिया है। उन मोर्चों पर भी भी लड़ाई जारी है।

रूस के साथ अमेरिका भी हैरान
शुरुआत में जब यूक्रेन ने रूस में हमला किया था तो इसे पुतिन को अपमानित करने की एक मनगढ़ंत कोशिश माना जा रहा था। लेकिन रूस ने सैनिकों को यूक्रेन से निकाल कर दिखा दिया है कि इसका रणनीतिक प्रभाव पड़ रहा है। हालांकि यह इस बात पर निर्भर करता है कि यूक्रेन रूसी क्षेत्र पर कब तक कब्जा कर पाता है। यूक्रेन के रूस पर हमले से अमेरिकी अधिकारी प्रभावित हैं, खास तौर से तब जब यूक्रेनी सेना अटैक को पूरी तरह सीक्रेट रखा। इसने रूस के साथ-साथ अमेरिकी अधिकारियों को भी हैरान कर दिया है।

यूक्रेन के लिए क्या हुई मुश्किल
हालांकि रूस पर हमला करके यूक्रेन ने अपनी 965 किमी के बॉर्डर को कुछ जगहों पर कमजोर करने का जोखिम उठाया है। लेकिन यह उन रूसी सैनिकों को अपने कदम पीछे करने को मजबूर कर सकता है जो यूक्रेन के अंदर गर्मियों में घुस रहे थे। यूक्रेन का कहना है कि उसने अपने हमले के बाद 1000 वर्ग किमी से ज्यादा की रूसी जमीन पर कब्जा कर लिया है। इस कारण हजारों रूसी लोग अपने घरों को छोड़ने पर मजबूर हो गए हैं। अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि ऑपरेशन का प्रमुख लक्ष्य पुतिन के लिए रणनीतिक दुविधाएं पैदा करना दिख रहा है, ताकि वह यह न समझ पाएं कि अपनी सेना को कहां लगाना है।

You Might Also Like

अगले एक साल में पूरे होंगे राज्य के कई महत्वपूर्ण इंफ्रा प्रोजेक्ट – मुख्यमंत्री

Y88 Casino No Deposit Bonus Codes For Free Spins 2026

Yoyo Casino Login App Sign Up

Winnende Wedden Sportcompetities Trucs

Winnende Wedden Op Volleybal Wedstrijden

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
News

जापान में एलडीपी और कोमिटो रह गई बहुमत से दूर, बनेगा नया समीकरण 

News Desk News Desk October 29, 2024
लारेंस विश्नोई गैंग बना इंटरनेशनल गैंग यूरोप-स्पेन -कनाडा में सक्रिय है लारेंस विश्नोई गैंग
महाराष्ट्र-गुजरात से 831 करोड़ रुपए की ड्रग्स जब्त
गुरुग्राम में अक्सर रात में ही क्यों होते हैं सड़क हादसे, सैकड़ों लोग गवां चुके हैं जान
30 घंटे के ऑपरेशन के बाद इजरायली सेना वेस्ट बैंक के तुबास से वापस लौटी

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?