By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: जर्मनी के ‘कब्जे’ से कब छूटेगी भारत की बेटी अरिहा? 36 महीने से फंसी, जयशंकर ने दिलाया भरोसा…
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > National > जर्मनी के ‘कब्जे’ से कब छूटेगी भारत की बेटी अरिहा? 36 महीने से फंसी, जयशंकर ने दिलाया भरोसा…
National

जर्मनी के ‘कब्जे’ से कब छूटेगी भारत की बेटी अरिहा? 36 महीने से फंसी, जयशंकर ने दिलाया भरोसा…

News Desk
Last updated: August 31, 2024 1:44 am
News Desk Published August 31, 2024
Share
SHARE

विदेश मंत्रालय महाराष्ट्र के ठाणे जिले की साढ़े तीन साल की बच्ची अरिहा की जल्द स्वदेश वापसी सुनिश्चित करने की कोशिशों में जुटा है, जो माता-पिता पर उत्पीड़न के आरोप लगने के बाद पिछले 36 महीने से जर्मनी में ‘फॉस्टर केयर’ (शिशु देखभाल केंद्र) में है।

स्थानीय सांसद नरेश म्हस्के ने यह जानकारी दी। म्हस्के ने बृहस्पतिवार को एक विज्ञप्ति में कहा कि विदेश मंत्री एस जयशंकर ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि सरकार अरिहा की वापसी सुनिश्चित करने के लिए कानूनी प्रक्रियाओं में तेजी ला रही है।

उन्होंने बताया कि अरिहा के माता-पिता, जो इस समय जर्मनी में हैं, अब अपनी बेटी से महीने में दो बार मिल सकते हैं।

अरिहा के माता-पिता भावेश और धारा शाह ठाणे जिले के मीरा भयंदर इलाके के रहने वाले हैं। महीने की शुरुआत में ठाणे के सांसद म्हस्के ने संसद में यह मामला उठाया था, जिसके बाद विदेश मंत्री ने उन्हें पत्र लिखकर अपने मंत्रालय के माध्यम से किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।

जयशंकर ने 16 अगस्त को भेजे पत्र में कहा कि यह ‘हमारे’ हस्तक्षेप का नतीजा है कि जर्मन युवा कल्याण प्राधिकारियों ने माता-पिता को मुलाकात की अनुमति देने वाले अदालती आदेशों के खिलाफ अपील न करने का फैसला किया।

विदेश मंत्री ने लिखा, “जर्मनी के समक्ष हर स्तर पर यह मामला उठाया गया है, जिसमें व्यक्तिगत रूप से मेरे जर्मन समकक्ष के साथ मेरी बातचीत भी शामिल है, जिसमें मैंने इस बात पर जोर दिया कि अरिहा का दीर्घकालिक कल्याण केवल तभी सुनिश्चित किया जा सकता है, जब वह भारत में अपने सामाजिक-सांस्कृतिक वातावरण में पले-बढ़े।”

पत्र के मुताबिक, विदेश मंत्रालय और बर्लिन स्थित दूतावास के अधिकारी यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहे हैं कि बच्ची को भारतीय संस्कृति के अलावा जैन धर्म, भारतीय त्योहारों तथा सांस्कृतिक एवं धार्मिक परंपराओं के बारे में बताने वाले संसाधनों के जरिये उसकी मूल परवरिश के सांस्कृतिक वातावरण के तत्वों से वाकिफ कराया जाए। पत्र में कहा गया है कि देखभालकर्ता इन संसाधनों का उचित इस्तेमाल कर सकते हैं।

जयशंकर ने पत्र में कहा कि दूतावास के अधिकारी अरिहा को दो बार भारतीय मंदिरों में ले गए और एक ऐसी व्यवस्था बनाने का प्रयास किया जा रहा है, जिसके तहत बच्ची को गुजराती/हिंदी सिखाई जा सके।

उन्होंने कहा, “अदालत के आदेशों के अनुसार, माता-पिता को महीने में दो बार बच्ची से मिलने का अधिकार दिया गया है (जिसका समय भी अदालतों ने बढ़ा दिया है)। इसके अलावा, जर्मन पक्ष हमारे दूतावास के अधिकारियों को बच्ची तक नियमित राजनयिक पहुंच भी प्रदान कर रहा है।” जयशंकर ने म्हस्के को आश्वासन दिया कि सरकार अरिहा को भारत लाने के लिए हरसंभव प्रयास करती रहेगी।

The post जर्मनी के ‘कब्जे’ से कब छूटेगी भारत की बेटी अरिहा? 36 महीने से फंसी, जयशंकर ने दिलाया भरोसा… appeared first on .

You Might Also Like

न्याय प्रणाली को सरल बनाने की पहल, ‘प्ली बार्गेनिंग’ प्रावधान से कम होगा अदालतों का बोझ

दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे पर 19 किमी एलिवेटेड रोड: इंजीनियरिंग का विश्व रिकॉर्ड, विकास और पर्यावरण का अनोखा संगम

फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

बेंगलुरु: ₹145 के वेज सैंडविच में मिला झींगा, स्विगी-रेस्टोरेंट पर ₹1 लाख का मुआवजा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
National

बच्चा अपहरण की कोशिश मामले में पुलिसकर्मी व लाइफगार्ड गिरफ्तार

News Desk News Desk September 1, 2024
Uttarakhand News: सिख प्रतिनिधिमंडल ने CM धामी से की मुलाकात, हेमकुंट साहिब रोपवे महापरियोजना के लिए PM मोदी और मुख्यमंत्री का जताया आभार…..
Uttarakhand News: ग्रामीण पर्यटन से उत्तराखंड का विकास: होम स्टे योजना बनी आत्मनिर्भरता की राह, सीएम धामी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिली मजबूती…
बड़ा खुलासा: 8 आतंकी, 4 शहर, 4 गाड़ियां — दिल्ली नहीं, पूरे देश को हड़काने का था प्लान
“जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान को मिल रही व्यापक सफलता

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?