By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: उत्तराखंड में फिट इंडिया और ईट राइट इंडिया अभियान को मिला नया आयाम, धामी बोले- संतुलित आहार पर ध्यान देना जरूरी…
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > Uttarakhand > उत्तराखंड में फिट इंडिया और ईट राइट इंडिया अभियान को मिला नया आयाम, धामी बोले- संतुलित आहार पर ध्यान देना जरूरी…
Uttarakhand

उत्तराखंड में फिट इंडिया और ईट राइट इंडिया अभियान को मिला नया आयाम, धामी बोले- संतुलित आहार पर ध्यान देना जरूरी…

News Desk
Last updated: March 20, 2025 8:28 am
News Desk Published March 20, 2025
Share
SHARE

देहरादून। उत्तराखण्ड की धरती से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिट इंडिया के जिस अभियान का जिक्र किया था, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उसे धरातल पर उतारने की तैयारी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी नागरिकों से स्वस्थ रहने का जो आह्वान किया है, उसे धरातल पर उतारने के लिए उत्तराखण्ड कृत संकल्प है। सरकार ने इस दिशा में कार्य शुरू कर दिया है। स्वस्थ भारत, स्वस्थ उत्तराखण्ड बनाने के लिए यह जरूरी है कि सभी लोग संतुलित आहार पर ध्यान देना शुरू करें। मुख्यमंत्री ने सभी से अपील की है कि वह इस अभियान में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

Contents
शैक्षणिक संस्थानों पर फोकसईट राइट थाली का करें प्रचार

शैक्षणिक संस्थानों पर फोकस

इस क्रम में राज्य सरकार ने सबसे पहले शैक्षणिक संस्थानों पर फोकस किया है। ईट राइट इंडिया अभियान की पृष्ठभूमि में छात्र-छात्राओं में स्वास्थ्य जागरूकता के लिए नए सिरे से कवायद की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने इस संबंध में विद्यालयी शिक्षा समेत पांच विभागों को पत्र भेजा है। पत्र में जोर दिया गया है कि छात्र-छात्राओं में संतुलित आहार के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए उचित कदम उठाए जाएं।

ईट राइट थाली का करें प्रचार

स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार की ओर से विद्यालयी शिक्षा के अलावा समाज कल्याण, कौशल विकास एवं सेवायोजन, संस्कृत शिक्षा और तकनीकी शिक्षा विभाग के सचिवों को पत्र प्रेषित किया गया है। इसमें अपेक्षा की गई है कि शैक्षणिक संस्थानों में टिन प्लेट/डिस्पले बोर्ड के माध्यम से ईट राइट थाली का प्रचार-प्रसार किया जाए।

ईट राइट इंडिया अभियान के राज्य नोडल अधिकारी गणेश चंद्र कंडवाल के अनुसार, खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण की ओर से स्कूली बच्चों के लिए वर्ष 2020 में खाद्य सुरक्षा मानक तय किए गए हैं। इसमें बताया गया है कि ईट राइट थाली में क्या-क्या संतुलित आहार बच्चों के लिए होने चाहिए। फिट इंडिया अभियान के अंतर्गत विद्यालयी शिक्षा विभाग छह ईट राइट किचन का प्रस्ताव तैयार कर रहा है। इस प्रस्ताव को जल्द ही केंद्र सरकार को भेजा जाएगा।

समग्र शिक्षा अभियान के अपर निदेशक कुलदीप गैरोला के अनुसार, छह विद्यालयों में ईट राइट की व्यवस्था के लिए ये किचन बनाए जाएंगे, जिन्हें हम मॉडर्न किचन भी कह सकेंगे। इसके अलावा, टिन प्लेट, डिस्पले बोर्ड के माध्यम से फिट इंडिया और ईट राइट का संदेश प्रसारित किया जाएगा। जागरूकता के लिए ट्रेनिंग प्रोग्राम चलाए जाने भी प्रस्तावित हैं।

You Might Also Like

नेपाल सीमा पर बाढ़ सुरक्षा कार्य तेज, सचिव ने किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए प्रदान की ₹ 29.10 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

फॉरेस्ट गार्ड के एक हजार पदों पर होगी नई नियुक्तियां – मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने 483 अभ्यर्थियों को प्रदान किये नियुक्ति पत्र

बदलेगा केदारघाटी और जोशीमठ का इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन सुविधाओं के विस्तार पर सरकार का फोकस

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
News

ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच चीन और स्पेन ने निकाले अपने नागरिक

News Desk News Desk October 2, 2024
श्रीलंका की धरती पर नहीं होने देंगे भारत विरोधी गतिविधि, राष्ट्रपति दिसानायके ने जयशंकर को दिलाया भरोसा…
Uttarakhand News: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने शहरी विकास एवं सिंचाई विभाग की ली बैठक…
स्कूलों में बम की फर्जी धमकी देने का आरोपी निकाला 12वीं का छात्र, अफजल गुरु से लिंक 
Uttarakhand News: मुख्यमंत्री धामी ने डिजिटल उत्तराखण्ड एप समेत कई आईटी सेवाओं का किया शुभारंभ, बोले- अब सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं….

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?