By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: अब भारत को तय करना है, हसीना को लौटाए या… बोली बांग्लादेश की यूनुस सरकार…
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Blog > World News > अब भारत को तय करना है, हसीना को लौटाए या… बोली बांग्लादेश की यूनुस सरकार…
World News

अब भारत को तय करना है, हसीना को लौटाए या… बोली बांग्लादेश की यूनुस सरकार…

News Desk
Last updated: September 2, 2024 10:48 am
News Desk Published September 2, 2024
Share
SHARE

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार में विदेश मंत्री तौहीद हुसैन का कहना है कि अगर उनके देश की अदालत आदेश जारी करें तो वो पूर्व पीएम शेख हसीना को भारत से वापस लाने की कोशिश करेंगे।

Contents
भारत ने क्या कहाभारत और बांग्लादेश के बीच प्रत्यर्पण संधिहसीना का राजनयिक पासपोर्ट रद्द

उन्होंने यह भी कहा कि यह भारत पर निर्भर करता है कि वह हसीना को वापस भेजे या नहीं। सरकार के निर्देश पर हसीना के खिलाफ 100 से अधिक मुकदमे हो गए हैं।

बीते 5 अगस्त से हसीना भारत में शरण लिए हुए हैं। उधर, बांग्लादेश की यूनुस सरकार हसीना समेत उनकी पार्टी अवामी दल के कई नेताओं और पूर्व कैबिनेट मंत्रियों के राजनयिक पासपोर्ट भी रद्द कर चुकी है।

तौहीद हुसैन ने विदेश मंत्रालय में पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा, “अगर देश की अदालतें मुझे उन्हें (शेख हसीना) वापस लाने की व्यवस्था करने के लिए कहती हैं, तो मैं वह व्यवस्था करने की कोशिश करूंगा।”

छात्रों के नेतृत्व में हफ्तों तक चले विरोध प्रदर्शन के बाद बांग्लादेश में 600 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं।

5 अगस्त को देश छोड़कर भागने के बाद से हसीना, पूर्व मंत्रियों और उनकी अवामी लीग पार्टी के नेताओं के खिलाफ 100 से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें मुख्य रूप से हत्या, मानवता के खिलाफ अपराध और नरसंहार शामिल हैं।

हुसैन ने कहा कि यह भारतीय पक्ष पर निर्भर करेगा कि वह हसीना को वापस भेजे या नहीं। हुसैन ने कहा, “यह भारत को तय करना है कि वह उसे लौटाएगा या नहीं।

हमारा उनके साथ एक समझौता है और समझौते के अनुसार, भारत चाहे तो उन्हें वापस कर सकता है। हालांकि, उस देश में भी कानूनी प्रक्रियाएं हैं और हमें उन कानूनी प्रक्रियाओं के अनुपालन में उसे वापस लाने का प्रयास करना होगा।”

भारत ने क्या कहा

हसीना के प्रत्यर्पण को लेकर भारत ने कहा है कि हसीना सुरक्षा कारणों से बहुत कम समय के नोटिस पर देश में आईं हैं।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने बांग्लादेश द्वारा उनके प्रत्यर्पण की मांग की संभावना पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया और इसे एक काल्पनिक मुद्दा बताया।

भारत और बांग्लादेश के बीच प्रत्यर्पण संधि

2013 में, बांग्लादेश और भारत ने एक प्रत्यर्पण संधि पर हस्ताक्षर किए थे। इसमें दोनों पड़ोसी देश के बीच भागे हुए अपराधियों और आतंकवादियों को सौंपने को लेकर समझौता हुआ था।

दोनों पक्षों ने अतीत में संधि के तहत अपराधियों का आदान-प्रदान किया है। नोबेल पुरस्कार विजेता मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार ने अभी औपचारिक रूप से भारत से हसीना को वापस भेजने का अनुरोध नहीं किया है।

हसीना का राजनयिक पासपोर्ट रद्द

जब हुसैन से राजनयिक पासपोर्ट रद्द किए जाने के बाद भारत में हसीना की वर्तमान स्थिति के बारे में पूछा, तो उन्होंने कहा, “इस मुद्दे पर भारत से पूछें, वे आपको बता सकते हैं कि शेख हसीना भारत में किस स्थिति में हैं।”

बांग्लादेश में भारत समर्थित विकास परियोजनाओं पर ठप पड़े कामों को लेकर पूछे सवाल के जवाब में हुसैन ने कहा, “देखिए, यह निर्विवाद है कि किसी भी क्रांतिकारी गतिविधि के बाद कुछ अस्थिरता हो सकती है। हमारे सामने कुछ कानूनी समस्याएं थीं, लेकिन हम उन्हें नियंत्रण में लाने में कामयाब रहे। धीरे-धीरे सब कुछ सामान्य हो जाएगा और वे (भारतीय) भी लौट आएंगे।

The post अब भारत को तय करना है, हसीना को लौटाए या… बोली बांग्लादेश की यूनुस सरकार… appeared first on .

You Might Also Like

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

स्वीडन में गोलीबारी से 11 की मौत, हमलावर ने हमले के बाद आत्महत्या की

इंडोनेशिया में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए

फलस्तीनी पक्ष ने सीजफायर के दूसरे चरण के लिए पुनर्वास समिति बनाई

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
Uttarakhand

Uttarakhand News: तेजी से हो रहा चम्पावत का विकास, इंफ्रास्ट्रक्चर को किया जा रहा है मजबूत, सीएम धामी बोले- पर्यटकों की संख्या में होगी वृद्धि, रोजगार के बढ़ रहे अवसर….

News Desk News Desk March 16, 2025
Uttarakhand News: भाजपा के स्थापना दिवस पर आपात काल के सेनानियों का सम्मान…
उत्तराखंड में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू, UCC लागू करने वाला देश का पहला राज्य बना
मेघालय में गायब इंदौर कपल केस में बड़ा खुलासा: पत्नी सोनम ने ही करवाई पति राजा की हत्या, यूपी में किया सरेंडर
पीएम मोदी ने म्यांमार के सेना प्रमुख से की बात, बोले- कठिन समय में आपके साथ खड़ा है भारत

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?