By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: तिरुपति लड्डू विवाद से सहमी ओडिशा सरकार, पुरी के जगन्नाथ मंदिर पर बड़ा कदम…
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Blog > National > तिरुपति लड्डू विवाद से सहमी ओडिशा सरकार, पुरी के जगन्नाथ मंदिर पर बड़ा कदम…
National

तिरुपति लड्डू विवाद से सहमी ओडिशा सरकार, पुरी के जगन्नाथ मंदिर पर बड़ा कदम…

News Desk
Last updated: September 25, 2024 2:59 am
News Desk Published September 25, 2024
Share
SHARE

तिरुपति लड्डू में जानवर की चर्बी पाए जाने के आरोपों के बीच ओडिशा सरकार ने बड़ा कदम उठाया है।

मंगलवार को ओडिशा सरकार ने जगन्नाथ मंदिर में प्रसाद बनाने के लिए उपयोग किए जाने वाले घी की गुणवत्ता की जांच करने का निर्णय लिया। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।

आंध्र प्रदेश के तिरुमाला मंदिर में लड्डू बनाने में जानवर की चर्बी वाले घी के इस्तेमाल के आरोपों के बाद यह फैसला लिया गया है।

पुरी के जिला कलेक्टर सिद्धार्थ शंकर स्वैन ने कहा कि हालांकि यहां ऐसे किसी आरोप का सामना नहीं करना पड़ा है, लेकिन प्रशासन ‘कोठा भोग’ (देवताओं के लिए प्रसाद) और ‘बराड़ी भोग’ (ऑर्डर पर प्रसाद) की तैयारी में उपयोग किए जाने वाले घी की गुणवत्ता की जांच करेगा।

उन्होंने बताया कि ओडिशा मिल्क फेडरेशन (ओमफेड) ही पुरी मंदिर के लिए घी का एकमात्र आपूर्तिकर्ता है। उन्होंने कहा, “हालांकि, किसी भी प्रकार की मिलावट के डर को कम करने के लिए ओमफेड द्वारा आपूर्ति किए जाने वाले घी की मानक की जांच करने का निर्णय लिया गया है।”

स्वैन ने कहा कि मंदिर में प्रसाद तैयार करने वाले सेवकों के साथ भी इसकी चर्चा भी की जाएगी।

सेवक जगन्नाथ स्वैन मोहापात्रा ने बताया कि पहले मंदिर परिसर में दीयों को जलाने के लिए मिलावट वाला घी उपयोग में लाया गया था।

लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि अब दीयों को जलाने के लिए शुद्ध घी का ही इस्तेमाल होता है। उन्होंने “हम मंदिर के मुख्य प्रशासक से घी की पूरी जांच कराने का अनुरोध करेंगे।”

उल्लेखनीय है कि तिरुपति मंदिर में जिस घी से लड्डू बनाया जाता है, उसके गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं।

यह चर्चा उस समय तेज हुई जब आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने दावा किया कि पूर्व वाईएसआरसीपी सरकार के तहत लड्डू बनाने में निम्न गुणवत्ता की सामग्री और जानवार की चर्बी का उपयोग किया गया था।

The post तिरुपति लड्डू विवाद से सहमी ओडिशा सरकार, पुरी के जगन्नाथ मंदिर पर बड़ा कदम… appeared first on .

You Might Also Like

दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे पर 19 किमी एलिवेटेड रोड: इंजीनियरिंग का विश्व रिकॉर्ड, विकास और पर्यावरण का अनोखा संगम

फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

बेंगलुरु: ₹145 के वेज सैंडविच में मिला झींगा, स्विगी-रेस्टोरेंट पर ₹1 लाख का मुआवजा

SC की चेतावनी: आरक्षण 50% से ज्यादा हुआ तो चुनाव रोकने तक जा सकते हैं कदम

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
National

अमेरिका ने भारत को सौंपी 297 बहुमूल्य कलाकृतियां

News Desk News Desk September 23, 2024
12 लाख साल पुरानी बर्फ से पृथ्वी की जलवायु और पर्यावरण का परीक्षण
Uttarakhand News: नए स्वरूप में चमकेगा मां पूर्णागिरी मंदिर: निर्माण कार्यों पर सीएम की कड़ी निगरानी, कहा- निर्माण कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं….
आइवरी कोस्ट में भीषण सड़क दुर्घटना, 26 लोगों की हुई मौत
पश्चिमी ‘पोर्न हथियार’ से बचने के लिए चीन का क्या है प्लान, बीजिंग सैनिकों पर किस तरह रख रहा है निगरानी?…

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?