By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: दुर्गा पूजा करना है तो 5 लाख दो, बांग्लादेश में हिंदुओं को मिल रहीं धमकियां; मूर्तियां तोड़ी…
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > World News > दुर्गा पूजा करना है तो 5 लाख दो, बांग्लादेश में हिंदुओं को मिल रहीं धमकियां; मूर्तियां तोड़ी…
World News

दुर्गा पूजा करना है तो 5 लाख दो, बांग्लादेश में हिंदुओं को मिल रहीं धमकियां; मूर्तियां तोड़ी…

News Desk
Last updated: September 26, 2024 11:46 am
News Desk Published September 26, 2024
Share
SHARE

बांग्लादेश में फिर हिंदू समुदाय निशाना बनता नजर आ रहा है।

अब खबर है कि इस्लामी कट्टरपंथी समूहों ने मंदिरों और समितियों को धमकी भरे पत्र भेजे हैं, जिनमें 5 लाख बांग्लादेशी टका की मांग की गई है।

कहा गया है कि रकम नहीं देने पर पूजा नहीं करने दी जाएगी। समुदाय के सदस्यों का कहना है कि दुर्गा जी की प्रतिमा को तोड़ने और जबरन वसूली के लिए धमकियों के कई मामले सामने आए हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, कट्टरपंथी इस्लामी समूहों ने मंदिरों और समितियों से दुर्गा पूजा करने के लिए 5 लाख बांग्लादेशी टका की मांग की है।

दुर्गा पूजा 9 से 13 अक्टूबर तक मनाई जाएगी। खास बात है कि यह बांग्लादेशी हिंदुओं का सबसे बड़ा त्योहार है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस तरह की घटनाएं सबसे ज्यादा खुलना जिले के डाकोप से सामने आई हैं।

खबर है कि कई पूजा समितियों को अज्ञात पत्र मिले हैं, जिनमें रकम नहीं चुकाने पर परिणाम भुगतने और दुर्गा पूजा नहीं करने देने की धमकियां दी गई हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, कई स्थानों पर मूर्तियों को तोड़े जाने के भी मामले सामने आए हैं। 22 सितंबर को मदरसा के कुछ लड़कों ने लक्ष्मीगंज जिले के रायपुर इलाके में दुर्गा प्रतिमाओं को तोड़ दिया था। बरगुना जिले के एक मंदिर भी प्रतिमाओं को तोड़े जाने की घटनाएं हुई थीं।

हाल ही में हिंदू समुदाय के सदस्यों ने चटगांव और खुलना जिले के अधिकारियों के सामने शिकायत दर्ज कराई है। वहीं, बांग्लादेश हिंदू-बौद्ध-ईसाई एकता समिति ने भी मोहम्मद यूनुस की अगुवाई वाली अंतरिम सरकार से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

समिति ने 6 सदस्यों का एक सेल भी तैयार किया है, जो अल्पसंख्यक समुदायों की सुरक्षा का ध्यान रखेगा और स्थिति पर नजर रखेगा।

चैनल से बातचीत में चटगांव जिले के सनातन विद्यार्थी संसद के अध्यक्ष कुशल चक्रवर्ती ने कहा, ‘हमारे मन में डर है। हम हमारी सुरक्षा के लिए सरकार से संपर्क कर रहे हैं।

फरीदपुर, खुलना और कई अन्य जगहों पर प्रतिमाओं को तोड़ा गया है। हम दुर्गा पूजा की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन डर बना हुआ है।’

सतखीरा जिले के एक स्थानीय हिंदू समुदाय के नेता विवेकानंद रे ने कहा, ‘कुछ कट्टरपंथियों ने दुर्गा जी की प्रतिमा और पंडालों में तोड़फोड़ की है। हम दुर्गा पूजा की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन इस साल ऐसा लग रहा है कि हिंदुओं के लिए हमारा सबसे बड़ा त्योहार मनाना मुश्किल होगा, क्योंकि सरकार दर्शक बन गई है और पुलिस कोई मदद नहीं कर रही है।’

अगस्त में भड़की हिंसा के बाद बांग्लादेश में अल्पसंख्यक समुदायों पर हमले की कई खबरें सामने आई थीं। 5 अगस्त को तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना की सरकार गिर गई थी। इसके बाद मोहम्मद यूनुस अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार बने थे।

The post दुर्गा पूजा करना है तो 5 लाख दो, बांग्लादेश में हिंदुओं को मिल रहीं धमकियां; मूर्तियां तोड़ी… appeared first on .

You Might Also Like

ईरान-इजरायल तनाव के बीच उत्तराखंड सरकार सतर्क, पश्चिम एशिया में रह रहे प्रवासियों का जुटाया जा रहा विवरण

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

स्वीडन में गोलीबारी से 11 की मौत, हमलावर ने हमले के बाद आत्महत्या की

इंडोनेशिया में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News

Fildena Xxx 100 Acetato y Su Impacto en el Culturismo

Khabar 360 India Khabar 360 India March 18, 2026
4 हजार करोड़ के बैंक फ्रॉड मामले में एक्शन
शीतकालीन सत्र में जम्मू-कश्मीर को मिलेगा पूर्ण राज्य का दर्जा
Badrinath Dham Opening Date 2025 : बद्रीनाथ धाम दर्शन को तैयार, शुभ मुहूर्त में खुलेंगे बद्रीनाथ के कपाट, धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब…
यूक्रेन पहुंचे पीएम मोदी ने जेलेंस्की को गिफ्ट किया BHISHM क्यूब, जानिए इसकी खासियत…

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?