By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: इजरायल की इस हरकत से खफा हुए कई देश, दोस्त अमेरिका का भी भड़का गुस्सा…
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > World News > इजरायल की इस हरकत से खफा हुए कई देश, दोस्त अमेरिका का भी भड़का गुस्सा…
World News

इजरायल की इस हरकत से खफा हुए कई देश, दोस्त अमेरिका का भी भड़का गुस्सा…

News Desk
Last updated: October 11, 2024 11:49 am
News Desk Published October 11, 2024
Share
SHARE

हिजबुल्लाह के खिलाफ लेबनान में इजरायल का सैन्य अभियान जारी है। इ

स बीच इजरायल ने कुछ ऐसा किया है, जिससे अंतर्राष्ट्रीय समुदाय में नाराजगी है। इजरायल के हालिया हमले के दौरान संयुक्त राष्ट्र संघ के दो कार्यकर्ता घायल हो गए हैं।

यह दोनों कार्यकर्ता इंडोनेशिया के थे। इसको लेकर जकार्ता ने कड़ी आपत्ति जताई है। वहीं, इटली समेत कुछ अन्य देशों ने इस घटना को लेकर इजरायल से स्पष्टीकरण मांगा है।

इनका कहना है कि यह गलती से नहीं हुआ है। इटली के रक्षा मंत्री गुइडो क्रोसेटो ने कहाकि यह इजरायल का ऐसा करना वॉर क्राइम है।

वहीं, स्पेन के विदेश मंत्री ने कहाकि यूएन के मुख्यालय पर इजरायली फायरिंग की वह निंदा करते हैं। आयरिश प्रधानमंत्री ने भी इस पर नाराजगी जताई है और कहाकि यूएन के सदस्यों पर किसी भी तरह की गोलीबारी स्वीकार्य नहीं है और यह रुकनी चाहिए।

इस बीच अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने कहा है कि लेबनान और गाजा में जो हो रहा है, वह अब रुकना चाहिए। वहां पर सीजफायर की जरूरत है।

कमला हैरिस ने लास वेगास में रिपोर्टर्स से कहाकि हम इस पर लगातार काम कर रहे हैं। इस पर अब लगाम लगाने का वक्त आ गया है। यह युद्ध अब रुकने चाहिए। इस इलाके में जो भी हो रहा है अब उस पर विराम लगाना होगा। उन्होंने कहाकि हम इस दिशा में काम कर रहे हैं।

लेबनान में यूएन पीसकीपिंग मिशन, जो यूनिफिल के नाम से जाना जाता है, ने एक बयान जारी किया है। इस बयान में यूएन ने कहा है कि लेबनान में उसके ठिकानों और मुख्यालय को इजरायली सेना द्वारा कई बार निशाना बनाया गया।

उसने कहा है कि एक इजरायली टैंक ने लेबनान के नकोरा में स्थित हमारे ऑब्जर्वेशन टॉवर को सीधे निशाना बनाया है। इसके अलावा इजरायली सैनिकों ने उस बंकर के नजदीक भी हमला बोला जहां पर शांतिरक्षक छिपे हुए थे।

इस दौरान वाहनों और कम्यूनिकेशन सिस्टम को तबाह कर दिया गया। यह भी कहा गया है कि इजरायली ड्रोन बंकर के एंट्रेंस पर उड़ान भरते देखे गए।

इटली के विदेश मंत्री एंटोनियो तेजानी ने कहाकि इस हमले में यूनिफिल के दो इंडोनेशियाई कार्यकर्ता घायल हुए हैं।

उधर इजरायली सेना ने दक्षिणी लेबनान स्थित यूएन के बेस पर गोलीबारी की बात स्वीकार की है। सेना तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि उसने शांतिरक्षकों को सुरक्षित जगहों पर रहने का आदेश दिया था।

बाद में यूएन पीसकीपिंग चीफ ने कहाकि दक्षिणी लेबनान के मोर्चों पर रुके 300 शांतिरक्षक अस्थायी तौर पर बड़े ठिकानों की तरफ चले गए हैं। वहीं, इलाके में सुरक्षा हालात को देखते हुए अन्य 200 शांतिरक्षकों को भी हटाने की योजना है।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की एक इमरजेंसी मीटिंग के दौरान जीन-पियरे ने बताया कि शांतिरक्षक अपनी जगह पर तैनात हैं। लेकिन जमीनी और हवाई हमलों के चलते वह पैट्रोलिंग नहीं कर पा रहे हैं। इजरायल में तैनात यूनिफिल के शांतिरक्षकों में 10 हजार से अधिक लोग हैं।

यह सभी दर्जन भर अलग-अलग देशों के रहने वाले हैं। 1978 में इजरायल के हमले के बाद दक्षिणी लेबनान से इजरायली सेनाओं की निकासी पर निगरानी के लिए यूनिफिल अस्तिस्व में आया था।

बाद में 2006 में इजरायल और हिजबुल्लाह के युद्ध के बाद संयुक्त राष्ट्र संघ ने इस मिशन को और आगे बढ़ा दिया था। इसमें शांतिरक्षकों को सीमा पर बने बफर जोन में पैट्रोलिंग की अनुमति मिली थी।

The post इजरायल की इस हरकत से खफा हुए कई देश, दोस्त अमेरिका का भी भड़का गुस्सा… appeared first on .

You Might Also Like

ईरान-इजरायल तनाव के बीच उत्तराखंड सरकार सतर्क, पश्चिम एशिया में रह रहे प्रवासियों का जुटाया जा रहा विवरण

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

स्वीडन में गोलीबारी से 11 की मौत, हमलावर ने हमले के बाद आत्महत्या की

इंडोनेशिया में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
World News

अमेरिका में भारतीय परिवारों ने मनाया दशहरा

News Desk News Desk October 14, 2024
गाजा पर इजरायल का कहर, 40 लोगों की मौत, बाइडन ने दिए युद्धविराम के संकेत
सौतेली मां ने दिखाया सौतेलापन, पत्थर बांधकर बच्चे को कुएं में फेंका
Groß gewinnen erkunden Sie erstaunliche Glücksspiel-Einblicke bei G4mble Casino
Uttarakhand News: मुख्यमंत्री धामी का बड़ा एक्शन: भवनों पर नेमप्लेट लगाने का ठेका रद्द, दोषियों पर होगी कार्रवाई…..

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?