By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: पेजर ब्लास्ट पर बड़ा खुलासा: ईरानी कंपनी ने हिज़बुल्लाह के लिए खरीदा था विस्फोटक सामग्री…
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Blog > World News > पेजर ब्लास्ट पर बड़ा खुलासा: ईरानी कंपनी ने हिज़बुल्लाह के लिए खरीदा था विस्फोटक सामग्री…
World News

पेजर ब्लास्ट पर बड़ा खुलासा: ईरानी कंपनी ने हिज़बुल्लाह के लिए खरीदा था विस्फोटक सामग्री…

News Desk
Last updated: October 13, 2024 11:35 am
News Desk Published October 13, 2024
Share
SHARE

लेबनान में पेजर और वॉकी-टॉकी में हुए धमाकों को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है।

Contents
सुरक्षा जांच से नहीं गुजरे पेजर- मसूद5 हजार पेजर्स में से केवल 3 हजार ही बांटे गए- मसूद

ईरानी कुद्स फोर्स के एक पूर्व अधिकारी ने सरकारी टीवी चैनल पर शनिवार को दावा किया कि एक ईरानी कंपनी ने हिजबुल्लाह के लिए वह पेजर्स खरीदे थे।

हालांकि बाद में उसी चैनल ने किसी ईरानी कंपनी द्वारा ऐसी किसी भी खरीददारी की खबर का खंडन किया। पिछले महीने इन पेजर्स और वॉकी-टॉकी में हुए विस्फोट के कारण हिजबुल्लाह के कई लड़ाकों की मौत हो गई थी।

समाचार सेवा ईरान से बात करते हुए कुद्स फोर्स के पूर्व डिप्टी कमांडर मसूद असदुल्लाही ने कहा कि एक ईरानी कंपनी ने उन पेजर्स को हिजबुल्लाह के लिए खरीदा था, जिनमें बाद में धमाका हुआ था।

ईरान इंटरनेशनल इंग्लिश के मुताबिक मसूद असदुल्लाही ने कहा कि यह पेजर एक ईरानी कंपनी द्वारा खरीदे गए थे। उन्होंने कहा कि उनके (हिजबुल्लाह) पास पहले से ही हजारों पेजर थे।

उन्होंने पुराने पेजर्स को सक्रिय करने का निर्णय लिया, लेकिन 3,000 से 4,000 नए पेजर्स की आवश्यकता थी। उन्होंने एक ईरानी कंपनी से ऑर्डर देने को कहा।

हिजबुल्लाह की तरफ से कहा कि वे खरीदारी नहीं कर सकते क्योंकि इससे संदेह पैदा होगा।

उस कंपनी ने एक प्रसिद्ध ताइवानी ब्रांड के साथ बातचीत की जो पेजर का उत्पादन करता था और 5,000 पेजर का ऑर्डर दिया। पेजर ईरानी कंपनी को सौंपे गए, और फिर हिजबुल्लाह को दे दिए गए।

सुरक्षा जांच से नहीं गुजरे पेजर- मसूद

मसूद असदुल्लाही ने कहा कि हिजबुल्लाह का जिन पेजर्स के जरिए नुकसान हुआ है उनको इस्तेमाल करने से पहले सुरक्षा जांच से गुजरना चाहिए था।

लेकिन उनकी कोई सुरक्षा जांच नहीं की गई और उन्हें सीधा हिजबुल्लाह के पास भेज दिया गया। हालांकि शायद ही किसी ने सोचा था कि यह पेजर बम बन जाएंगे।

5 हजार पेजर्स में से केवल 3 हजार ही बांटे गए- मसूद

असदुल्लाही ने कहा कि कंपनी ने हिजबुल्लाह को देने के लिए करीब 5 हजार नए पेजर्स मंगवाए थे, लेकिन उन्होंने केवल 3 हजार पेजर्स ही वितरित किए बाकी 2 हजार रख लिए गए थे। उन 3 हजार पेजर्स में एक साथ ही विस्फोट हो गया।

मसूद असदुल्लाही की इन टिप्पणियों से ईरान में खलबली मच गई। जल्दी ही ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के करीबी माने जाने वाले मीडिया आउटलेट नूर न्यूज़ ने भी उनकी टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया दी।

नूर न्यूज ने लिखा कि किसी भी ईरानी कंपनी ने हिज़्बुल्लाह पेजर्स की खरीद, परिवहन या वितरण में कोई भूमिका नहीं निभाई है।

पिछले महीने ही लेबनान में हवाई हमला करने से पहले इजरायल की तरफ से लेबनान में पेजर्स और वॉकी-टॉकी में विस्फोट हुए थे।

हालांकि इजरायल ने इन हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली थी। पेजर्स में हुए इन विस्फोटों लेबनान में करीब 37 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 3 हजार से ज्यादा लोग घायल हो गए थे।

हिजबुल्लाह पहले ही मोबाइल नेटवर्क का उपयोग करना बंद कर दिया था। बाद में जब पेजर्स और वॉकी-टॉकी में भी धमाका होना शुरू हो गया तो हिजबुल्लाह का आंतरिक संचार नेटवर्क ध्वस्त हो गया, जिसके बाद इजरायल के लिए हिजबुल्लाह पर हमला करना और आसान हो गया।

The post पेजर ब्लास्ट पर बड़ा खुलासा: ईरानी कंपनी ने हिज़बुल्लाह के लिए खरीदा था विस्फोटक सामग्री… appeared first on .

You Might Also Like

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

स्वीडन में गोलीबारी से 11 की मौत, हमलावर ने हमले के बाद आत्महत्या की

इंडोनेशिया में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए

फलस्तीनी पक्ष ने सीजफायर के दूसरे चरण के लिए पुनर्वास समिति बनाई

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
National

कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने मथुरा के लिए दिया नया नारा

News Desk News Desk January 27, 2025
महाराष्ट्र के भंडारा में ऑर्डनेंस फैक्ट्री में धमाका; छत ढहने से 12 लोग मलबे में दबे, 5 की मौतें…. रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
लॉस एंजिलिस में तेज हवाओं से हालात हुए और भी भयावह, अब तक 27 लोगों की मौत
चंद्रबाबू नायडू की दिल्ली यात्रा: पीएम मोदी और अमित शाह से आज करेंगे मुलाकात
कार की टक्कर से स्कूटर सवार की मौत

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?