By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: खालिस्तानी पन्नू की हत्या की नाकाम साजिश का मामला, भारतीय जांच टीम कल रवाना होगी US…
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > News > खालिस्तानी पन्नू की हत्या की नाकाम साजिश का मामला, भारतीय जांच टीम कल रवाना होगी US…
News

खालिस्तानी पन्नू की हत्या की नाकाम साजिश का मामला, भारतीय जांच टीम कल रवाना होगी US…

News Desk
Last updated: October 15, 2024 12:07 pm
News Desk Published October 15, 2024
Share
SHARE

खालिस्तानी आतंकवादी गुरुपतवंत सिंह पन्नू की असफल हत्या की साजिश की जांच करने के लिए भारतीय जांच टीम अमेरिका के लिए रवाना होगी।

Contents
निखिल गुप्ता के ऊपर है पन्नू की हत्या का निर्देश देने का इल्जामभारत को लगातार धमकी देता रहता है पन्नू

भारत द्वारा गठित यह टीम अमेरिकी धरती पर पन्नू को मारने की साजिश में भारतीय नागरिक की भूमिका की जांच करेगी।

पन्नू की हत्या की साजिश में भारत की एजेंसियों के शामिल होने के कथित आरोप लगाए जाते रहे हैं, जबकि भारत सरकार ने इन सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है। यह भारतीय दल इसी घटना की जांच के लिए अमेरिकी की यात्रा पर जा रहा है।

अमेरिकी विदेश विभाग के अनुसार, भारतीय जांच समिति 15 अक्टूबर को वाशिंगटन डीसी पहुंचेगी, जहां पर दोनों देशों के जांच दल इस मामले के सिलसिले में एक दूसरे के साथ जानकारी साझा करेंगे।

दरअसल, भारतीय जांच समिति मुख्य रूप से उस व्यक्ति की जांच कर रही है, जिसको अमेरिकी खुफिया एजेंसियों द्वारा भारतीय कर्मचारी मानकर पन्नू की हत्या का इल्जाम लगाया जा रहा है।

अमेरिकी एजेंसियों के मुताबिक यह वही शख्स है जिसने पन्नू की हत्या की नाकाम साजिश का निर्देश दिया था।

निखिल गुप्ता के ऊपर है पन्नू की हत्या का निर्देश देने का इल्जाम

भारतीय मूल के युवक निखिल गुप्ता को पिछली साल पन्नू की हत्या की साजिश करने के आरोप में चेक रिपब्लिक से गिरफ्तार किया गया था। बाद में उसे अमेरिकी सरकार को सौंप दिया गया। उसके ऊपर आरोप लगाया गया है कि उसने अमेरिकी नागरिक गुरुपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की नाकाम साजिश रची है।

इसके बाद अमेरिकी सरकार की तरफ से गुप्ता पर यह इल्जाम लगाए गए कि वह भारत सरकार का कर्मचारी है और उसने पन्नू की हत्या के बदले 1 मिलियन डॉलर की राशि देने की पेशकश की थी। दरअसल, कई लोगों का दावा यह भी है कि निखिल गुप्ता ने जिस शख्स को पन्नू की फिरौती देने की कोशिश की थी वह अमेरीकी खुफिया एजेंसी का एजेंट था।

भारत को लगातार धमकी देता रहता है पन्नू

गुरपतवंत सिंह पन्नू खालिस्तानी अलगाववादी संगठन सिख्स फॉर जस्टिस का प्रमुख नेता है। वह संयुक्त राष्ट्र अमेरिका और कनाडा की दोहरी नागरिकता रखता है।

भारत के नेताओं और भारत सरकार के खिलाफ लगातार जहर उगलने वाले पन्नू का जन्म अमृतसर के बाहरी इलाके में हुआ था। 2007 में उसने एसएफजे की स्थापना की थी, जिसके बाद वह लगातार भारत के खिलाफ साजिशें रचता रहता है।

पेशे से वकील पन्नू अमेरिकी और कनाडा जैसे देशों में खालिस्तान के नाम पर जनमत संग्रह कराता रहता है। पन्नू को अक्सर खालिस्तान समर्थक कार्यक्रमों और सभाओं में देखा जाता है।

वह सोशल मीडिया के जरिए अपने वीडियो पोस्ट करते भारतीय नेताओं को धमकी देता रहता है।

भारत सरकार कई बार अमेरिका और कनाडा की सरकार से इसके खिलाफ कार्रवाई करने को कह चुकी है लेकिन इन देशों ने पन्नू की इन बातों को फ्रीडम ऑफ स्पीच कहकर शह दी हुई है।

The post खालिस्तानी पन्नू की हत्या की नाकाम साजिश का मामला, भारतीय जांच टीम कल रवाना होगी US… appeared first on .

You Might Also Like

मुख्यमंत्री धामी ने एचडीएफसी बैंक द्वारा प्रदत्त 4 अत्याधुनिक एम्बुलेंस का किया फ्लैग ऑफ

अगले एक साल में पूरे होंगे राज्य के कई महत्वपूर्ण इंफ्रा प्रोजेक्ट – मुख्यमंत्री

Y88 Casino No Deposit Bonus Codes For Free Spins 2026

Yoyo Casino Login App Sign Up

Winnende Wedden Sportcompetities Trucs

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
National

आरबीआई की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की बैठक 7-9 अक्टूबर को

News Desk News Desk September 30, 2024
Desh News: नौगाम विस्फोट में दर्जनभर लोगों की मौत, कई की हालत गंभीर
अमित शाह करेंगे ‘भारतपोल’ पोर्टल लॉन्च, वांछित अपराधियों की खोज में आएगी तेजी
न्यू ओर्लियन्स की तरह और हो सकते हैं हमले, एफबीआई ने की चेतावनी जारी
पूर्व रॉ प्रमुख एएस. दुलत ने कश्मीर के हालात पर जताई चिंता, राज्य का दर्जा बहाल करने पर जोर

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?