By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: पाक का लाहौर बना दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर  
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Blog > World News > पाक का लाहौर बना दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर  
World News

पाक का लाहौर बना दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर  

News Desk
Last updated: October 23, 2024 8:30 am
News Desk Published October 23, 2024
Share
SHARE

लाहौर । पाकिस्तान का शहर लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बना है। यहां चारों-चारों तरफ धुंध ही धुंध नजर आ रही है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 394 पर पहुंच गया है। गौरतलब है कि इस महीने की शुरुआत में पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने प्रदूषण के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराया था। उन्होंने कहा था कि भारत के पंजाब में पराली जलाने से हवा की दिशा के कारण सीमा पार प्रभाव पड़ता है। पंजाब की सूचना मंत्री आजमा बुखारी ने मंगलवार को कहा कि लाहौर को दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर घोषित किया गया। हमने इस मामले को सुलझाने के लिए कई पहल की हैं और अब हम शहर में कृत्रिम बारिश की योजना बना रहे हैं। मरियम नवाज की पंजाब सरकार ने एंटी-स्मॉग स्क्वॉड भी बनाया है जो इससे धुंध प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेगा। ये दल किसानों को फसल अवशेष जलाने के खतरों के बारे में शिक्षित करेंगे। सुपर सीडर के उपयोग को बढ़ावा देंगे और अवशेष निपटान के लिए वैकल्पिक तरीकों की जानकारी देंगे। पंजाब की पर्यावरण मंत्री मरियम औरंगजेब ने कहा कि धूम कोहरे से निपटने के लिए उठाए गए कदमों के सकारात्मक प्रभाव आठ से 10 वर्षों में दिखाई देने लगेंगे। प्रांत में पर्यावरण संरक्षण को पाठ्यक्रम में एक विषय के रूप में शामिल किया गया है। उन्होंने किसानों से फसल अवशेष जलाने से बचने का आग्रह किया तथा कहा कि ऐसा करने से न केवल फसलों को नुकसान पहुंचता है, बल्कि उनके बच्चों के स्वास्थ्य को भी नुकसान पहुंचता है। 

Contents
मरियम नवाज ने लाहौर में प्रदूषण के लिए भारत को बताया था जिम्मेदार क्या वायु गुणवत्ता सूचकांक?

मरियम नवाज ने लाहौर में प्रदूषण के लिए भारत को बताया था जिम्मेदार

वहीं, मरियम नवाज ने इस महीने की शुरुआत में पंजाब में धुंध के प्रभाव को कम करने के लिए भारत के साथ जलवायु कूटनीति का आह्वान किया था। मरियम नवाज ने पाकिस्तान में प्रदूषण के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि भारत के पंजाब में पराली जलाने से हवा की दिशा के कारण सीमा पार प्रभाव पड़ता है। इस मुद्दे को भारत के साथ तुरंत उठाया जाना चाहिए। 

 क्या वायु गुणवत्ता सूचकांक?

वायु गुणवत्ता सूचकांक हवा में कई प्रदूषकों की सांद्रता का एक माप है। 100 से ऊपर का वायु गुणवत्ता सूचकांक अस्वस्थ माना जाता है और 150 से ऊपर का वायु गुणवत्ता सूचकांक बहुत अस्वस्थ माना जाता है। बता दें कि फसल अवशेषों को जलाने और औद्योगिक उत्सर्जन से स्मॉग संकट को बढ़ावा मिला है। खतरनाक स्मॉग के कारण शहर के निवासियों में खांसी, सांस लेने में कठिनाई, आंखों में जलन और त्वचा संक्रमण समेत व्यापक स्वास्थ्य समस्याएं पैदा हुई हैं। स्मॉग – धुएं और कोहरे के संयोजन के लिए उपनाम – एक विशिष्ट घटना है जो तब होती है जब कुछ प्रदूषणकारी सूक्ष्म कण ठंडी, नम हवा के साथ मिल जाते हैं और जमीन के करीब लटक जाते हैं, जिससे दृश्यता कम हो जाती है और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं पैदा होती है। 

You Might Also Like

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

स्वीडन में गोलीबारी से 11 की मौत, हमलावर ने हमले के बाद आत्महत्या की

इंडोनेशिया में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए

फलस्तीनी पक्ष ने सीजफायर के दूसरे चरण के लिए पुनर्वास समिति बनाई

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
Uttarakhand

Uttarakhand News:‘देरी कतई बर्दाश्त नहीं’, CM धामी के सख्त निर्देश—72 घंटे के भीतर पीड़ितों को मिले अनुग्रह राशि…..

News Desk News Desk August 21, 2025
भारत ने की लेह से पैंगोंग तक 8 किमी लंबी सुरंग बनाने की तैयारी
इजराइली सेना ने स्कूल पर बरसाए बम, बच्चों समेत 20 की मौत
धरती से 400 किलोमीटर ऊपर रहकर वोट देंगी सुनीता विलियम्स, US इलेक्शन को लेकर नासा का खास प्लान…
रक्षाबंधन हुआ बेहद खास; आसमान में दिखेगा सुपर ब्लू मून, क्या सच में नीला हो जाएगा चांद…

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?