By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: त्योहारों पर मिलावटी मिठाइयों का खतरा, स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने दी सावधान रहने की सलाह
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Blog > National > त्योहारों पर मिलावटी मिठाइयों का खतरा, स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने दी सावधान रहने की सलाह
National

त्योहारों पर मिलावटी मिठाइयों का खतरा, स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने दी सावधान रहने की सलाह

News Desk
Last updated: October 30, 2024 5:00 pm
News Desk Published October 30, 2024
Share
SHARE

नई दिल्ली। पर्व और त्यौहारों के समय खासकर ईद-दिवाली के मौके पर मिठाइयों की मांग तेजी से बढ़ती है। इस सीजन में मिलावट का खतरा भी उतना ही बढ़ जाता है। त्योहारों के दौरान कई दुकानदार अधिक मुनाफा कमाने के उद्देश्य से मिठाइयों में मिलावट का सहारा लेते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकता है।
खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन (एफडीए) के अधिकारियों ने एक बातचीत के दौरान बताया कि दिवाली के समय मावा, पनीर और देसी घी जैसे प्रमुख सामग्रियों में मिलावट के मामले सबसे अधिक देखे जा रहे हैं। इन अधिकारियों के अनुसार, मिलावटी मावा में आलू या सूजी का स्टार्च मिलाया जा रहा है, जिसे आयोडीन सॉल्यूशन से पहचाना जा सकता है। इसी प्रकार, पनीर और घी में वनस्पति तेल और अन्य कृत्रिम तत्वों की मिलावट भी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि रंगीन और अत्यधिक चमकीले रंग की मिठाइयों से परहेज करें और प्रतिष्ठित दुकानों से ही खरीदारी करें। चिकित्सकों के अनुसार मिलावटी मिठाई के सेवन से पेट, किडनी और हृदय संबंधी समस्याओं का खतरा रहता है। लंबे समय तक मिलावटी मिठाई का सेवन लिवर और किडनी पर भी नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि मिठाइयों की खरीददारी करते समय शुद्धता का ध्यान रखें और प्रमाणित दुकानों से ही उत्पाद खरीदें ताकि त्योहारों का आनंद सुरक्षित और स्वस्थ तरीके से मना सकें।

खाद्य सुरक्षा विशेषज्ञ और डॉक्टरों की सलाह पर यहां प्रस्तुत है मिलावटी मिठाई की पहचान कैसे की जा सकती है- 

  • मावे में मिलावट: मावा पर आयोडीन सॉल्यूशन की एक बूंद डालें; अगर मावा काला या नीला हो जाए, तो इसमें स्टार्च की मिलावट है।
  • तेल मिलावट: मावे में असली मिल्क फैट की बजाय सस्ता वनस्पति या सोयाबीन तेल मिलाया जा सकता है। ऐसा मावा जीभ पर कसैला लगता है।
  • पनीर में मिलावट: असली पनीर चिकना होता है, पर मिलावटी पनीर में चिकनाई के लिए तेल मिलाया जाता है। इसकी जांच करने के लिए, आप आयोडीन सॉल्यूशन से इसे जांच सकते हैं।
  • रंगीन मिठाई: अत्यधिक चमकीले रंग वाली मिठाइयों से बचें, क्योंकि उनमें अधिक मात्रा में आर्टिफिशियल रंग हो सकते हैं।
  • चांदी का वर्क: असली चांदी का वर्क अंगूठे से रगड़ने पर गायब हो जाता है, लेकिन एल्यूमिनियम की मिलावट होने पर उसकी गोली बन जाएगी।

मिलावटी मिठाई से स्वास्थ्य को होने वाले नुक्सान- 

  • पेट और किडनी: मिलावटी मिठाइयों के कारण पेट में दर्द, उल्टी, दस्त, और किडनी स्टोन की संभावना बढ़ जाती है।
  • लिवर और हार्ट: खराब क्वालिटी के तेलों की मिलावट से कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है, जिससे हृदय रोगों का खतरा रहता है।
  • एलर्जी और अन्य लक्षण: मिलावटी रंग और प्रिजर्वेटिव्स से स्किन एलर्जी, गले की समस्या, पेट दर्द और उल्टी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

त्योहारों के समय स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए मिलावटी मिठाइयों से बचना ही बेहतर उपाय है। 

You Might Also Like

दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे पर 19 किमी एलिवेटेड रोड: इंजीनियरिंग का विश्व रिकॉर्ड, विकास और पर्यावरण का अनोखा संगम

फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

बेंगलुरु: ₹145 के वेज सैंडविच में मिला झींगा, स्विगी-रेस्टोरेंट पर ₹1 लाख का मुआवजा

SC की चेतावनी: आरक्षण 50% से ज्यादा हुआ तो चुनाव रोकने तक जा सकते हैं कदम

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
National

नरहरि मंदिर पूजा के लिए जा रहे छात्रों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, चार की जान गई

News Desk News Desk January 22, 2025
Uttarakhand News- उत्तरकाशी के लोगों को बड़ी सौगात : मुख्यमंत्री धामी ने 210 करोड़ की योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास…
Uttarakhand News- उत्तरकाशी के लोगों को बड़ी सौगात : मुख्यमंत्री धामी ने 210 करोड़ की योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास…
ताजपोशी से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को भी दिखाई आंख, BRICS देशों को दी खुली धमकी…
वेस्टइंडीज क्रिकेटर निकोलस पूरन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?