By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: अमेरिकी मिसाइलों के बाद अब यूक्रेन ने रूस पर ब्रिटिश हथियार से किया हमला; जानें क्या है स्टॉर्म शैडो?…
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > News > अमेरिकी मिसाइलों के बाद अब यूक्रेन ने रूस पर ब्रिटिश हथियार से किया हमला; जानें क्या है स्टॉर्म शैडो?…
News

अमेरिकी मिसाइलों के बाद अब यूक्रेन ने रूस पर ब्रिटिश हथियार से किया हमला; जानें क्या है स्टॉर्म शैडो?…

News Desk
Last updated: November 21, 2024 11:49 am
News Desk Published November 21, 2024
Share
SHARE

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे संघर्ष को अब 1000 दिन पूरे हो चुके हैं।

Contents
क्या है स्टॉर्म शैडोयूक्रेन का दांवक्या करेंगे पुतिन?

इसके साथ ही दोनों देशों के बीच जंग का नया दौर शुरू हो चुका है जिससे विश्व युद्ध का खतरा बढ़ता जा रहा है।

एक ओर जहां पुतिन की मदद के लिए उत्तर कोरियाई तानाशाह किम जोंग ने अपने 10 हजार सैनिक भेजे हैं, वहीं दूसरी तरफ यूक्रेन अब जंग में खुलेआम अमेरिकी और यूरोपीय हथियार इस्तेमाल कर रहा है।

मंगलवार को रूस पर लंबी दूरी वाले अमेरिकी मिसाइलें दागने के बाद यूक्रेन ने रूस के सैन्य ठिकानों पर ब्रिटिश निर्मित ‘स्टॉर्म शैडो’ मिसाइलों से हमला किया है।

सेना से जुड़े रूसी चैनलों की रिपोर्ट के अनुसार मिसाइल हमला रूस के कुर्स्क क्षेत्र में सैन्य ठिकानों पर हुआ और ब्लैक सी बंदरगाह से सटे शहर येयस्क के ऊपर भी मिसाइलें दागी गईं।

ऐसा पहली बार है जब यूक्रेन ने अपनी सीमा के बाहर ब्रिटिश क्रूज मिसाइलों का प्रयोग किया है। इससे पहले तक ब्रिटेन ने यूक्रेन को सिर्फ देश के अंदर ही इनके उपयोग की इजाजत दी थी।

कथित तौर पर अमेरिका और यूरोपीय देशों ने इस कदम को रूस की उत्तर कोरिया जैसे अपरंपरागत सहयोगियों पर बढ़ती निर्भरता का जवाब बताया है।

गौरतलब है कि इन हमलों से कुछ ही दिन पहले, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने यूक्रेन को रूस पर आक्रमण के लिए आर्मी टैक्टिकल मिसाइल सिस्टम (ATACMS) के इस्तेमाल को मंजूरी दी थी। अब स्टॉर्म शैडो से हमला कर यूक्रेन रूस के नई मुसीबत खड़ी करने की कोशिश कर रहा है।

क्या है स्टॉर्म शैडो

ब्रिटेन और फ्रांस द्वारा विकसित स्टॉर्म शैडो एक गुप्त, हवा से प्रक्षेपित क्रूज मिसाइल है जिसकी रेंज 500 किलोमीटर से ज्यादा है।

स्टॉर्म शैडो अपनी सटीकता के लिए जानी जाने वाली मिसाइल है। इसे हवाई सुरक्षा से बचने और बंकरों, पुलों और डिपो सहित बड़े लक्ष्यों पर हमला करने के लिए डिजाइन किया गया है।

यूक्रेन का दांव

स्टॉर्म शैडो का इस्तेमाल यूक्रेन की क्षमता को निश्चित तौर पर बढ़ाता है। यह फ्रंटलाइन से दूर प्रमुख रूसी ठिकानों को निशाना बना सकती है।

यूक्रेन का लक्ष्य लॉजिस्टिक्स को बर्बाद करना है जिससे रूस के संसाधनों को नुकसान पहुंचाया जा सके। खबरों के मुताबिक स्टॉर्म शैडो हमलों ने क्रीमिया और रूसी हवाई बेस को निशाना बनाया है।

जहां एक ओर अमेरिकी ATACMS मिसाइलों से यूक्रेन लंबी दूरी पर हमला करने में सक्षम है, वहीं दूसरी तरफ स्टॉर्म शैडो सटीकता में माहिर है।

क्या करेंगे पुतिन?

इन हमलों से पहले ही रूस ने चेतावनी दे दी है कि अगर पश्चिमी देशों ने इस जंग में सीधे तौर पर शामिल होने की कोशिश भी की तो अंजाम ठीक नहीं होगा और दुनिया विश्व युद्ध के करीब पहुंच जाएगी।

इस सप्ताह पुतिन ने देश की नई परमाणु नीति को भी मंजूरी दे दी है। इसमें घोषणा की गई है कि अगर किसी भी परमाणु शक्ति द्वारा समर्थित देश रूस पर हमला करता है तो यह से उनके देश पर संयुक्त हमला माना जाएगा।

नई नीति के मुताबिक रूस पर पारंपरिक मिसाइल ड्रोन और अन्य विमान से किया गया हमला भी परमाणु हथियार के इस्तेमाल करने के मानदंडों के दायरे में आएंगे।

The post अमेरिकी मिसाइलों के बाद अब यूक्रेन ने रूस पर ब्रिटिश हथियार से किया हमला; जानें क्या है स्टॉर्म शैडो?… appeared first on .

You Might Also Like

मुख्यमंत्री धामी ने एचडीएफसी बैंक द्वारा प्रदत्त 4 अत्याधुनिक एम्बुलेंस का किया फ्लैग ऑफ

अगले एक साल में पूरे होंगे राज्य के कई महत्वपूर्ण इंफ्रा प्रोजेक्ट – मुख्यमंत्री

Y88 Casino No Deposit Bonus Codes For Free Spins 2026

Yoyo Casino Login App Sign Up

Winnende Wedden Sportcompetities Trucs

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
Uttarakhand

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने की 4 घोषणाएं

News Desk News Desk July 26, 2024
भा.ज.पा मुख्यालय में छन रही जलेबी, नतीजों से पहले मुंह मीठा करने की तैयारी; देखें वीडियो…
उत्तर भारत में ठंड का सितम, कोहरे और शीतलहर से बढ़ी मुश्किलें
Uttarakhand News: ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ को बड़ा ब्रांड बनाएगी धामी सरकार: मुख्य सचिव ने बैठक करके निदेशक मंडल को दिए ये खास निर्देश….
2014 के बाद प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शुरू हुआ सनातन संस्कृति का स्वर्णिम काल-मुख्यमंत्री धामी

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?