By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: जलवायु परिवर्तन के खिलाफ भारत का मजबूत प्रदर्शन, अमीर देशों से समर्थन की अपील
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Blog > World News > जलवायु परिवर्तन के खिलाफ भारत का मजबूत प्रदर्शन, अमीर देशों से समर्थन की अपील
World News

जलवायु परिवर्तन के खिलाफ भारत का मजबूत प्रदर्शन, अमीर देशों से समर्थन की अपील

News Desk
Last updated: November 21, 2024 1:33 pm
News Desk Published November 21, 2024
Share
SHARE

बाकू। संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन में जलवायु परिवर्तन प्रदर्शन सूचकांक (CCPI 2025) रिपोर्ट जारी की गई। 60 से अधिक देशों की सूची में भारत दो स्थान नीचे खिसककर 10वें स्थान पर पहुंच गया है, लेकिन रिपोर्ट में जलवायु परिवर्तन के खिलाफ लड़ाई में भारत के बेहतरीन प्रदर्शन की प्रशंसा की गई है।

कहा गया है कि भारत दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश है, लेकिन यहां प्रति व्यक्ति उत्सर्जन और ऊर्जा का उपयोग अपेक्षाकृत कम है। रिपोर्ट में पहला तीन स्थान खाली है। चौथे स्थान पर डेनमार्क और उसके बाद नीदरलैंड है। दो सबसे बड़े उत्सर्जक चीन और अमेरिका क्रमश: 55वें और 57वें स्थान पर बहुत नीचे बने हुए हैं।

रिपोर्ट में भारत इस वर्ष 10वें स्थान पर
CCPIउत्सर्जन, नवीकरणीय ऊर्जा और जलवायु नीति के मामले में दुनिया के सबसे बड़े उत्सर्जकों की प्रगति पर नजर रखता है। यूरोपीय संघ सहित 63 देश 90 प्रतिशत वैश्विक उत्सर्जन के लिए जिम्मेदार हैं। रिपोर्ट में भारत इस वर्ष 10वें स्थान पर है और सर्वोच्च प्रदर्शन करने वालों में से एक है।

जलवायु नीति में महत्वपूर्ण बदलाव की संभावना नहीं
यह देखते हुए कि भारत की जलवायु नीति में महत्वपूर्ण बदलाव की संभावना नहीं है, रिपोर्ट में कहा गया है कि उद्योग की बढ़ती ऊर्जा मांग और बढ़ती आबादी के कारण जलवायु कार्रवाई के लिए विकास-उन्मुख दृष्टिकोण जारी रहने या तेज होने की उम्मीद है।

भारत में प्रति व्यक्ति उत्सर्जन 2.9 टन कार्बन डाइआक्साइड समतुल्य (tCO2e) पर बना हुआ है, जो वैश्विक औसत 6.6 tCO2e से काफी कम है। कार्बन डाइआक्साइड समतुल्य माप की एक इकाई है, जिसका उपयोग विभिन्न ग्रीनहाउस गैसों के जलवायु प्रभावों को मानकीकृत करने के लिए किया जाता है।

भारत ने अमीर देशों से समर्थन बढ़ाने का किया आग्रह
भारत ने विकसित देशों से विकासशील देशों में जलवायु अनुकूलन के लिए अपना समर्थन बढ़ाने का आह्वान किया है। साथ ही कहा है कि चरम मौसम की घटनाओं की बढ़ती आवृत्ति और तीव्रता, विशेष रूप से गरीब देशों में लोगों के अस्तित्व को खतरे में डाल रही है। भारत ने कहा कि विकासशील दुनिया जलवायु परिवर्तन के प्रभावों से असमान रूप से पीडि़त है, जो काफी हद तक विकसित देशों द्वारा ऐतिहासिक उत्सर्जन का परिणाम है।

नवंबर में ऊंची चोटियों पर बर्फ नजर न आना चिंताजनक
नवंबर का आधा महीना बीत गया है, लेकिन हिमालय की ऊंची चोटियां बिना बर्फ के काली एवं शुष्क नजर आ रही हैं। मौसम विशेषज्ञ इस स्थिति को जलवायु परिवर्तन व मौसम के असामान्य पैटर्न से जोड़कर देख रहे हैं। सामान्यत: इन दिनों में चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी और उत्तरकाशी जिलों से नजर आने वाली हिमालय की चोटियों पर बर्फ की मोटी परत चढ़ जाया करती थी, जो ग्लेशियर के लिए सुरक्षा कवच का काम करती है। इस बार न केवल बर्फबारी में कमी आई है, बल्कि मानसून के बाद वर्षा भी नहीं हुई। इससे गंगोत्री हिमालय और यमुनोत्री के पहाड़ भी उजाड़ से दिखाई दे रहे हैं।

You Might Also Like

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

स्वीडन में गोलीबारी से 11 की मौत, हमलावर ने हमले के बाद आत्महत्या की

इंडोनेशिया में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए

फलस्तीनी पक्ष ने सीजफायर के दूसरे चरण के लिए पुनर्वास समिति बनाई

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
News

आज रात 8 बजे देश को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

News Desk News Desk May 12, 2025
140 सेकेंड की क्लिप से हिल गया पाकिस्तान……मुनीर का करीब दे रहा बयान
एक राष्ट्र एक चुनाव स्वशासन के अधिकार का उल्लंघन: ओवैसी
इजराइल ईरान युद्ध: इजराइली सेना ने उत्तरी लेबनान शहर पर किया हमला
ममता तो मान गईं, धरती के भगवान कब मानेंगे? इलाज के अभाव में करीब ढाई दर्जन मरीजों ने दम तोड़ा

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?