By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: पाँच साल बाद फिर से चमकेगा नॉट्रे-डेम, पेरिस का ऐतिहासिक कैथेड्रल हुआ बहाल, कब तक खुलेंगे दरवाजे…
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > World News > पाँच साल बाद फिर से चमकेगा नॉट्रे-डेम, पेरिस का ऐतिहासिक कैथेड्रल हुआ बहाल, कब तक खुलेंगे दरवाजे…
World News

पाँच साल बाद फिर से चमकेगा नॉट्रे-डेम, पेरिस का ऐतिहासिक कैथेड्रल हुआ बहाल, कब तक खुलेंगे दरवाजे…

News Desk
Last updated: November 23, 2024 7:59 am
News Desk Published November 23, 2024
Share
SHARE

पेरिस की पहचान और दुनियाभर में मशहूर नौट्रे-डेम कैथेड्रल को 2019 में भयंकर आग से भारी नुकसान पहुंचा था।

अब अपनी पुरानी रौनक में लौट आया है। पांच साल के इंतजार और कड़ी मेहनत के बाद यह ऐतिहासिक धरोहर अगले महीने यानी 7 दिसंबर को जनता के लिए फिर से खोली जाएगी।

कैथेड्रल के पुनर्निर्माण में सैकड़ों विशेषज्ञ कारीगरों ने अपना योगदान दिया। इस परियोजना पर 500 मिलियन यूरो का खर्च आया। इसके अलावा, 140 मिलियन यूरो की बचत भविष्य में इमारत की सुरक्षा और देखभाल के लिए रखी गई है।

मस्क ने शेयर की झलक
टेस्ला और एक्स के मालिक एलन मस्क ने अपने प्लेटफॉर्म पर नौट्रे-डेम का एक वीडियो साझा करते हुए लिखा, “नौट्रे-डेम फिर से बहाल हो चुकी है।” मस्क की पोस्ट ने कैथेड्रल की भव्यता को एक बार फिर से दुनिया के सामने पेश किया।

पुनर्निर्माण में हुआ नई तकनीक का उपयोग
पुनर्निर्माण में कैथेड्रल के हर हिस्से को चमकाया गया है। पुराने बेल, जो पहले जंग और लेड धूल से ढके थे उन्हें साफ कर मूल निर्माण स्थल पर बहाल किया गया।

साथ ही, एक नई हाई-टेक लाइटिंग सिस्टम भी लगाया गया है, जिससे इमारत की खूबसूरती और बढ़ गई है।

2019 में लगी थी आग और पसरा था तबाही का मंजर
15 अप्रैल 2019 को नौट्रे-डेम के ऊपरी हिस्से में आग लग गई थी, जिसने लकड़ी के छत और स्पायर को नष्ट कर दिया। आग से कई कलाकृतियां और धार्मिक वस्तुएं भी प्रभावित हुईं।

400 दमकलकर्मियों ने नौ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग के कारण 150 किलो से अधिक लेड आसपास फैला, जिससे पर्यावरण पर भी गंभीर असर पड़ा।

दुनिया की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली जगहों में से एक
नौट्रे-डेम यूरोप के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले स्थलों में से एक है।

आग से पहले हर साल 14-15 मिलियन लोग यहां आते थे।

उम्मीद है कि इसके दोबारा खुलने के बाद यह संख्या और बढ़ेगी। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने आग के बाद पांच साल के भीतर पुनर्निर्माण का वादा किया था, जिसे अमल में लाया गया।

The post पाँच साल बाद फिर से चमकेगा नॉट्रे-डेम, पेरिस का ऐतिहासिक कैथेड्रल हुआ बहाल, कब तक खुलेंगे दरवाजे… appeared first on .

You Might Also Like

ईरान-इजरायल तनाव के बीच उत्तराखंड सरकार सतर्क, पश्चिम एशिया में रह रहे प्रवासियों का जुटाया जा रहा विवरण

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

स्वीडन में गोलीबारी से 11 की मौत, हमलावर ने हमले के बाद आत्महत्या की

इंडोनेशिया में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
National

न्यायपालिका में दिखावा नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने जजों को दी सोशल मीडिया से बचने की सलाह

News Desk News Desk December 13, 2024
सीएम धामी की हाईलेवल बैठक: चारधाम यात्रा को लेकर सुरक्षा सख्त, यात्रा मार्ग पर ड्रोन से सख्त निगरानी रखने और मॉक ड्रिल के दिए निर्देश….
चीन ने ट्रंप की फोन कॉल्स को किया इंटरसेप्ट, पूर्व अमेरिकी अधिकारी का बड़ा आरोप
सड़क सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ 5 किमी दौड़ का शुभारम्भ
आपदा पर सीएम की सख़्त निगरानी: लगातार राहत-बचाव कार्यों की मॉनिटरिंग,सीएम बोले- प्रदेश सरकार प्रभावितों के साथ खड़ी है…

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?