By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: कुछ ही घंटों में इजरायल ने तोड़ा सीजफायर, लेबनान में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर किया हवाई हमला…
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > News > कुछ ही घंटों में इजरायल ने तोड़ा सीजफायर, लेबनान में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर किया हवाई हमला…
News

कुछ ही घंटों में इजरायल ने तोड़ा सीजफायर, लेबनान में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर किया हवाई हमला…

News Desk
Last updated: November 29, 2024 10:26 am
News Desk Published November 29, 2024
Share
SHARE

इजरायली सेना ने दक्षिणी लेबनान में हिज्बुल्लाह के ठिकाने पर हवाई हमला किया है।

Contents
युद्धविराम पर सवालतनाव बढ़ने के आसारकैसे शुरू हुआ यह खूनी खेलयुद्धविराम के बाद क्या बदलेंगे हालात

यह हमला उस समय हुआ जब बुधवार सुबह से इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच सीजफायर लागू था।

इजरायली सेना के अनुसार, यह हवाई हमला उस स्थान पर किया गया था जहां हिज्बुल्लाह संगठन मध्यम दूरी के रॉकेट को स्टोर करता था।

सेना ने इसे आत्मरक्षा की कार्रवाई बताया और कहा कि हिज्बुल्लाह द्वारा इजरायल की सुरक्षा को खतरा पहुंचाने की कोशिश की जा रही थी।

युद्धविराम पर सवाल

यह हमला युद्धविराम के कुछ ही घंटों बाद हुआ है, जिससे यह सवाल उठने लगा है कि क्या इजरायल ने समझौते का उल्लंघन किया है।

हालांकि, इजरायली अधिकारियों ने दावा किया है कि यह कदम हिजबुल्लाह की आक्रामक गतिविधियों के जवाब में उठाया गया।

तनाव बढ़ने के आसार

दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह और इजरायली सेना के बीच पिछले कुछ हफ्तों में लगातार संघर्ष देखने को मिला है। हाल ही में हिजबुल्लाह ने इजरायल पर सीमा पार से कई हमले किए थे, जिसका जवाब इजरायली सेना ने तोप और मिसाइलों से दिया।

एपी की रिपोर्ट के मुताबिक, लेबनान में 60 से अधिक दिनों तक चले इजरायली हमलों ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई। राजधानी बेरूत से लेकर दक्षिणी शहर टायर तक हर जगह इजरायली हमलों की गूंज सुनाई दी। युद्धविराम के बाद अब लेबनानी लोग अपने घरों को लौट रहे हैं। हालांकि, हालिया हमले के बाद अब वह खौफ की जद में रहने को मजबूर हैं।

हिज्बुल्लाह का गढ़ माने जाने बेरूत के दक्षिणी उपनगर दाहियेह में पूरे के पूरे ब्लॉक ध्वस्त हो गए हैं। ऊंची इमारतें अब टूटे हुए कंक्रीट के ढेर में बदल गई हैं।

पिछले महीने एक इजरायली रॉकेट ने एक अपार्टमेंट को तबाह कर दिया था, जिससे आग और चिंगारियों का गुबार उठता हुआ देखा गया।

दक्षिणी शहर टायर में मिसाइल हमलों के बाद गहरे काले और सफेद धुएं का गुबार भूमध्य सागर तक फैल गया। वहीं, गांव फलाविएह शहर में हमलों की तीव्रता इतनी अधिक थी कि एक कार पेड़ों के बीच उलटी पड़ी मिली।

कैसे शुरू हुआ यह खूनी खेल

इजरायल ने सितंबर के अंत में लेबनान में अपने हमले तेज कर दिए थे। उनका उद्देश्य हिज्बुल्लाह की क्षमताओं को कमजोर करना और उत्तरी इजरायल पर उसके रॉकेट हमलों को रोकना था।

ये हमले तब शुरू हुए जब हिज्बुल्लाह ने 7 अक्टूबर, 2023 को हमास के हमले के बाद इजरायल पर रॉकेट दागे थे। इस संघर्ष ने लेबनान में मानवीय संकट को और गहरा कर दिया।

12 लाख से अधिक लेबनानी नागरिक अपने घर छोड़ने पर मजबूर हुए, जबकि हजारों इजरायली भी सीमा पार के क्षेत्रों से पलायन कर गए।

युद्धविराम के बाद क्या बदलेंगे हालात

युद्धविराम के बाद भी, बेरूत और दक्षिणी लेबनान के कई हिस्सों में हालात सामान्य होने में समय लगेगा। दोनों पक्षों के बीच गहराते तनाव ने क्षेत्र में शांति की संभावनाओं को कमजोर कर दिया है।

हालिया हलमे के बाद अब सवाल यह है कि क्या यह युद्धविराम स्थायी साबित होगा या फिर एक और संघर्ष की शुरुआत का संकेत है।

The post कुछ ही घंटों में इजरायल ने तोड़ा सीजफायर, लेबनान में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर किया हवाई हमला… appeared first on .

You Might Also Like

मुख्यमंत्री धामी ने एचडीएफसी बैंक द्वारा प्रदत्त 4 अत्याधुनिक एम्बुलेंस का किया फ्लैग ऑफ

अगले एक साल में पूरे होंगे राज्य के कई महत्वपूर्ण इंफ्रा प्रोजेक्ट – मुख्यमंत्री

Y88 Casino No Deposit Bonus Codes For Free Spins 2026

Yoyo Casino Login App Sign Up

Winnende Wedden Sportcompetities Trucs

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
National

Flight Services Begin In Chhattisgarh’s Tribal Dominated Surguja, PM Narendra Modi participates virtually on inaugural ceremony…

News Desk News Desk October 21, 2024
प्रत्येक जनपद में वन्यजीव नसबन्दी केन्द्र की होगी स्थापना : मुख्यमंत्री धामी
केदारनाथ हेली सेवा की ऑनलाइन बुकिंग सफल, यात्रियों को राहत
महाबलीपुरम में मोदी ने मित्रता का संदेश दिया था, लेकिन जिनपिंग ने विश्वासघात किया; 5 साल बाद चीन के तेवर कैसे ढीले पड़े?…
 बांग्लादेश में चीफ जस्टिस का इस्तीफा

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?