By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: कौन हैं डोनाल्ड ट्रंप के समधी, जो गाजा का भविष्य तय करेंगे; खुद पोस्ट लिखकर दी जानकारी…
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Blog > World News > कौन हैं डोनाल्ड ट्रंप के समधी, जो गाजा का भविष्य तय करेंगे; खुद पोस्ट लिखकर दी जानकारी…
World News

कौन हैं डोनाल्ड ट्रंप के समधी, जो गाजा का भविष्य तय करेंगे; खुद पोस्ट लिखकर दी जानकारी…

News Desk
Last updated: December 2, 2024 11:38 am
News Desk Published December 2, 2024
Share
SHARE

अमेरिका के राष्ट्रपति चुने गए डोनाल्ड ट्रंप फिलहाल अपनी सरकार के अफसरों को चुनने में जुटे हैं।

इस बीच उन्होंने अपनी छोटी बेटी टिफैनी के ससुर मसाद बाउलुस को अरब और मध्य पूर्व के मामलों में अपना सलाहकार नियुक्त किया है।

ट्रंप के समधी बाउलोस तय करेंगे कि फिलिस्तीन में अमेरिकी नीति क्या होगी और ट्रंप प्रशासन को क्या कदम उस क्षेत्र में उठाने चाहिए।

रविवार को डोनाल्ड ट्रंप ने उनकी नियुक्ति का ऐलान किया है और वह ट्रंप फैमिली से जुड़े दूसरे सदस्य हैं, जो अमेरिका की नई सरकार का हिस्सा होंगे।

बाउलोस से पहले शनिवार को डोनाल्ड ट्रंप ने चार्ल्स कशनेर को फ्रांस का राजदूत नियुक्त किया था।

चार्ल्स कशनेर डोनाल्ड ट्रंप के दामाद जारेद कशनेर के पिता हैं। लेकिन बाउलोस को काफी अहम जिम्मेदारी मिली है और उनकी भूमिका पर सभी की निगाहें होंगी।

मसाद बाउलोस लेबनानी मूल के अमेरिकी कारोबारी हैं। उनका परिवार लेबनान और नाइजीरिया में कारोबार करता है। उनके बेटे माइकल की शादी डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफैनी से हुई है।

डोनाल्ड ट्रंप के चुनाव प्रचार के दौरान भी मसाद बाउलोस ने अहम भूमिका निभाई थी। कहा जाता है कि अमेरिका के मुस्लिम बहुल इलाकों में उन्होंने सघन प्रचार किया था। उनका एक बेटा ऐक्टर है, जो द क्राउन मूवी में अभिनय कर चुका है।

अरब अमेरिकी और अन्य मुस्लिम समुदायों के बीच उनका जनाधार माना जाता है। मसाद बाउलोस का लेबनान और नाइजीरिया जैसे देशों में कारोबार है, इसलिए उनकी मुस्लिमों में अच्छी पकड़ है। कारोबारी मसाद बाउलोस ने लेबनाम में भी चुनाव लड़ा था, लेकिन वह जीत नहीं पाए थे।

डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बाउलोस की नियुक्ति की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा, ‘एक नामी वकील और कारोबारी समुदाय में प्रतिष्ठित नेता मसाद बाउलोस को अरब और मध्य पूर्व का अच्छा अनुभव है। वह अंतरराष्ट्रीय मामलों की अच्छी समझ रखते हैं। इसलिए उन्हें इस इलाके की जिम्मेदारी दी जाती है।’

इसके आगे डोनाल्ड ट्रंप ने लिखा कि वह अमेरिका और उसके हितों के लिए अच्छे व्यक्ति साबित होंगे। इस तरह डोनाल्ड ट्रंप ने अपने समधी को बड़ी जिम्मेदारी दी है।

फिलिस्तीन के गाजा में छिड़ी जंग अमेरिका के लिए चिंता की वजह है। डोनाल्ड ट्रंप चाहते हैं कि अब यहां संघर्ष विराम हो जाना चाहिए, लेकिन इजरायल के हितों से भी समझौता न हो।

ऐसे में देखना होगा कि उनके समधी क्या सलाह देते हैं। गाजा के भविष्य को लेकर क्या फैसला डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन लेता है। मसाद बाउलोस भी युद्ध खत्म करने के पक्षधर रहे हैं।

The post कौन हैं डोनाल्ड ट्रंप के समधी, जो गाजा का भविष्य तय करेंगे; खुद पोस्ट लिखकर दी जानकारी… appeared first on .

You Might Also Like

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

स्वीडन में गोलीबारी से 11 की मौत, हमलावर ने हमले के बाद आत्महत्या की

इंडोनेशिया में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए

फलस्तीनी पक्ष ने सीजफायर के दूसरे चरण के लिए पुनर्वास समिति बनाई

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
National

सुरक्षा बलों ने जब्त किया भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद, नौ उग्रवादी गिरफ्तार

News Desk News Desk February 4, 2025
चेन्नमानेनी रमेश की बढ़ीं मुश्किलें, भारतीय नागरिकता रद्द करने का हाईकोर्ट का आदेश
मौसम अपडेट: उत्तर भारत में फिर बढ़ेगी सर्दी, इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश
शंकराचार्य के गौ रक्षकों के काफिले को अरुणाचल, नागालैंड में नहीं मिली एंट्री…
सोनम का खूनी प्लान, शादी से पहले ही रची राजा की हत्या की साजिश?

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?