By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: दिल्ली-यूपी में शीतलहर का कहर, बढ़ी ठंड और कश्मीर में जमी डल झील
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > National > दिल्ली-यूपी में शीतलहर का कहर, बढ़ी ठंड और कश्मीर में जमी डल झील
National

दिल्ली-यूपी में शीतलहर का कहर, बढ़ी ठंड और कश्मीर में जमी डल झील

News Desk
Last updated: December 6, 2024 12:29 pm
News Desk Published December 6, 2024
Share
SHARE

दिल्ली-यूपी समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड अब अपने रंग दिखाने लगी है। पिछल दो दिन से लगातार शीतलहर चल रही है। धूप होने के बावजूद हवा से कंपकंपी छूट रही है। मौसम विभाग ने पहाड़ों पर बर्फबारी की संभावना जताई है।

वहीं, कश्मीर में ठंड के कारण डल झील जमने लगी है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान -2.0 डिग्री सेलसियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक हिमाचल के कुछ जिलों में बर्फबारी की संभावना है। वहीं, तमिलनाडु में आज बारिश के आसार है।

बढ़ेगी ठंड, आठ-नौ को बारिश के आसार
उत्तर प्रदेश में तेज पछुआ हवाओं का सिलसिला अगले 48 घंटे तक जारी रहेगा, जिससे तापमान में और गिरावट की संभावना है। ठंडी हवाओं के कारण सुबह-शाम की ठंड बढ़ गई है। मौसम विज्ञानी डा. अतुल कुमार सिंह के अनुसार, पश्चिमी दिशा से उत्तर-पश्चिमी भारत की ओर बढ़ रहा एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ आठ और नौ दिसंबर को प्रदेश के मौसम को प्रभावित करेगा।

इसके चलते तराई और आसपास के इलाकों में बूंदाबांदी और हल्की बारिश होने की संभावना है। इस बदलाव के कारण दिन और रात के तापमान में और गिरावट हो सकती है। उधर, गुरुवार को लखनऊ में दिन के तापमान में एक डिग्री और रात के तापमान में 2.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस रहा ।शुक्रवार को भी दोनों तापमान में एक डिग्री सेल्सियस गिरावट की संभावना जताई गई है।

सीजन की सबसे ठंडी रही बृहस्पतिवार की सुबह
प्रदूषण से राहत के बीच बृहस्पतिवार को इस सीजन की सबसे ठंडी सुबह रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 8.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो सर्दियों के इस मौसम में अभी तक का सबसे कम है। आयानगर में यह 7.2 डिग्री जबकि लोधी रोड पर आठ डिग्री रिकार्ड हुआ। वहीं अधिकतम तापमान सामान्य स्तर पर 25.1 डिग्री रहा।

पालम में यह सबसे कम 22.7 डिग्री रहा। हवा में नमी का स्तर 92 से 31 प्रतिशत तक रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार सुबह स्माग एवं धुंध रहने की संभावना है। रात के समय भी कमोबेश यही स्थिति होगी। दिन में आसमान साफ बना रहेगा। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 26 और 07 डिग्री रह सकता है। आठ तारीख को सीजन की पहली बरसात होने की संभावना है, इसके बाद ठंड और बढ़ेगी।

तमिलनाडु में बारिश के आसार
तमिलनाडु में पिछले 24 घंटों में भारी बारिश हुई। कलासापाकम में सबसे ज्यादा 12 सेमी बारिश रिकॉर्ड की गई, जो तुनमलाई जिले में है। आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव की उम्मीद है। कल भी तमिलनाडु के कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। इसके अलावा अंडमान निकोबार में भी छिटपुट बारिश की संभावना है।

You Might Also Like

पश्चिम बंगाल में पहली बार भाजपा सरकार, शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम धामी

न्याय प्रणाली को सरल बनाने की पहल, ‘प्ली बार्गेनिंग’ प्रावधान से कम होगा अदालतों का बोझ

दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे पर 19 किमी एलिवेटेड रोड: इंजीनियरिंग का विश्व रिकॉर्ड, विकास और पर्यावरण का अनोखा संगम

फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
National

मुख्य सचिव पहुंचे आमरण अनशन स्थल, डॉक्टरों से की मुलाकात; सीएम ममता बनर्जी ने फोन पर की बातचीत

News Desk News Desk October 19, 2024
जनगणना 2027 के सफल संचालन हेतु उत्तराखण्ड शासन द्वारा दिशा-निर्देश जारी
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विश्व फार्मासिस्ट दिवस की दी बधाई…
Uttarakhand News:“एक पेड़ मां के नाम” बना जनआंदोलन, हरेला पर्व को मिला नया संदेश: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…
मंकीपॉक्स का कहर: केरल में दूसरा केस मिलने पर केंद्र ने जारी की एडवाइजरी

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?